भगवंत मान सरकार की उपलब्धि: मात्र 4 सालों में भाखड़ा नहर के बराबर पानी राज्य के खेतों तक पहुंचाया गया
पहली बार बरसाती नदियों और नालों से 10,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी खेतों तक पहुंचाया गया, जो भाखड़ा नहर द्वारा दिए जाने वाले पानी के बराबर है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
2022 तक नहरी पानी केवल 26.50 प्रतिशत खेतों तक पहुंच रहा था; अब इसे 78 प्रतिशत खेतों तक पहुंचाया गया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
पिछली सरकारों की गलतियों के कारण 22 किलोमीटर लंबी सरहाली नहर गायब हो गई थी; हमने इसे पुनर्जीवित किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
‘आप’ सरकार ने फिरोजपुर-सरहिंद फीडर में 24×7 पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की, अब किसानों को सिंचाई के लिए अपनी बारी का इंतजार नहीं करना पड़ता: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
आजादी के बाद पहली बार कंडी नहर के माध्यम से 1,446 गांवों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया गया है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़, 18 मार्च 2026:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब की सिंचाई व्यवस्था में किए गए ऐतिहासिक बदलाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने मात्र चार सालों में मौसमी नदियों से 10,000 क्यूसेक पानी सुनिश्चित करके और बंद हो रही नहरी नेटवर्क को पुनर्जीवित करके राज्य के खेतों को भाखड़ा नहर के बराबर पानी की आपूर्ति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2022 में नहरी सिंचाई से केवल 26.50 प्रतिशत सिंचाई हो रही थी, जो बढ़कर आज 78 प्रतिशत हो गई है। इसी के तहत 22 किलोमीटर लंबी सरहाली नहर के लंबे समय से बंद पड़े सिस्टम को पुनर्जीवित किया गया है, फिरोजपुर-सरहिंद फीडर के माध्यम से पानी की 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित की गई है और आजादी के बाद पहली बार 1,446 गांवों तक नहरी पानी पहुंचाया गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पिछले चार सालों में सिंचाई क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा पेश किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “अप्रैल 2022 से अब तक नहरों की लाइनिंग, मरम्मत, आधुनिकीकरण और बुनियादी ढांचे की मजबूती पर 6,700 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं, जो पंजाब के इतिहास में अब तक किया गया सबसे अधिक खर्च है।” उन्होंने कहा कि पंजाब में नहरी पानी से लगभग 75.90 लाख एकड़ में सिंचाई की जा सकती है, जबकि मार्च 2022 तक केवल 20.89 लाख एकड़ को ही नहरी पानी मिल रहा था, जो महज 26.5 प्रतिशत ही बनता है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज हमने नहरी पानी से सिंचाई के अंतर्गत रकबा लगभग 58 लाख एकड़ तक बढ़ा दिया है, जिससे नहरी पानी का उपयोग लगभग 78 प्रतिशत हो गया है। यह पहले के आंकड़ों से लगभग तीन गुना है।” उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में उपलब्ध नहरी पानी का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया है।
जमीनी स्तर पर किए गए व्यापक कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, “हमने लगभग 13,000 किलोमीटर नहरों के निर्माण और मरम्मत के लिए लगभग 2,000 करोड़ रुपए खर्च किए हैं, जिसके कारण नहरी पानी अब 58 लाख एकड़ रकबे तक पहुंच रहा है। इसके साथ लगभग 7,000 खालों को बहाल किया गया है।” उन्होंने आगे कहा, “कुल 15,539 नहरों की सफाई की गई है और 18,349 जल मार्गों को पुनर्जीवित किया गया है, जिससे अब राज्य के दूर-दराज वाले खेतों तक भी नहरी पानी पहुंचाया गया है।”
