
मुंबई और दरभंगा के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट लगातार निर्धारित समय से बाहर चल रही है।
रविवार को भी विमान के संचालन में अंतर रहा। वहीं, एयरपोर्ट पर अन्य शहरों से आने वाली कई फ्लाइटें निर्धारित समय से पहले पहुंचीं।
मुंबई की उड़ान में लगातार देरी
रविवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच कुल 12 विमानों का आवागमन हुआ। इनमें मुंबई से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 535 निर्धारित समय 12:55 बजे से आठ मिनट पहले पहुंच गई।
इसके विपरीत दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय से एक घंटे विलंब से पहुंची। विमान को 3:20 बजे पहुंचना था, लेकिन यह 4:20 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचा।
कई फ्लाइटें समय से पहले पहुंचीं
रविवार को दिल्ली से दरभंगा आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:55 बजे से 25 मिनट पहले पहुंची।
बेंगलुरु से आने वाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 भी 12:10 बजे के निर्धारित समय से 28 मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 537 निर्धारित समय 2:20 बजे से 10 मिनट पहले एयरपोर्ट पहुंची।
यात्रियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली से दरभंगा आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 360 भी निर्धारित समय तीन बजे से 34 मिनट पहले पहुंची।
ऐसे में एक ही एयरपोर्ट पर अलग-अलग विमान कंपनियों की उड़ानों के समय में अंतर यात्रियों के लिए चर्चा का विषय बना रहा। खासकर स्पाइसजेट की फ्लाइट के लगातार शेड्यूल से बाहर रहने से मुंबई-दरभंगा हवाई सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बनी हुई है।



