धर्म

17 अक्टूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर: नवरात्रि में इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के मजबूत योग!

वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को आत्मा, ऊर्जा, पिता, उच्च पद और प्रशासनिक क्षमता का कारक माना जाता है। कहते हैं जब भी ये ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर देखने को मिलता है। इस समय सूर्य देव कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं लेकिन 17 अक्टूबर से ये तुला राशि में गोचर शुरू कर देंगे। इस राशि में सूर्य के प्रवेश करने से तीन राशियों के करियर और आर्थिक मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिलेगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी 3 राशियां हैं जो सूर्य की तरह चमकने वाली हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर फलदायी साबित होगा। करियर में बंपर उछाल आएगा। नौकरी में प्रमोशन के जबरदस्त योग बन रहे हैं। बिजनेस वाले भी खूब लाभ कमाएंगे। अचानक से अटके हुए काम पूरे होंगे। धन लाभ के भी शुभ योग बन रहे हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत खुलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय काफी अनुकूल है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। करियर में लाभ प्राप्त करने के कई सुनहरे अवसर हाथ लगेंगे। आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नवरात्रि में कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि वालों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। आये में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। किसी कर्ज से मुक्त मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी में मनचाहा ऑफर मिल सकता है। विदेश से जुड़े बिजनेस में बड़ा फायदा होने की उम्मीद है। अचानक से धन लाभ होने के शुभ योग भी बन रहे हैं।

सूर्य गोचर का शुभ फल बढ़ाने के सरल उपाय

यदि आप चाहते हैं कि सूर्य का गोचर आपके लिए ओर भी ज्यादा शुभ साबित हो तो इसके लिए प्रतिदिन प्रातःकाल तांबे के लोटे में जल, रोली और लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। साथ ही सुबह के समय  आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। कहते हैं इस पाठ से करियर से जुड़े बाधाएं दूर हो जाती हैं। साथ ही नवरात्रि के दौरान जरूरतमंद लोगों को गेहूं, तांबा या लाल वस्त्रों का दान करें।

Related Articles

Back to top button