ढांचागत पहलकदमियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब के इतिहास में पहली बार 545 किलोमीटर तक फैलीं 101 बंद पड़ी नहरों को पुनर्जीवित किया गया है। इनमें से बहुत सी नहरें 30 से 40 सालों से बंद थी और मिट्टी से भी भरी हुई थीं। हमने एक इंच जमीन पर कब्जा लिए बिना इन नहरों को बहाल किया है।”
उन्होंने आगे कहा कि केवल बरसाती नालों को पुनर्जीवित करने से 2.75 लाख एकड़ को नहरी सिंचाई के अंतर्गत लाने में मदद मिली है। उन्होंने कहा, “पुरानी नहरी प्रणालियों को बहाल करके हमने यह सुनिश्चित किया है कि अब खेतों तक 10,000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी पहुंच रहा है। वास्तव में हमने बिना कोई जमीन प्राप्त किए नई ‘भाखड़ा नहर’ बना दी है।”
तरनतारन जिले की शानदार उदाहरण साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण 22 किलोमीटर लंबी सरहाली माइनर नहर पूरी तरह से लुप्त हो गई थी। जब हमारे इंजीनियरों ने काम शुरू किया तो उन्होंने नहर को जमीनदोज पाया। स्थानीय लोग भी इसकी अस्तित्व को भूल गए थे। आज हमने इसे पुनर्जीवित किया और पूरी तरह कार्यशील कर दिया है।”
मुख्य नहरी प्रणालियों को मजबूत करने के बारे में उन्होंने कहा, “फिरोजपुर फीडर नहर, जो वास्तव में 1952 में बनाई गई थी, को रिकॉर्ड 35 दिनों में अपग्रेड किया गया था, जिससे इसकी क्षमता में 2,682 क्यूसेक की वृद्धि हुई है। इसी तरह मालवा की जीवन रेखा मानी जाने वाली सरहिंद नहर, जिसे 1950 के आसपास बनाया गया था, को 75 साल बाद अपग्रेड किया गया है, जिससे इसकी क्षमता में 2,844 क्यूसेक की वृद्धि हुई है।”
उन्होंने आगे कहा, “सरहिंद और पटियाला जैसी बड़ी नहरों की लाइनिंग करके, हमने पानी की उपलब्धता में लगभग 1.5 एमएएफ की वृद्धि की है और यह सुनिश्चित किया है कि राज्य के दूर-दराज के खेतों को भी अब पानी की कमी का सामना न करना पड़े।”
किसानों को लंबे समय से परेशान करने वाली समस्याओं के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहले नहरों में पानी रोटेशनल आधार पर आपूर्ति किया जाता था, जिससे किसानों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। पहली बार हमने इस प्रणाली को खत्म कर दिया है और यह सुनिश्चित किया है कि किसानों को हर रोज पानी मिले।”
उन्होंने आगे बताया कि सरकार ने पानी की बराबर वितरण सुनिश्चित करने के लिए जरूरत पड़ने पर हरिके पत्तन की ओर नहरों को उल्टी दिशा में चलाया।
कंडी क्षेत्र के बारे में बोलते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “होशियारपुर में कंडी नहर, जो लगभग 40 सालों से बंद पड़ी थी, को अब पुनः बहाल किया गया है। इलाके के लोग पानी की असली कीमत समझते हैं और इस नहर की पुनर्बहाली से उन्हें बहुत राहत मिली है।” उन्होंने आगे कहा कि नहरी ढांचे के विस्तार के कारण आजादी के बाद अब पहली बार लगभग 1400 गांवों को नहरी पानी मिल रहा है। इनमें से बहुत से गांवों ने 20-50 सालों से नहरी पानी नहीं देखा था।”
उन्होंने यह भी बताया कि चीमा माइनर, फिल्लौर माइनर, करमगढ़ लिंक, राजपुरा, पातड़ां, घग्गर और कोटला जैसी नई नहरी प्रणालियों ने क्षेत्रों में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
बुनियादी ढांचे के विस्तार के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमने कई जिलों में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 8 नई नहरें बनाई हैं और 18 पंप सिस्टम चालू किए हैं।”
