केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के पांचवें दिन आज बिहार के पटना पहुंचेंगे

शिवराज सिंह चौहान: ओडिशा, जम्मू, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश के बाद अब बिहार में किसानों से करेंगे संवाद
शिवराज सिंह चौहान: सरकार के ऐतिहासिक कदम के तहत 29 मई से शुरू हुआ ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ तेजी से अपने लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। अब-तक लाखों किसानों तक इस कार्यक्रम का लाभ पहुंच चुका है। इसी कड़ी में कल पांचवें दिन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में किसानों से संवाद करेंगे।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पूर्वी चम्पारण, पीपराकोठी के कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिकों की टीम के साथ किसानों से चर्चा करेंगे। जिसके लिए बिहार के किसान काफी उत्साहित हैं और आशान्वित है कि इस अभियान के जरिए उनकी कृषि संबंधी व्यावहारिक समस्याओं को समझने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जा रहे प्रयास कारगर सिद्ध होंगे।
‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ 29 मई से शुरू हुआ था जो 12 जून तक चलेगा। इस 15 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 राज्यों का दौरा करेंगे। एक राष्ट्र-एक कृषि- एक टीम के मंत्र के साथ कृषि मंत्रालय और भारतीय अनुसंधान परिषद् की यह अनूठी पहल किसानों के बीच व्यापक रूप से चर्चा का केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन लाखों किसान वैज्ञानिकों से सार्थक संवाद कर रहे हैं।



