राज्यउत्तर प्रदेश

यूपी में 10वीं पास के लिए आई नौकरी, ₹12000 से लेकर ₹35000 तक हर महीने मिलेगी शानदार सैलरी

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में रोजगार मेला लगने जा रहा है. नौकरी की तलाश कर रहे युवा 23 सितंबर 2026 को इस रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं. उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से सिसवा विधानसभा क्षेत्र के निचलौल स्थित राजेंद्र प्रसाद ताराचंद पीजी कॉलेज में इस रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. यह मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें 20 से ज्यादा नामी कंपनियां शामिल होंगी. जानकारी के मुताबिक करीब 2000 से अधिक पदों पर रोजगार मेले में सीधी भर्ती होगी. इसमें 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएशन और डिप्लोमा कर चुके युवा आसानी से हिस्सा ले सकते हैं

20 से ज्यादा कंपनियां देंगी नौकरी

इस रोजगार मेले में युवाओं को मौका देने के लिए देश की 20 से अधिक जानी-मानी और प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल हो रही हैं. ये सभी कंपनियां अलग-अलग पदों के लिए कुल 2000 से ज्यादा योग्य युवाओं का चयन करेंगी.

नौकरी के लिए क्या है योग्यता

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उयु 18 साल से लेकर 40 साल के बीच में होनी चाहिए. इसके साथ ही जिन युवाओं ने अपनी पढ़ाई में हाईस्कूल (10वीं), इंटरमीडिएट (12वीं), ग्रेजुएशन, बीकॉम, आईटीआई (ITI) या कोई भी डिप्लोमा किया है, वे अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार यहां एक बेहतर नौकरी पा सकते हैं.

हर महीने मिलेगी अच्छी खासी सैलरी

इस मेले में हिस्सा लेने वाली कंपनियां उम्मीदवारों को उनकी प्रतिभा के अनुसार चयन करेंगी. जिन युवाओं का इस रोजगार मेले में चयन होगा, उन्हें उनके पद और योग्यता के अनुसार हर महीने 12,000 रुपये से लेकर 35,000 रुपये तक का अच्छा वेतन दिया जाएगा.

साथ लाएं ये सभी जरूरी दस्तावेज

रोजगार मेले में जाने वाले सभी अभ्यर्थी अपना बायोडाटा (रिज्यूमे), पढ़ाई के सभी जरूरी प्रमाण पत्र, एक पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो जरूर साथ लेकर जाएं. सबसे खास बात यह है कि इस मेले में शामिल होने और चयन की पूरी प्रक्रिया एकदम निःशुल्क (फ्री) है.

घर बैठे करें फ्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अगर आप इस रोजगार मेले में जाकर अपनी मनपसंद नौकरी पाना चाहते हैं, तो आपको पहले रोजगार संगम की वेबसाइट (http://rojgaarsangam.up.gov.in) या इसके मोबाइल ऐप पर जाकर अपना फ्री रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके अलावा, मेले से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी या मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर कॉल किया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button