Shreyas Iyer की कप्तानी में हुआ मुमकिन, पंजाब किंग्स ने 10 साल बाद ये कारनामा किया

Shreyas Iyer: अब पंजाब किंग्स ने आईपीएल के इस सीजन में 15 अंक हासिल किए हैं। जो पिछले दस साल में सबसे ज्यादा हैं।
इस साल पंजाब किंग्स की टीम बहुत अच्छा खेल रही है। Shreyas Iyer की कप्तानी में टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में जाने की तगड़ी दावेदार है। अब कोई दुर्घटना ही उसे वहां से रोक सकती है। जिस तरह से टीम खेल रही है, उससे लगता है कि ये टीम चैंपियन बन सकती है। लेकिन अभी बहुत सारे मुकाबले बाकी हैं और सब कुछ हो सकता है। इस बीच पंजाब किंग्स ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो पिछले दस साल से नहीं मिला था।
टीम ने पिछले 10 वर्षों में पहली बार 15 अंक हासिल किए
अब तक पंजाब टीम ने आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। 2008 में टीम ने अपना पहला आईपीएल खेला था। टीम का नाम भी बदल गया। टीम पहले किंग्स इलेवन पंजाब था, लेकिन अब पंजाब किंग्स है। लेकिन भाग्य बदल नहीं गया। हालाँकि, इस बार स्थिति कुछ बदलती हुई लगती है। वर्तमान में पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है और कुल मिलाकर 15 अंक है। अगर पिछले दस वर्ष की ही बात की जाए तो टीम ने लीग फेज में इतने अंक कभी नहीं हासिल किए थे। टीम साल 2014 में 14 अंक तक हासिल कर सकी थी, लेकिन 15 तक कभी नहीं गई थी।
पंजाब की लीग में अभी तीन मैच बाकी हैं
अब तक पंजाब किंग्स ने 11 मैच खेले हैं। यानी उसके अभी तीन मैच बाकी हैं। टीम तीन के तीन मैच जीतने पर 21 अंक तक पहुंचने का मौका है। जिस तरह से टीम ने फार्म दिखाया है, उससे लगता है कि ये काम बहुत मुश्किल नहीं होगा। अब पंजाब का लक्ष्य पहले स्थान पर फिनिश करना होगा। लीग में पहली टीम को फाइनल में जाने के दो अवसर मिलते हैं, लेकिन बाकी तीन टीमों को ऐसा नहीं होता। इसलिए जब भी टीमें टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर लेती हैं, उसके बाद उनकी नजर टॉप पर होती है, ताकि फाइनल में पहुंचा जा सके। अब इस साल देखना होगा कि टीम आगे आने वाले मुकाबले कैसे खेलती है।
श्रेयस अय्यर और रिकी पोंटिंग ने शानदार काम किया
पिछले साल से अब तक टीम की दशा काफी बदल चुकी है। यही पंजाब की टीम साल 2024 में दस अंक लेकर नौवें नंबर पर थी, लेकिन एक ही साल में सब कुछ बदल गया। इस बार कप्तानी की जिम्मेदारी जहां एक ओर श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं, वहीं कोच रिकी पोंटिंग हैं। इन दोनों की जोड़ी और खिलाड़ियों का कमाल का प्रदर्शन टीम को लगातार जीत दिल रहे हैं। इस बार पंजाब के पास बेहतरीन मौका है कि वे खिताब अपने नाम कर 18 साल के सूखे को समाप्त करे।