प्रशासकीय सुधारों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “कुशलता में सुधार लाने के लिए हमने फतेहगढ़ नहर डिवीजन और तरनतारन नहर डिवीजन जैसे समर्पित नहरी पानी और भूजल डिवीजन तैयार किए हैं और जवाबदेही तथा तुरंत अमल सुनिश्चित करने के लिए स्थायी तौर पर अधिकारी तैनात किए गए हैं।”
भूजल संरक्षण के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हमारी कोशिशों के कारण भूजल पर निर्भरता काफी हद तक कम की गई है। गुरदासपुर के एक गांव में भूजल की निकासी 61.48 प्रतिशत से घटकर लगभग 31 प्रतिशत हो गई है, जो एक शानदार उपलब्धि है। इससे आने वाली पीढ़ियों को लाभ होगा।” उन्होंने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य सतही पानी (सर्फेस वाटर) के उपयोग को और बढ़ाना तथा भूजल स्रोतों पर निर्भरता कम करना है।
आपदा प्रबंधन और पर्यावरण बहाली के बारे में उन्होंने कहा कि बाढ़ की रोकथाम और पानी प्रबंधन के उद्देश्य से 195 कार्यों के लिए राज्य आपदा राहत कोष से 477 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। हमने 199 डी-सिल्टिंग साइटों की पहचान की है और जंगी स्तर पर नालों की सफाई के लिए नई चेन-माउंटेड मशीनें तैनात की हैं।
उन्होंने आगे कहा, “सतलुज, रावी और घग्गर जैसी नदियों से गाद निकालने का काम चल रहा है और इसके तहत 245 मिलियन घन फुट गाद निकालने का लक्ष्य है, जिसमें से महत्वपूर्ण प्रगति पहले ही हो चुकी है। इसके अलावा बाढ़ के नुकसान को रोकने के लिए 206 किलोमीटर नदी तटबंधों को मजबूत किया जा रहा है।”
उन्होंने आगे कहा, “अवैध कब्जों को रोकने और जान-माल की रक्षा के लिए पंजाब नहर और ड्रेनेज एक्ट, 2023 के तहत 850 में से 849 नालों को नोटिफाई किया गया है।”
लंबे समय से रुके बुनियादी ढांचे संबंधी प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “शाहपुर कंडी डैम प्रोजेक्ट, जो 25 सालों से अधिक समय से लटका हुआ था, अब 3394.49 करोड़ रुपए की लागत से पूरा हो गया है। इससे रणजीत सागर डैम की क्षमता बढ़ेगी और पाकिस्तान के इलाके में बहने वाले हमारे पानी पर रोक लगेगी।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजबूत स्टैंड लेते हुए कहा, “जिन्होंने पंजाब के पानी के रक्षक होने का दावा किया था, उन्होंने ही हमारे पानी को तबाह कर दिया। हमने अपने पानी और सिस्टम दोनों को पुनर्जीवित किया है।”
उन्होंने कहा, “नहरी पानी में आवश्यक खनिज होते हैं और इसकी बढ़ती उपलब्धता फसली उत्पादकता में महत्वपूर्ण सुधार लाएगी। किसान खुश हैं क्योंकि बहुत से लोगों को पहली बार अपने खेतों में नहरी पानी मिला है।”
पंजाब की आध्यात्मिक भावना का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “हम अपने गुरुओं के महान संदेश ‘पवणु गुरू पाणी पिता माता धरति महतु॥’ से प्रेरणा लेते हैं और हम अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि सिंचाई विभाग को राजस्व उत्पन्न करने वाले मॉडल के रूप में भी विकसित किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमने पर्यटन को प्रोत्साहित करने और राजस्व उत्पन्न करने के लिए बोटिंग सुविधाएं, आराम घर, हेडवर्क्स और अन्य बुनियादी ढांचे सहित 26 पर्यटन स्थल विकसित किए हैं।
इस मौके जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल और अन्य व्यक्तित्व भी मौजूद थे।
Related Articles
-
पंजाब में 2.17 लाख नशीले पदार्थों के अपराधी, सिर्फ 7 को कड़े कानून के तहत गिरफ्तार किया गया
-
पंजाब आंगनवाड़ी यूनियन ने निजी फर्मों को राशन की आपूर्ति आउटसोर्स करने के कदम का विरोध किया
-
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए धान की पराली प्रबंधन के स्थायी तरीके सुझाए
-
पंजाब पुलिस ने कर्मियों को यात्रा के दौरान वर्दी से बचने की सलाह देने से इनकार किया
-
