स्वास्थ्य

Knee Pain In Young Age: 30 साल की उम्र में घुटने खराब हो रहे हैं, कार्टिलेज डैमेज होते हैं, ये लक्षण दिखाई देते हैं

Knee Pain In Young Age: घुटनों में दर्द या चलने फिरने में परेशानी सिर्फ उम्र बढ़ने से नहीं होती। कम उम्र के लोगों में भी ऐसा होता है। एक स्टडी की मानें तो 30 साल की उम्र में लोगों के घुटने खराब हो रहे हैं और कार्टिलेज घिस रहे हैं।

Knee Pain In Young Age: कम उम्र के युवाओं में आजकल ऐसी बीमारियां हो रही हैं जो उम्र बढ़ने पर होती थीं। अब घुटनों की समस्याएं युवा लोगों में नहीं हैं। युवाओं में घुटने खराब होने या कार्टिलेज घिसने की समस्या पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। कई बार इसके लक्षण दिखाई देते हैं और कई बार बिना लक्षणों की भी हड्डियों और घुटनों को ये डैमेज हो रहा होता है।

हाल ही में फिनलैंड की Oulu University में हुई एक स्टडी में इसका खुलासा किया गया है। जिसमें पता चला कि लोगों को बिना दर्द के डैमेज हो रहा है। 33 साल के युवा कार्टिलेज डैमेज से पीड़ित हैं। जिससे कुछ लोग भी परेशान हैं।

युवाओं के घुटने खराब हो रहे हैं

30 साल की उम्र के युवाओं में घुटनों में स्ट्रक्चरल डैमेज आम हैं, जैसा कि ऑस्टियोआर्थराइटिस एंड कार्टिलेज नामक मैग्जीन में छपी एक रिपोर्ट ने पाया है। यहाँ तक कि बिना किसी लक्षण के भी इस अध्ययन में शामिल करीब दो-तिहाई युवाओं में बढ़ी हुई हड्डी या कार्टिलेज डैमेज की समस्या है। सबसे अहम बात ये है कि इस ओर लोगों का ध्यान भी नहीं जा रहा है।

घुटनों में कम कार्टिलेज के कारण

लेकिन ज्यादातर लोगों को दर्द के कोई लक्षण नहीं हैं। अधिकांश केसों में उनके घुटनों में स्ट्रक्चरल चेंज और आधे से ज्यादा लोगों के कार्टिलेज में चोट और थाई और हड्डी से जुड़े घुटनों में चोट पाई गई।

कम उम्र में घुटने खराब होने के कारण

स्टडी ने पाया कि वजन घुटनों की इन समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है। बॉडी मास इंडेक्स को घुटने के डैमेज होने की दरों का महत्वपूर्ण कारण माना जाता है। इसके अलावा खूव में यूरेट का बढ़ा हुआ स्तर और सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर भी घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस का कारण है।

Related Articles

Back to top button