सोनीपत में केएमपी एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 3 मजदूरों की मौत, 9 घायल

हरियाणा के सोनीपत में गुरुवार को एक वाहन की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के तीन मजदूरों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना खरखौड़ा इलाके में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर हुई, जबकि उत्तर प्रदेश के मजदूरों को लेकर जा रही वैन झज्जर के बेरी जा रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

खरखौदा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल ने कहा, “घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि घायलों में से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

↑
Exit mobile version