CM Nayab Saini: उप राष्ट्रपति का धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र आना अध्यात्म में उनकी रुचि, श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति आस्था और हरियाणा के प्रति उनके लगाव का प्रतीक है
- उपराष्ट्रपति ने धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में की शिरकत
- हरियाणा असीम संभावनाओं का प्रदेश है, देश का सिरमौर, नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रत्येक हरियाणवी का हुनर और उभरेगा – उपराष्ट्रपति
भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने CM Nayab Saini की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री नायब सिंह सैनी जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, जिनका चरित्र बेदाग है, वे लगनशील हैं और ऊंची सोच के धनी व्यक्ति हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री नायब सिंह सैनी निश्चित रूप से नायाब काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रांत असीम संभावनाओं का प्रदेश है, जो हमारे देश का सिरमौर है। यहाँ की प्रतिभा हर क्षेत्र में अभूतपूर्व है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रत्येक हरियाणवी का हुनर और भी उभरेगा। जीवन में साथी या सारथी बहुत निर्णायक भूमिका निभाते हैं। हरियाणा प्रदेश को जनता का साथी और सारथी श्री नायब सिंह सैनी के रूप में मिला है।
उपराष्ट्रपति ने आज कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शिरकत की और गीता ज्ञान संस्थानम् में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय भी उपस्थित थे।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि उनका और उनकी पत्नी का हरियाणा से बेहद गहरा नाता है। आज इस पवित्र भूमि, जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को वह उपदेश दिया जो हम सबके लिए रास्ता दिखाने वाला उपदेश है, यहां आना उनके लिए एक ऐसा क्षण है जिसे वे सदैव स्मरण रखेंगे।
श्री जगदीप धनखड़ ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता की जन्मस्थली धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की भूमि से संदेश दिया कि हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र प्रेम में कोई आकलन की बात नहीं है, यह शुद्ध और शत-प्रतिशत होना चाहिए।
विकसित भारत अब सपना नहीं, हमारा लक्ष्य है, अर्जुन की भांति एकाग्रता और दृढ़ता को अपनाकर ही इस लक्ष्य की प्राप्ति हो सकती है
उपराष्ट्रपति ने कहा कि गत दस वर्षों से अधिक समय से इतिहास को रचते हुए 6 दशक के पश्चात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देश का सारथी बनने का सौभाग्य मिला है। साथी और सारथी की भूमिका कितनी निर्णायक होती है वह भारत ने दस वर्ष में देखा है। अकल्पनीय आर्थिक प्रगति, अविश्वसनीय संस्थागत ढाँचा जो नहीं सोचा था वो दर्जा भारत को मिल रहा है। भारत की आवाज आज बुलंदी पर है। दुनिया की हम महाशक्ति तो हैं ही और अब हमने विकसित भारत बनने का अपना रास्ता चुन लिया है।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत अब सपना नहीं, हमारा लक्ष्य है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हमें गीता से अर्जुन की एकाग्रता और दृढ़ता को अपनाना होगा। जिस प्रकार अर्जुन की नजर मछली पर नहीं थी, मछली की आंख पर भी नहीं थी, उसकी नजर सिर्फ अपने लक्ष्य पर थी, उसी प्रकार, हमें भी अपनी नजर सिर्फ लक्ष्य पर रखनी होगी, तभी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
गीता से निकले पांच आदर्श अभिशासन पंचामृत का रूप
उपराष्ट्रपति ने कहा कि गीता में जो पांच महत्वपूर्ण आदर्श दिखाए गए हैं, उन्हें वे अभिशासन पंचामृत के रूप में प्रस्तुत करते हैं। यह सिद्धांत सामाजिक व्यवस्था के लिए, शांति के लिए, विकास के लिए, भाईचारा के लिए, उन्नति के लिए, खुश रहने के लिए बहुत जरूरी हैं। पहला सिद्धांत है सार्थक संवाद। ऐसी उम्मीद है कि हमारे संसद सदस्य, विधानसभा के सदस्य, पंचायत और नगर पालिका में जनप्रतिनिधि और आपस में हर व्यक्ति, हर संस्था में यह ध्यान रखेगा कि संवाद सार्थक हो, संवाद का नतीजा व्यक्तिगत हित में नहीं, समाज हित, देश हित में होना चाहिए। दूसरा सिद्धांत व्यक्तिगत शुचिता का है, जिसकी आज बहुत आवश्यकता है। हमें ऐसा करना चाहिए कि जो लोग किसी पद पर हैं जैसे प्रशासनिक पद, राजनीतिक पद हो या आर्थिक जगत में हो उनका आचरण आदर्श होना चाहिए, अनुकरणीय होना चाहिए, जनता को प्रभावित करने वाला होना चाहिए, इसका समाज पर बहुत व्यापक फ़र्क पड़ेगा। तीसरा सिद्धांत है नि:स्वार्थ यज्ञ भाव। