धर्म

11 नवंबर 2026 का पंचांग: बुधवार को मनाया जाएगा भइया दूज का त्योहार, नोट करें पूजा मुहूर्त और राहुकाल टाइम

11 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और बुधवार का दिन है। कल द्वितीया तिथि दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। कल भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज का त्योहार है। साथ ही कल 11 नवंबर को दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। जानें भाई दूज का पर्व क्यों मनाया जाता है।

11 नवंबर 2026 का पंचांग

  • कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि – 11 नवंबर को दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक
  • अनुराधा नक्षत्र- 11 नवंबर को दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक
  • 11 नवंबर विशेष- भइया दूज का त्योहार

11 नवंबर 2026 शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:55 ए एम से 05:48 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 05:21 ए एम से 06:40 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:29 पी एम से 05:56 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 05:29 पी एम से 06:49 पी एम
  • अमृत काल- 04:32 ए एम, नवम्बर 12 से 06:18 ए एम, नवम्बर 12

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:05 से दोपहर 01:26 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:07 से दोपहर 01:27 तक
  • लखनऊ- दोपहर 11:50 से दोपहर 01:12 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:04 से दोपहर 01:27 तक
  • कोलकाता- दोपहर 11:21 से दोपहर 12:44 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:23 से दोपहर 01:47 तक
  • चेन्नई- दोपहर पहले 11:53 से दोपहर 01:20 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 06:40 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 005:29 बजे

कल के दिन की विशेष बात

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और उसके मंगल की कामना करती है। साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार स्वरूप देता है। तिलक लगते समय भाई का मुंह उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। भाई को अपनी बहन के घर पर भोजन करना चाहिए। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन अपनी बहन के घर भोजन करता है, वो साल भर किसी झगड़े में नहीं पड़ता और उसे शत्रुओं का भय नहीं होता है, यानि हर तरह के संकट से भाई को छुटकारा मिलता है और उसका कल्याण होता है।

Related Articles

Back to top button