नेल ग्रोथ टिप्स: लंबे नाखून चाहिए तो अभी अपनाएं ये आदतें
नेल ग्रोथ टिप्स: अगर आप कम समय में लंबे नाखून बढ़ाना चाहते हैं, तो यहां कुछ उपयोगी घरेलू उपाय दिए गए हैं
नाखून बढ़ाने के टिप्स: महिलाएं अपनी खूबसूरती को लेकर खास तौर पर चिंतित रहती हैं, वह बालों से लेकर नाखूनों तक हर चीज पर खास ध्यान देती हैं। ऐसे में अगर आपको भी लंबे नाखून पसंद हैं लेकिन वे धीरे-धीरे बढ़ते हैं, तो यहां कुछ आसान घरेलू उपाय दिए गए हैं जिनकी मदद से आप एक हफ्ते के भीतर ही नाखूनों की अच्छी ग्रोथ देखेंगे।
1. नारियल तेल
नारियल के तेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो नाखूनों पर बहुत सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। नाखूनों की अच्छी ग्रोथ के लिए रोजाना अपने नाखूनों और उंगलियों की नारियल तेल से अच्छी तरह मालिश करें।
2. नींबू का रस
नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो नाखूनों के विकास में सहायता करता है। रोजाना अपने नाखूनों पर नींबू के रस की मालिश करने से वे साफ और चमकदार रहेंगे।
3. ऑलिव ऑयल
जैतून का तेल आपके नाखूनों को मॉइस्चराइज़ करता है और उन्हें मजबूत और सुंदर रखता है।
4. एप्पल साइडर विनेगर
सेब के सिरके में एंटी फंगल गुण होते हैं जो आपके नाखूनों को फंगल इन्फेक्शन से बचाते हैं और नाखून के विकास को बढ़ावा देते हैं। आप इसे हफ्ते में 2 से 3 दिन अपने नाखूनों पर लगा सकती हैं।
5. पेट्रोलियम जेली
हर दिन अपने नाखूनों पर पेट्रोलियम जेली का एक अच्छा कोट लगाएं, इसे 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर इसे धो लें। इससे आपके नाखूनों की चमक बढ़ेगी और नाखूनों का विकास होगा।



