राज्यहरियाणा

CM Nayab Saini ने एक राष्ट्र एक चुनाव थीम पर आधारित ‘गुरुग्राम रन’ में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

CM Nayab Saini ने ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ के विचार के प्रचार प्रसार में युवाओं से सहभागी बनने का किया आह्वान, कहा यह राष्ट्र निर्माण का कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका अनिवार्य है

हरियाणा के CM Nayab Saini ने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ (वन नेशन वन इलेक्शन) सिर्फ एक राजनीतिक विचार नहीं है, यह राष्ट्रहित का विचार है। यह समय, संसाधन और जन-भागीदारी को और अधिक सशक्त करने वाला विचार है। यह वह विचार है जिसके अनुसार जब एक राष्ट्र एक साथ चलता है, तब वह हर बाधा को पार कर सकता है। जब देश एक साथ सोचता है, तब वह हर संकट का समाधान निकाल सकता है।

CM Nayab Saini गुरुग्राम में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ थीम पर आयोजित ‘गुरुग्राम रन’ को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मौजूद रहे।

CM Nayab Saini ने ‘गुरुग्राम रन’ को हरी झंडी दिखाने से पूर्व उपस्थित युवा शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ सिर्फ एक नारा नहीं है बल्कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उस समग्र सोच का प्रतीक है, जो एकता में शक्ति को मानती है। ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’  प्रधानमंत्री के उसी सपने की कड़ी है, जिसे हमने ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के रूप में देखा है। यह विचार देश के हर नागरिक को एक समान अवसर देता है, एक साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। CM Nayab Saini ने कहा कि पूरे देश में चुनाव एक समय पर कराने से चुनावों पर आने वाला खर्च कई गुणा कम हो सकता है। प्रशासनिक मशीनरी का बेहतर उपयोग हो सकता है। साथ ही विकास की रफ्तार बिना रुके आगे बढ़ सकती है। CM Nayab Saini ने कहा कि यह दौड़, विशेष रूप से हमारे युवाओं के लिए एक संदेश है कि राष्ट्र निर्माण सिर्फ बैठकों और नीतियों से नहीं होता, उसमें युवा शक्ति का संकल्प भी निहित है। उन्होंने कहा कि जब युवा शक्ति आगे आती है तो निश्चित रूप से बदलाव की लहर उठती है। ‘गुरुग्राम रन’ में भाग ले रही युवा शक्ति इस बात का प्रतीक है कि भारत का भविष्य जाग चुका है। CM Nayab Saini ने कहा यह दौड़ सिर्फ शरीर की फिटनेस की नहीं, लोकतंत्र की फिटनेस का भी प्रतीक है।

CM Nayab Saini ने कहा, यह राष्ट्र निर्माण का कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका है अनिवार्य

CM Nayab Saini ने कहा कि ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को सफल बनाना है, तो हमें नवाचार की, संवाद की और संवेदनशीलता की जरूरत है। उन्होंने युवा शक्ति से आह्वान किया कि वे कॉलेजों में, गाँव की चौपालों में, सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा कर एक सार्थक माहौल बनाने में सहभागी बने। CM Nayab Saini ने कहा कि यह सिर्फ सरकार का काम नहीं है। यह राष्ट्र निर्माण का कार्य है, जिसमें हर नागरिक की भूमिका अनिवार्य है। CM Nayab Saini ने इस दौरान उपस्थित युवा शक्ति से कहा कि आप सभी की सक्रिय भागीदारी से ही यह विचार प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेगा।

Related Articles

Back to top button