पंजाब में ‘धोखाधड़ी’ के बढ़ते मामले कनाडा ने शादी में धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी दी
-
हाईकोर्ट ने पंजाब को जिला अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा, कहा- ‘सभी प्रयासों’ की जरूरत
-
पंजाब में मेडिको-लीगल सिस्टम चला, 19 जिलों में एक्सपर्ट नहीं
-
पंजाब के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक में एडवाइजरी बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे उद्योगपति
-
डीए के आदेश का पालन नहीं हुआ, पंजाब के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में पेश होने का निर्देश
-
ईडी ने मोहाली में गमाडा के कार्यालय पर छापेमारी, 3 मंजिलों को सील कर दिया पुनर्मिलन के रिकॉर्ड, अन्य मामलों को जब्त कर लिया गया
-
जहर खाने से लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर
-
सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर ले जाऊंगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ के घर-घर जाने के अभियान की शुरुआत की
-
पंजाब: ‘झूठ फैला रहे हैं’, सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के पर्चे के अभियान को लताड़ा
-
अमृतसर: अवैध खनन से रावी नदी का तलाव
-
लुधियाना के लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाने के लिए बिहार का शख्स हर हाल में
-
लेवी की चिंताओं के बीच, पंजाब में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक यूपीआई ट्रांसफर नहीं करेंगे
-
किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा पंजाब, यमुना का हिस्सा मांगा
-
पंजाब सरकार ने 2.67 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ आंगनवाड़ी राशन प्रणाली में सुधार किया
-
ड्रग्स का मुद्दा उठाने पर ‘पीटा’, संगरूर के शख्स ने खाई जहर
-
अमृतसर में एएसआई हत्याकांड के दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी की
-
आर्थिक विवाद को लेकर कपूरथला गांव में शरारती तत्वों ने की गोलीबारी, घर में तोड़फोड़ 22 साल का युवक घायल
-
जालंधर में रैली में शामिल हुए पंजाब, पड़ोसी राज्यों के किसान, मजदूर
-
ईडी ने पंजाब क्रिकेट संघ की जमीन खरीद पर उच्च न्यायालय को स्थिति रिपोर्ट सौंपी
-
अकाल तख्त ने एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला और एडिशनल हेड ग्रंथी मलकीत सिंह को निष्कासित किया
-
अमृतसर में एएसआई की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया
-
हाईकोर्ट ने पेंशन बकाया राशि के भुगतान में देरी पर पंजाब के 4 अधिकारियों का वेतन रोका
-
फरीदकोट में महिला की पति ने की हत्या जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में छिप गया
-
फरीदकोट पुलिस ने सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया 47.3 किलो हेरोइन, तीन पिस्टल बरामद
-
हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व मंत्री के पिता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी देश के 11 सबसे गर्म प्रॉपर्टी बाजारों में शामिल, 5 साल में कीमतें 63% बढ़ी
-
पंजाब की नहर सिंचाई से बढ़ा जलस्तर : भगवंत मान
-
विदेश में वर्षों की अनिश्चितता के बाद, संत सीचेवाल के हस्तक्षेप के बाद दो पंजाबी स्वदेश लौटे
-
बठिंडा में नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर सफाई और सीवर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की
-
होशियारपुर में 5 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में यूपी के प्रवासी की मौत
-
ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल को 9 साल की हिरासत के बाद मिली जमानत
-
