स्वास्थ्य

Vitamin D From Sun: शरीर का ये अंग सूरज की रोशनी से सबसे अधिक विटामिन डी लेता है, सिर्फ 15 मिनट में ही पूरा विटामिन डी मिल जाएगा

How To Get Vitamin D From Sun: सुबह की धूप, जो बहुत कम लोगों को मिलती है, शरीर में विटामिन डी की कमी को भर देती है। जिससे विटामिन D की कमी पूरी की जा सकती है। डॉक्टर ने बताया कि शरीर का कौन सा अंग अधिक विटामिन डी सोखता है।

Vitamin D From Sun: शरीर में विटामिन डी की कमी घातक हो सकती है। विटामिन डी की कमी से जोड़ों और हड्डियों में दर्द बढ़ जाता है। रोगप्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित होती है। शरीर को बीमारियां जकड़ लेती हैं। डॉक्टर्स इसलिए विटामिन डी की कमी को भरने के लिए हर सुबह धूप लेने की सलाह देते हैं। विटामिन डी का सबसे अच्छा स्रोत सूरज की रौशनी है। यही कारण है कि रोजाना धूप लेना बहुत महत्वपूर्ण है। वास्तव में, बहुत कम लोगों को पता है कि धूप कैसे और कितनी देर लेने से विटामिन डी की कमी को भर सकते हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं शरीर का कौन सा हिस्सा सूरज से मिलने वाले विटामिन डी को सबसे ज्यादा सोखता है?

सूर्य से विटामिन डी लेने के लिए कुछ लोग बहुत देर धूप में बैठे रहते हैं और इससे गलत फायदा उठाते हैं। जिससे टैनिंग हो सकती है या उतना लाभ नहीं मिलता जितना चाहिए। लोग मानते हैं कि सूरज की ओर मुंह करके बैठकर धूप देखने से विटामिन डी मिलता है। जबकि डॉक्टर का कहना है कि विटामिन डी आपको आंखों से नहीं मिलता। बल्कि आपके शरीर पर सूरज की किरणें पड़ने से हमारी बॉडी खुद विटामिन डी बनाती है।

धुप से विटामिन डी कैसे प्राप्त करें?

सूर्य की रोशनी से विटामिन डी लेने के लिए बैठते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टर जमाल खान ने धूप लेने का सही तरीका बताया है। डॉक्टर का कहना है कि धूप में देखने भर से या आंखों से विटामिन डी नहीं मिलता है। बल्कि हमारी त्वचा अधिक धूप से संपर्क में आने पर अधिक विटामिन डी प्राप्त करेगी। खासतौर से कमर सबसे ज्यादा विटामिन डी सोखती है। यही कारण है कि जब भी धूप लें, सूरज की रोशनी कमर पर पड़नी चाहिए। कमर खुली हो तो बहुत अच्छा है नहीं तो किसी हल्के मलमल के कपड़े से शरीर को कवर करें। कपड़ा या बनियान सफेद हो तो सबसे अच्छा है।

सुबह धूप लेने से विटामिन डी कैसे मिलता है?

शरीर में सूरज की रोशनी से निकलने वाले न्यूट्रिशन से विटामिन डी बनाया जाता है। सुबह धूप में बस पंद्रह मिनट बैठने से विटामिन डी का पूरा लाभ मिलता है। विटामिन डी के लिए गर्मी में 8 बजे से पहले की धूप लें और सर्दियों में 9 बजे से पहले की धूप लें। इससे शरीर को रोजाना की जरूरत के लिए विटामिन डी आसानी से मिल जाता है।

Related Articles

Back to top button