World Digestive Health Day: गैस-एसिडिटी पेट की सेहत बिगड़ रही है, तो खाएं पोषक तत्वों से भरपूर ये सीड्स

World Digestive Health Day: 29 मई को विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। आपको आज भी अपनी गट की सेहत को सुधारने के कुछ उपायों के बारे में पता होना चाहिए।
World Digestive Health Day: यदि आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको अपनी गट सेहत पर खास ध्यान देना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आधी से ज्यादा बीमारियां आपकी खराब गट से संबंधित हो सकती हैं। अगर आपको भी अक्सर गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, तो आपको कुछ सीड्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए।
जीरा और मेथी की दाना
दादी-नानी के जमाने से जीरे को डाइजेशन में अच्छा माना जाता है। गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए एक गिलास पानी में हाफ स्पून जीरा डालकर उबाल लीजिए; फिर, जब पानी ठंडा हो जाए, इसे छानकर पी जाएं। रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए मेथी दाने चबाना भी अच्छा हो सकता है।
सौंफ के बीज फायदेमंद हो सकते हैं
सौंफ के बीज में पाए जाने वाले कई पोषक तत्व आपकी गट की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। आपको बता दें कि सौंफ की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसके बीज को गैस और एसिडिटी से छुटकारा पाने के लिए खाने की सलाह दी जाती है। खाना खाने के बाद सौंफ चबाना गट की सेहत के लिए अधिक लाभकारी हो सकता है।
चिया सीड्स और अलसी बीज
पाचन को मजबूत करने के लिए चिया सीड्स का सेवन करें। रोज सुबह भीगे हुए चिया सीड्स खाएं और अपने गट को स्वस्थ रखें। फाइबर रिच अलसी के बीज भी पेट के लिए अच्छे हो सकते हैं। लेकिन पेट के रोगों से छुटकारा पाने के लिए इन सीड्स को सही मात्रा में और सही तरीके से खाना बहुत महत्वपूर्ण है।



