धर्म

Vastu Tips for Students Room: अगर पढ़ने में नहीं लगता मन, तो इन पांच सरल वास्तु टिप्स को अपनाएं

Vastu Tips for Students Room: वास्तु शास्त्र कहता है कि हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा और भटक रहा है तो किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है और बच्चों के पढ़ाई वाले कमरे में किन चीजों को सही करें, ताकि बच्चों की एकाग्रता बनी रहे।

Vastu Tips for Students Room: हमारे जीवन पर वास्तु शास्त्र का बहुत असर होता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई के दौरान अक्सर भटकता है। विद्यालय का कमरा बनाते समय वास्तु के अनुसार किन पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए, साथ ही बच्चों को अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप वास्तु के अनुसार ध्यान केंद्रित करने के लिए कौन-से सुझावों का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के जरिए जानते हैं, वो 5 सरल वास्तु टिप्स जो स्टूडेंट्स की एकाग्रता को बेहतर बनाने और परीक्षाओं में सफलता पाने में मदद कर सकते हैं।

विद्यार्थियों के लिए पांच सरल वास्तु टिप्स

कमरा अव्यवस्थित ना रखें

माता-पिता या विद्यार्थी इस बात का ख्याल रखें कि बच्चों का कमरा या अध्ययन कक्ष अव्यवस्थित न रहें। कमरे को साफ रखें और अनावश्क सामान को तुरंत हटा दें। अव्यवस्थित कमरा पॉजीटिव एनर्जी का प्रवाह रोक सकता है। आपका दिमाग बेहतर एकाग्रता के लिए तेज चलता है।

दिशा पर ध्यान दें

पढ़ने के लिए उत्तर पूर्व (North East) या पूर्व (East) दिशा सबसे अच्छी है। एकाग्रता के लिए इसे सर्वश्रेष्ठ मानते हैं। पढ़ाई करते समय खाली दीवार का सामना करने से बचें।

कमरे का रंग

हमेशा बच्चे जिस कमरे में पढ़ाई करते हैं या उनके अध्ययन कक्ष का रंग वास्तु के अनुसार होना चाहिए। हमारा जीवन रंगों से प्रभावित होता है। दीवारों को हल्के नीले, हल्के हरे या सफेद रंग से पेंट करें। ऐसा रंग मन को शांत रखता है. गहरे रंग का उपयोग करने से बचें।

हवादार कमरा

वास्तु के अनुसार, पढ़ने वाले कमरे को अच्छी तरह से प्रकाशित करना चाहिए क्योंकि यह मानसिक सतर्कता को बढ़ाता है और विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई की ओर केंद्रित करता है। कोशिश करें कि पढ़ाई वाले कमरे में खिलड़ी होनी चाहिए।

कमरे में रखें इंडोर प्लांट्स

पांच तत्व – पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और अंतरिक्ष – आपके आस-पास के वातावरण में ऊर्जा प्रवाह को प्रभावित करते हैं. इसलिए अपने स्टडी रूम में स्टूडेंट्स को पौधे रखने चाहिए. ऐसा करने से संतुलन बना सकता है और स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगता है.

Related Articles

Back to top button