भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी
– जैतों की हरलीन 650 में 646, रूपनगर के मनी महेश ने 645 और होशियारपुर की रीया ने 645 अंक लेकर पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया- भगवंत सिंह मान
– 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2,54,744 छात्र सफल हुए, जिनमें 95.96 फीसद लड़कियां और 93.23 फीसद लड़के शामिल- भगवंत सिंह मान
– कुल 272 छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल किया, इनमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 88 छात्र शामिल हैं- भगवंत सिंह मान
– पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा क्राति का असर दिखने लगा है, 1688 सरकारी स्कूलों में रिजल्ट 100 फीसद रहा- भगवंत सिंह मान
– स्मार्ट क्लास रूम, टीचर्स को ट्रेनिंग समेत अन्य प्रयासों की बदौलत पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहा- भगवंत सिंह मान
– केंद्र सरकार की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब ने प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा में केरल को पछाड़ते हुए नंबर वन बन गया है- भगवंत सिंह मान
– चंडीगढ़ में सीएम भगवंत सिंह मान ने 10वीं कक्षा के टॉपर्स से की मुलाकात, शीर्ष तीन छात्रों को किया सम्मानित
चंडीगढ़, 12 मई:
भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ ने पंजाब के सरकारी स्कूलों में शानदार बदलाव लाया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजों ने न सिर्फ प्रभावशाली 94.52 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया, बल्कि मेरिट में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और लड़कियों के बढ़ते दबदबे को भी दर्शाया है।
इस परीक्षा में 2,54,744 विद्यार्थी पास हुए, लड़कियों ने 95.96 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ दिया, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 रहा।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के नतीजों में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले तीन विद्यार्थियों को पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ का सबूत बताते हुए कहा कि पंजाब के बच्चों में अथाह प्रतिभा है और अब उन्हें देश के सबसे बेहतरीन विद्यार्थियों के साथ मुकाबला करने के लिए जरूरी प्लेटफॉर्म और बुनियादी ढांचा मिल रहा है।
विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इन विद्यार्थियों, हरलीन शर्मा, मनीमहेश शर्मा और रिया रानी ने क्रमशः 99.38 प्रतिशत, 99.23 प्रतिशत और 99.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन विद्यार्थियों ने मेहनत, लगन और दृढ़ इरादे से यह सफलता हासिल की है। यह हमारे लिए गौरव का और यादगार मौका है। विद्यार्थी, उनके माता-पिता और शिक्षक इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा के हकदार हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा, “ये विद्यार्थी अपने साथियों और युवा पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनेंगे। वे अनगिनत अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे। इन बच्चों ने साबित कर दिया है कि उन्हें उड़ान भरने के लिए पंख दिए जाएं तो वे हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू सकते हैं। हमारी सरकार राज्य के हर विद्यार्थी को बेहतरीन स्कूली शिक्षा के लिए सबसे अच्छा माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि तीनों विद्यार्थी अपनी पसंद की किसी भी स्ट्रीम में स्कूल ऑफ एमिनेंस में सीधा प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए प्रशंसा स्वरूप 50,000 रुपए के चेक भी सौंपे।
शिक्षा क्षेत्र में पंजाब की सफलता के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार के सतत प्रयासों से पंजाब ने प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। सरकार ने प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को अपग्रेड किया, शिक्षा प्रणाली को मजबूत किया, स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए और शिक्षकों को बेहतरीन प्रशिक्षण उपलब्ध कराया। ये सुधार अब प्रत्यक्ष नतीजे दे रहे हैं और पंजाब स्कूली शिक्षा में अग्रणी के रूप में उभर रहा है।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “भारत सरकार के प्रमुख संस्थानों में से एक नीति आयोग ने नए आंकड़े जारी किए हैं, जो दर्शाते हैं कि पंजाब ने प्राइमरी और मिडिल स्कूल शिक्षा में केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया है। पिछले चार सालों से पंजाब सरकार ने शिक्षक प्रशिक्षण, आधुनिक शिक्षण विधियों और स्मार्ट क्लासरूमों पर लगातार ध्यान केंद्रित किया है। पहले केरल शीर्ष स्थान पर था, लेकिन आज पंजाब ने बड़े अंतर से पहला स्थान हासिल कर लिया है।”
इस दौरान तीनों विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। विद्यार्थियों ने कहा कि सरकार द्वारा आईआईटी और जेईई कोचिंग तक मुफ्त पहुंच प्रदान करना उत्साहजनक है, जो आम परिवारों के विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोल रहा है।
