एनआईए ने महाराष्ट्र में आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपियों की सजा सुनिश्चित की

राष् ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने महाराष् ट्र आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले में डॉक् टर अदनाली सरकार को दोषी ठहरा दिया है।

मुंबई की विशेष एनआईए अदालत ने उसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की धारा 13, 18, 20, 38 और 39 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 201 और 120-बी के तहत दोषी ठहराया।

उन्हें अधिकतम छह साल के सश्रम कारावास और 65,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

भारत की एकता, अखंडता, सुरक्षा और संप्रभुता को खतरे में डालने के लिए आईएसआईएस सदस्यों द्वारा साजिश के बारे में केंद्रीय गृह मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के बाद एनआईए की मुंबई शाखा ने 28 जून, 2023 को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था।

जांच ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विदेशी आधारित आईएसआईएस आकाओं से जुड़े एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश किया। आरोपी कथित तौर पर संगठन की चरमपंथी विचारधारा का प्रचार करने, सदस्यों की भर्ती करने, आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने और ‘वॉयस ऑफ हिंद’ और ‘वॉयस ऑफ खुरासान’ सहित आईएसआईएस प्रचार पत्रिकाओं को प्रसारित करने में शामिल थे

इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया था, जिनमें ताबिश नासिर सिद्दीकी, जुल्फिकार अली बड़ौदावाला उर्फ लालाभाई, शरजील शेख, आकिफ अतीक नाचन, जुबैर नूर मोहम्मद शेख उर्फ अबू नुसैबा और डॉ. अदनाली सरकार शामिल हैं।

विशेष अदालत ने आरोपपत्र में उल्लिखित संबंधित प्रावधानों के तहत सभी छह आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए।

सभी छह आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। शेष पांच के खिलाफ मुकदमा जारी रहेगा।-

↑
Exit mobile version