मध्यप्रदेशराज्य

एसएसबी जवान ने गला घोंटकर पत्नी को मार डाला, कहा-हार्ट अटैक से हुई मौत; बेटी ने खोला राज

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एसएसबी जवान ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। ससुराल वालों को फोन कर बताया कि मौत हार्ट अटैक से हुई है।

भिंड के अटेर स्थित पैतृक गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी, लेकिन 14 वर्षीय बेटी ने हत्या का राजफाश कर दिया। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव लेकर ग्वालियर पहुंची। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस बीच आरोपित फरार हो गया।

मूल रूप से भिंड के अटेर निवासी ज्ञान सिंह जाटव एसएसबी में आरक्षक है। मुरार (ग्वालियर) के खुरैरी गांव में उसने मकान बना लिया है, जहां उसकी पत्नी रिंकी 14 वर्षीय बेटी और 12 वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। बीती रात चरित्र संदेह को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ। इसी दौरान आरोपित ने पत्नी की बेरहमी से मारपीट की और गला दबाकर हत्या कर दी।

ससुराल वालों ने संदेह होने पर डायल 112 पर काल किया और बेटी से पूछताछ की। बच्ची डरी-सहमी थी। पुलिस ने अकेले में ले जाकर पूछा तो उसने कहा कि पिता घर आने के बाद से ही मां से झगड़ रहे थे। रात को जमीन पर पटक दिया और सीने पर बैठ गए। इसी दौरान गला दबाकर हत्या कर दी।

Related Articles

Back to top button