पंजाबभारतराज्य

फगवाड़ा में 31 जनवरी को शोभायात्रा मार्ग पर मांस-मछली और शराब की दुकानें बंद रहेंगी

फगवाड़ा में श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने अहम आदेश जारी किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार पंचाल ने पंजाब आबकारी नियमों के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए 31 जनवरी 2026 को सब डिवीजन फगवाड़ा में शोभायात्रा के रूट पर मांस, मछली और शराब की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन का उद्देश्य धार्मिक आयोजन के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखना है। इन आदेशों की सख्ती से पालना करवाने की जिम्मेदारी एसएसपी कपूरथला और सहायक आयुक्त आबकारी कपूरथला रेंज को सौंपी गई है।

आदेश की copy पढ़ने के लिए नीचे Click करे

shobhayatra-order-kapurthala

Related Articles

Back to top button