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आह्वान किया कि 2047 में विकसित भारत हो यह बहुत बड़ा यज्ञ है। इस यज्ञ में सभी की आहुति जानी चाहिए, इसमें हर नागरिक का कर्तव्य बनता है। चौथा सिद्धांत करूणा का है। करुणा हमारी विरासत है। कोविड के समय करुणा को दृष्टिगत रखते हुए भारत ने कैसे इस संकट को झेला है और सौ से ज़्यादा देशों को भारत ने कोविड की वैक्सीन प्रदान की। आज भी दुनिया में जहां भूकंप आता है, कोई कमी आ जाती है, भुखमरी आ जाती है, भारत पहला उत्तरदाता है, इसलिए आम आदमी को भी करुणा का ध्यान देना चाहिए। पांचवा सिद्धांत है परस्पर भाव। उन्होंने कहा कि स्पर्धा होनी चाहिए पर स्पर्धा का मतलब युद्ध नहीं है।
हम भारतीय हैं, भारतीयता हमारी पहचान है
श्री जगदीप धनखड़ ने कहा कि आज के दिन देश के सामने कुछ ऐसे संकट आ रहे हैं, जो हम भांप रहे हैं। कुछ ताकतें भारत को, हमारी अर्थव्यवस्था को चोटिल करना चाहती हैं, हमारी संस्थाओं को निष्क्रिय करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि हमें याद रखना होगा, हम भारतीय हैं, भारतीयता हमारी पहचान है और हम भारत जैसे एक महान देश के नागरिक हैं।
उप राष्ट्रपति का धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र आना अध्यात्म में उनकी रुचि, श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति आस्था और हरियाणा के प्रति उनके लगाव का प्रतीक है – मुख्यमंत्री
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ के आगमन पर प्रदेशवासियों की ओर से उनका स्वागत करते हुए कहा कि आपके आने से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की गरिमा कई गुणा बढ़ गई है और हमारा उत्साह भी दोगुना हुआ है। आज के समारोह में उपराष्ट्रपति का आना अध्यात्म में उनकी रुचि, धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र और श्रीमद्भगवद्गीता के प्रति आस्था और हरियाणा के प्रति उनके लगाव का प्रतीक है।
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन वर्ष 2016 से किया जा रहा है। दिव्य श्रीमद्भगवद्गीता को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की प्रेरणा हमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मिली। उन्होंने अमेरिका की अपनी पहली यात्रा के दौरान अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा को “दी गीता अर्कोडिंग टू गांधी” भेंट की। उसी समय हमने गीता के पावन संदेश को मानवमात्र तक पहुंचाने के लिए गीता जयंती समारोह को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाने की पहल की।
मानवता को जिंदा रखने के लिए गीता का मनन करना जरूरी
गीता को भारतीय दर्शन की आधारशिला और समस्त मानवता के लिए मार्गदर्शक बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि पवित्र ग्रंथ गीता भारत का विचार है। इसे पवित्र धर्म ग्रंथ ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण मानवता की आस्था और जीवन ग्रंथ भी माना जाता है, इसलिए मानवता को जिंदा रखने के लिए आज गीता का मनन करना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि गीता के संदेश के प्रसार के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज और गीता ज्ञान संस्थान ने बड़ा सहयोग किया है। इनके सहयोग से पहली बार वर्ष 2019 में यह महोत्सव देश से बाहर मॉरीशस तथा लंदन में मनाया गया। इसके बाद सितम्बर, 2022 में यह कनाडा में आयोजित किया गया। अप्रैल, 2023 में यह आस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया। इस वर्ष तो दो देशों में अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। गत फरवरी-मार्च माह में श्रीलंका में और अगस्त में यू.के. के मैनचेस्टर में भव्य आयोजन किये गये।
श्रीमद्भगवद गीता की शिक्षाओं के माध्यम से विश्व शांति को बढ़ावा देना चाहिए
मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक जीवन के तनावों और चुनौतियों का समाधान करने में श्रीमद्भगवद गीता की शिक्षाएं महत्वपूर्ण हैं। आज के तनावपूर्ण और निरंतर संघर्षों से जूझते हुए मानव समाज को गीता के सन्देश का अनुसरण करना होगा। इसी में राष्ट्र का हित निहित है और इसी से विश्व शान्ति का सपना साकार होगा।
श्रीमद्भगवद्गीता केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक अद्भुत कला है – स्वामी ज्ञानानंद महाराज
इस मौके पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को निमित्त बनाकर समूची मानवता के लिए गीता का उपदेश दिया। गीता की उपदेश स्थली कुरुक्षेत्र की धरा पर गीता जयंती पर्व यद्यपि अनेक वर्षों से मनाया जा रहा है। लेकिन पिछले नौ वर्षों से गीता महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक अद्भुत कला है। आज विश्व भर में जो भी समस्याएं व्याप्त हैं, उनका समाधान निश्चित रूप से श्रीमद्भगवद्गीता में है।
Related Articles
-
बिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी आवासीय जमीन, विकास मित्र भरवाएंगे फॉर्म; पोर्टल पर होंगे अपलोड
-
मुजफ्फरपुर के सादपुरा में आरओबी बनने का रास्ता साफ, जाम में फंसने की परेशानी से मिलेगी राहत
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा का एक्शन, दो बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित
-
पटना हाई कोर्ट में अनोखा मामला: मुवक्किल से परेशान हुए वकील, तब जज ने VC से सीधे जेल से जुड़कर सुलझाया पेंच
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी की इस तारीख से शुरू, जारी हुई डेटशीट
-
खिलाड़ियों के लिए आई सरकारी नौकरी, CRPF ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के 521 पदों पर शुरू की आवेदन प्रक्रिया
-
‘दो टके…’ अजय राय से विवाद के बाद अब ममता चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बताया सबकुछ!
-
अखिलेश यादव ने बता दिया कब तक जारी रहेगा आंदोलन? यूपी से दिल्ली तक गरमाई सियासत!
-
हरियाणा में ड्रग के 71 गिरोह के गिरोह शामिल हैं। डार्क वेब, क्रिप्टो स्कैनर के तहत
-
हरियाणा के ड्रग रोगी पंजीकरण में 31-45 आयु वर्ग शीर्ष पर
-
नूंह में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर सुरंग फिर से गिरी, स्कूल और घरों को नुकसान
-
गुरुग्राम, फरीदाबाद बारिश: जलभराव के बीच तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
-
पंचकूला में 5,643 एसआईआर मामले लंबित, 28 अक्टूबर बैकलॉग निपटाने की समय सीमा तय
-
निर्भया से नीट तक विवाद: जंतर-मंतर की असहमति की विरासत को देखते हुए
-
जंतर-मंतर अधिसूचना रद्द होने पर सीजेपी ने साधा निशाना
-
जंतर-मंतर को विरोध स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया रामलीला मैदान 3 नए नामित स्थलों में शामिल
-
दिल्ली पुलिस ने ‘अफवाह’ फैलाने के लिए 300 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए
-
शहर में जबरन वसूली के आरोप में 2 मलेरकोटला के नाबालिग गिरफ्तार पाकिस्तान से जुड़ा संबंध उभरा
-
हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से मांगा हिट-एंड-रन मामलों का डेटा
-
बारिश के बाद चंडीगढ़ में दिन का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, आईएमडी ने तूफान की चेतावनी बरकरार रखी
-
अनुसूचित जाति के 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व से पंजाब, हरियाणा में महिलाओं को बार नेतृत्व में लाया गया
-
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब में बड़े पैमाने पर कैंसर स्क्रीनिंग अभियान का नेतृत्व करेंगे
-
चुनाव आयोग ने लुधियाना पूर्व की मतदाता सूची में भगत सिंह की तस्वीर के इस्तेमाल से किया इनकार, कहा- दावा गलत
-
अकाल तख्त ने सियासपुरा पर लगाया जातीय भेदभाव का आरोप, आप के 15 विधायकों और विधानसभा प्रभारियों को तलब किया
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ओएसडी घुम्मन की सीबीआई के खिलाफ अवमानना की याचिका खारिज
-
ईडी ने कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में लुधियाना के सीपी स्वप्न शर्मा को 19 अक्टूबर को समन जारी किया
-
पंजाब में मतदाता सूची में 6.3 फीसदी की कमी आई है। फाइनल रोल पर 2.01 करोड़
-
दुर्गा पूजा पर भागलपुर जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, पूजा पंडाल जाने के लिए चलना होगा पैदल
-
बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में ‘हंगामे’ के आरोप में अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
-
पिता मजदूर, बेटे ने Candy Crush में रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड; बिहार के लाल को International Book of Records ने दिया सम्मान
-
बरौनी ट्रेन में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, भागलपुर में 7 बदमाश गिरफ्तार, फरार सरगना की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
-
दरभंगा में नया ट्रैफिक प्लान लागू, घर से निकलने से पहले देख लें रूट और पार्किंग व्यवस्था
-
हथियारों की तस्करी के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़; अमृतसर में एम16 और 9 पिस्टल जब्त
-
रातभर हुई बारिश से फाजिल्का अनाज मंडी में करोड़ों का धान बह गया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने पर पंजाब के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा को हिरासत में लिया गया
-
दिल्ली पुलिस को ‘तालिबान जैसा’ बताने पर बीजेपी ने सीएम मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की
-
जेएनयू के प्रोफेसर बिमोल अकोइजाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
-
दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों और संबंधित प्रतिबंधों पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ‘मेरा अधिकार क्षेत्र नहीं’
-
गुरुद्वारों का इस्तेमाल राजनीति के लिए करने वालों को माफी नहीं: डीएसजीएमसी प्रमुख कालका
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर 13 किलो हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त
-
लुधियाना में बारिश और हवा से पकी फसलों को खतरा, किसानों ने साफ आसमान की प्रार्थना की
-
पंजाब के सांसद साहनी की अपील पर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट का शेड्यूल बदला
-
परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला बारिश के बीच नेताओं ने लगाया संयुक्त मोर्चा
-
पंजाब के सीएम मान ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते हुए दिल्ली पुलिस के ‘तालिबान जैसा’ रवैये की आलोचना की
-
पंजाब, हरियाणा में 15 अक्टूबर तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
-
कौन हैं यशस्वाइन राजे सिंह? दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास पार्क से भाजपा नेता की बेटी को हिरासत में लिया गया
-
अमिताभ बच्चन के केबीसी से पुश्तैनी संबंध को स्वीकार करने के बाद यूपी के गांव की उम्मीदें फिर से जगी
-
भगवा पहने समूह दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे हैं, प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रहे हैं। हिंदू रक्षा दल प्रमुख ने ली जिम्मेदारी
-
रेवाड़ी ने हरियाणा में स्कूल छोड़ने वालों की संख्या में तीसरा स्थान हासिल किया
-
हरियाणा की बादशाहपुर तहसील में 25 हजार प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में इस्तेमाल हुआ पैन
-
करनाल में धान मिलों की कमी से धान खरीद प्रभावित
-
गुरुग्राम, फरीदाबाद बारिश: जलभराव के बीच तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
-
हरियाणा के ड्रग रोगी पंजीकरण में 31-45 आयु वर्ग शीर्ष पर
-
बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने जारी किया अपडेट
-
‘टेंशन में हूं’, समस्तीपुर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी में तनाव प्रबंधन और साझा करने पर जोर
-
बोधगया पहुंचे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, सपरिवार किया पितरों का तर्पण; कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
-
अररिया में 3 दिन पहले दफनाया गया नवविवाहिता का शव कब्र से निकाला गया, बाइक के लिए हत्या का आरोप
-
यूपी के गोरखपुर में चीनी मांझा ने किया गला रेत, बाइक सवार की मौत
-
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में बाइक सवार 3 किशोरों की मौत
-
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जो अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास के बाद अब CJP मूवमेंट को करेंगे लीड
-
लिव-इन पार्टनर, चौथी मंजिल और 27 साल के शिवा शर्मा की मौत… लखनऊ में कैफे मालिक के साथ क्या हुआ?