अमृतसर गांव के पास नहर के काम के दौरान पाइप टूटा, रिहायशी इलाके में पहुंचा पानी
-
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पंजाब में जंगलों के पास फार्महाउसों के लिए नीति पर रोक बढ़ाई
-
यूपीआई लेनदेन पर नए शुल्क को लेकर कांग्रेस ने जालंधर में प्रदर्शन किया
-
सात और मामलों में जग्गी जोहल को मिली जमानत, रिहाई की उम्मीदें बढ़ी
-
वीडियो: रवनीत बिट्टू ने सीएम मान को शराब की बोतल ‘तोहफे’ की, कहा- केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब में शासन करने दें
-
आम आदमी पार्टी ने पूर्व अकाली मंत्री रखड़ा को समाना प्रभारी नियुक्त किया
-
कम आपूर्ति के कारण नींबू की ऊंची कीमतें उपभोक्ताओं को खट्टी छोड़ देती हैं
-
सरकार ने प्रदर्शनकारी कर्मचारी यूनियनों के साथ बातचीत फिर शुरू की
-
पंजाब के बाद अब सोने के गहने छीनने के लिए ध्यान भटकाने वाले गिरोहों से जूझ रहा कनाडा
-
मोहाली में भूमि उपयोग में बदलाव का घोटाला: ईडी ने अल्टस स्पेस बिल्डर्स और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत का रुख किया
-
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों ने की कार्रवाई की मांग
-
‘मुझे चिंता है, यह फिर से हो सकता है’: हम क्या जानते हैं कि 28 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने अमेरिका में 17 बार चाकू मारा
-
ट्रंप की टीम के ‘मिस्टर सिंह’ के नस्लवादी पोस्ट के बाद अमेरिका में पंजाबी ट्रक चालक पर 17 बार चाकू से वार किया गया
-
तख्त की सड़क पर पानी भर जाने से आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट परियोजना फिर अधर में लटकी मंत्री ने एसजीपीसी को दोषी ठहराया
-
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों ने की कार्रवाई की मांग
-
संपत्ति विलेख देखभाल पर चुपचाप? शब्दों से परे देखिए: उच्च न्यायालय
-
पंजाब में भाजपा की नशा विरोधी यात्रा से पहले परिवारों ने नुकसान और निराशा की कहानियां सुनाई
-
महिला की वेश्यावृत्ति, आईटी अधिनियम के तहत आरोपों का कोई आधार नहीं: उच्च न्यायालय
-
सुनील जाखड़ ने कांग्रेस में फिर से शामिल होने की खबरों का खंडन किया, अटकलों को ‘झूठा, निराधार’ बताया
-
हरि नौ सिख कार्यकर्ता की हत्या: ग्रामीणों ने 2027 के पंजाब चुनाव में अमृतपाल सिंह का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया
-
सनटेक सिटी मामले में ईडी की पूछताछ के एक हफ्ते बाद अनुराग वर्मा को पंजाब राजस्व विभाग से स्थानांतरित किया गया
-
जंक फूड में छिपी शर्करा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल ‘शुगर बोर्ड’ स्थापित करेंगे
-
पंजाब चुनाव से पहले तख्त हजूर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन की अरदा, भाजपा के सिख संपर्क को लेकर बहस को हवा दे दी
-
बठिंडा में रोजाना 222 ट्रैफिक चालान, 43,000 रुपये का जुर्माना
-
हम पंजाब को लंदन या पेरिस नहीं बनाना चाहते हैं, हम पुराने पंजाब को बहाल करना चाहते हैं: भगवंत मान
-
मंडी अहमदगढ़ के मुस्लिम युवक गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा घर लाए
-
पटियाला और मोहाली में ‘फर्जी’ कॉल सेंटरों पर ईडी की छापेमारी जारी
-
कनाडा में पंजाबी कलाकारों को बढ़ती धमकियों पर गुलाब सिद्धू की गोलीबारी ने सुर्खियां बटोरीं
-
अमृतसर में ड्रग तस्कर 4 गिरफ्तार 27 किलो हेरोइन, पिस्टल जब्त
-
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान सरकार पर कांग्रेस के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया, 1984 के दंगों का मुद्दा उठाया
-
एक कमरे के घर से लेकर एशिया कप के गौरव तक, पंजाब की सुखवीर कौर ने संघर्ष को सफलता में बदल दिया
-
पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन में सचिन पायलट, वारिंग, चन्नी ने हाथ मिलाया
-
15,000 करोड़ रुपये की गमाडा उधारी योजना से संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट ने महालेखाकार को बुलाया
-
अमृतसर में सुरक्षा में चूक, 3 इटालियन इमिग्रेशन जांच के बिना बाहर निकले
-
सचिन पायलट का पंजाब में डेब्यू, कांग्रेस एकता की कोशिशों की शुरुआत
-
लुधियाना: पीजीआईएमईआर प्रतियोगिता में पीएयू के छात्रों ने शोध को मान्यता में बदल दिया
-
स्मार्ट सेंसर से लेकर एआई एजेंटों तक, कैसे तकनीक पंजाब में कृषि को नया आकार दे रही है
-
लंबे समय तक आउटेज को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच पंजाब सरकार ने पीएसपीसीएल के सीएमडी को बदला
-
राजा वारिंग से मतभेदों के बीच करण कौर बराड़ ने चंडीगढ़ दौरे से पहले सचिन पायलट से की मुलाकात
-
अमेरिका में ट्रक चला रहे व्यक्ति को आईसीई ने गिरफ्तार किया है, कुछ दिन पहले डीएचएस ने विवादित पोस्टर वापस लिया
-
कनाडा ने जबरन वसूली के आरोप में पंजाब के चार लोगों को देश से भेजा अब तक 111 हटाए गए
-
पंजाब में बीजेपी के नशे विरोधी अभियान से पहले केंद्र में पहुंचे भगवंत मान
-
लुधियाना में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी
-
कपूरथला के किसान ने धान के खेतों में यूरिया की जगह डेयरी के घोल का इस्तेमाल किया
-
पंजाब में गन्ने का रकबा 1.16 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा
-
गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया गुरदासपुर में गिरफ्तार
-
वायरल मॉन्ट्रियल-न्यूयॉर्क ‘गधा मार्ग’ वीडियो मध्यावधि चुनावों से पहले अमेरिकी आव्रजन बहस में प्रवेश करता है
-
फगवाड़ा की नंगल कॉलोनी में हथियारबंद हमलावरों ने घर पर की फायरिंग
-
पंजाब के मंत्रियों के घरों पर आज से प्रदर्शन करेगा मजदूर मोर्चा
-
पाकिस्तान सरकार से सिख श्रद्धालुओं को भूमि मार्ग से भारत आने की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया गया
-
मानसा में बरेटा के पास स्कूल वैन ने पीआरटीसी बस को टक्कर मार दी। छात्र और वैन चालक घायल
-
सीएलयू की मंजूरी को लेकर ईडी ने ग्रेटर लुधियाना क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रमुख को तलब किया
-
स्वर्ण मंदिर में लंगर के रूप में देखा भक्तों का समुद्र, गुरुपर्व पर जुलूस
-
कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, ‘पंजाब जीतने के बाद हम तय करेंगे कि किसे क्या भूमिका मिलेगी’
-
नाम बदलाव, वैवाहिक कलह से महिलाओं के चुनाव में प्रवेश में बाधा
-
अमृतसर में केमिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, दुकान से मिले हाई स्ट्रेंथ प्रीगाबलिन कैप्सूल
-
दिलजीत दोसांझ ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, नवंबर में अहमदाबाद में परफॉर्म करेंगे
-
फगवाड़ा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया, दो रजत पदक जीते
-
पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित घर पर गोलियां चलाईं। ‘गैंगस्टर डोनी बल ने लिया जिम्मेदारी’
-
सिख इतिहास के पाठ्यक्रम में बदलाव पर पंजाब विश्वविद्यालय ने लिया यू-टर्न
-
पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा सोमवार से शुरू करेगा 5 दिन का प्रदर्शन
-
राशन नहीं, जालंधर की आंगनवाड़ियां बच्चों को परोसी जाती हैं बिस्कुट, टॉफी
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में रविवार को भारी बारिश की संभावना
-
जालंधर की 66 साल पुरानी साहित्यिक यात्रा: 20 किताबें, 160 संकलन और एक विरासत जो उनके पिता की कविता से शुरू हुई
-
जालंधर के कलाकार ने प्रकृति से प्रेरित मूर्तियों के साथ धूम मचाई