-
कुरुक्षेत्र में अतिथि शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार
-
पानीपत के उद्योगपतियों ने प्रदूषण जांच को लेकर दी हड़ताल की धमकी
-
हरियाणा ने पूर्व-अग्निवीरों को ग्रुप-सी भर्ती के लिए सभी परीक्षाओं से छूट दी
-
दिल्ली जा रहे युवकों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसान संगठनों ने हिसार में प्रदर्शन किया
-
1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के सम्मान में दिल्ली कॉन्सर्ट का कार्यक्रम 1 नवंबर को फिर से आयोजित किया जाए: पंजाब सांसद साहनी
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन की कमान अजिंक्य शिंदे ने संभाली, सीजेपी नेताओं समेत 3,000 हिरासत में
-
प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत अब लोकतंत्र नहीं है। मोदी सरकार और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप
-
लुका-छिपी का खेल: राजधानी-व्यापी शिकंजा के बीच प्रदर्शनकारी वॉशरूम, गुरुद्वारे में घुसे
-
‘अनशन शुरू करूंगा या मार्च करूंगा’: सोनम वांगचुक ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को दिया अल्टीमेटम
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए पंजाब के छात्र, कई हिरासत में लिए गए
-
एचपीवी टीकाकरण अभियान में पंजाब सबसे पीछे, कवरेज 21 प्रतिशत हुआ
-
अमृतसर पुलिस ने हथियारों और ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया M16 राइफल, 15 किलो अफीम जब्त करें
-
सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम टूर टोरंटो में खचाखच भरे घर में खुला
-
एलपीयू में सामान्य स्थिति लौटती है, छात्र घर जाते हैं; चितकारा विश्वविद्यालय के लिंक की आशंका की जांच कर रही है पुलिस
-
खाद्य सुरक्षा टीम ने पटियाला में 1.25 क्विंटल पनीर जब्त किया
-
एलपीयू ने कैंपस हिंसा पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की
-
गमाडा ने भूमि अधिग्रहण के लिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने को सही ठहराया
-
रोहतास में स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को सीने में मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने की 3 राउंड फायरिंग
-
NH-80 की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर! लखीसराय के सूर्यगढ़ा में तीसरे दिन भी कार्रवाई, कई पक्के निर्माण ध्वस्त
-
थाने के गेट पर ही बन गई गन-गोली वाले गाने पर रील, सीतामढ़ी पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल
-
किसान की बेटी प्रिया रानी ने छोड़ी लाखों की कॉरपोरेट नौकरी, 4 प्रयासों में बनीं IAS; अब सासाराम में एक्शन की चर्चा
-
यूपी के होमगार्ड ने लखनऊ में पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। और रूप
-
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बीएसएफ तैनात
-
उत्तर प्रदेश से भाजपा और सपा के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए
-
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा
-
फटे जूतों से लेकर एशियाई स्वर्ण तक: करनाल की बहू नेहा की नजरें ओलंपिक गौरव पर टिकी
-
फरीदाबाद में नूंह बाउंसर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज सीसीटीवी फुटेज वायरल
-
हरियाणा के पूर्व मंत्री के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करा रहे एथलीट को मिली सुरक्षा
-
35.98 करोड़ रुपये के ऋण मामले में सीबीआई अदालत ने कारोबारी को बरी किया
-
यौन उत्पीड़न के आरोप में जेएनयू के प्रोफेसर को आंतरिक जांच के बाद बर्खास्त किया गया
-
सीजेपी के विरोध में दिल्ली में 10 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस
-
‘वोट चोरी’ को लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च करने से पहले संसद के सेंट्रल हॉल पहुंचे इंडिया ब्लॉक के सांसद
-
चिराग पासवान ने कहा, ‘आप कितनी ट्रेनों को रोक सकते हैं’, 10 अक्टूबर को दिल्ली के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली जाने वाली ट्रेनें रद्द
-
डेरा बल्लान प्रमुख के राजबीर सिंह घुम्मन के सहयोगी से मिलने से मची हड़कंप
-
ओंटारियो छात्र सहायता कार्यक्रम की चिंताओं पर निजी कैरियर कॉलेजों की जांच करता है; पंजाबी छात्रों को अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है
-
कांग्रेस नफरत की राजनीति में विश्वास नहीं करती है, पंजाबियत को कायम रखना चाहती है: परगट सिंह
-
संगरूर में स्टेडियम के लिए मार्ग प्रशस्त करने के लिए मोर आवास को साफ करने के कदम का कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
-
पंजाब बिजली संकट: राज्य की मुफ्त 300 यूनिट बिजली योजना ने घरेलू बिजली लोड को 40% बढ़ाया
-
पीसीसी प्रमुख परगट सिंह के अमृतसर दौरे से कांग्रेस को फिर से शुरू होने का मौका मिला