इस मौके पर शिक्षा सचिव सोनाली गिरी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
बच्चों से मुलाकात के कुछ अंश साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कल घोषित 10वीं कक्षा के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि पंजाब के बच्चों में प्रतिभा या योग्यता की कोई कमी नहीं है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं हरलीन शर्मा को 99.38 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त करने और मनीमहेश शर्मा तथा रिया रानी को क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए बधाई देता हूं। इन होनहार विद्यार्थियों की अथक मेहनत, उनके माता-पिता की प्रार्थनाओं और शिक्षकों की सही मार्गदर्शन ने आज पूरे पंजाब को गौरवान्वित किया है।”
पोस्ट के अंत में कहा गया कि “हमारी सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासशील है ताकि हर बच्चे को, चाहे वह गांव का हो या शहर का, बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए बराबर अवसर मिलें। मैं सभी सफल विद्यार्थियों को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वे इसी भावना से आगे बढ़ते रहें, देश और दुनिया भर में पंजाब का नाम रोशन करते रहें।”
पंजाब की ‘शिक्षा क्रांति’ ने रिकॉर्ड नतीजे दिए, सरकारी स्कूल मेरिट में चमके, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के मार्च 2026 के 10वीं कक्षा के नतीजों ने एक बार फिर भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के परिवर्तनकारी प्रभाव को उजागर किया है, जिससे पंजाब ‘आप’ सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए व्यापक सुधारों के माध्यम से स्कूली शिक्षा में देश भर के अग्रणी राज्यों में से एक के रूप में उभरा है।
नतीजों के अनुसार कुल 2,69,505 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 2,54,744 विद्यार्थी पास हुए, जिससे कुल पास प्रतिशत 94.52 रहा। लड़कियों ने 95.96प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पीछे छोड़ा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 93.23 रहा। अमृतसर जिले ने सबसे अधिक 98.41 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल किया, जबकि लुधियाना जिले ने सबसे अधिक मेरिट पोजीशनें हासिल की।
भगवंत मान सरकार के अंतर्गत पंजाब के सरकारी स्कूलों के बढ़ते प्रभाव को दर्शाते हुए 272 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया, जिनमें 220 लड़कियां और 52 लड़के शामिल हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकारी स्कूलों के 88 विद्यार्थी मेरिट सूची में शामिल हुए, जो यह दर्शाता है कि भगवंत मान सरकार का बेहतरीन शिक्षा, स्मार्ट क्लासरूम, शिक्षक प्रशिक्षण और आधुनिक बुनियादी ढांचे में निरंतर निवेश कैसे ऐतिहासिक नतीजे दे रहा है।
पंजाब के शिक्षा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी उपलब्धि के रूप में 3,718 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया, जिनमें 1,688 सरकारी स्कूल भी शामिल हैं। इन नतीजों को भगवंत मान सरकार के शिक्षा-केंद्रित शासन मॉडल के मजबूत समर्थन के रूप में देखा जा रहा है, जिसने सरकारी स्कूलों को मजबूत करने और यह सुनिश्चित करने को प्राथमिकता दी कि आम परिवारों के बच्चों को शिक्षा में विश्व स्तरीय अवसर मिलें।
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM
Related Articles
-
हिमांशु जैन ने पटियाला के डीसी के रूप में कार्यभार संभाला
-
पंजाब कांग्रेस ने साइकिल, बस रैलियों, पैदल मार्च के माध्यम से पहुंच बनाने की योजना बनाई
-
गुरदासपुर के ट्री मैन – उम्मीद लगा रहे हैं, मानवता की सेवा कर रहे हैं
-
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल के बुनियादी ढांचे में निवेश कर रही है सरकार: भगवंत मान
-
यात्रा को लेकर आप-भाजपा के श्रद्धालुओं के झगड़े में फंसे डेरा बल्लन
-
लुधियाना में 978 कम मूल्य के बिक्री विलेख जांच के दायरे में
-
न्यूयॉर्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
-
चंडीगढ़ का अगला एसएसपी कौन होगा? पंजाब में अधिकारियों का पैनल बनाने की प्रक्रिया शुरू
-
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी आज जारी कर सकती है उम्मीदवारों की दूसरी सूची
-
पंजाब न्यूज: अकाली दल और भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं : पुनर सुरजीत
-
अर्शदीप ने मुंबई इंडियंस के फैंस से कहा, ‘दुनिया हिला देंगे’; फैन ने दिया जवाब: ‘पाजी, बस वाइड्स ज्यादा मत दालना’
-
आईपीएल: हार्दिक पांड्या 18 करोड़ रुपये की बढ़ी हुई फीस पर पंजाब जाएंगे, अर्शदीप मुंबई रवाना
-
पंजाब में ईवीएम और वीवीपैट की 12 नवंबर को होगी जांच
-
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब और हरियाणा पुलिस ने बढ़ाया समन्वय
-
धर्मशाला: कलाकार शोभा सिंह की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में साल भर का जश्न मनाया जाएगा
-
सोशल मीडिया पर हुए झगड़े को लेकर अकाल तख्त ने 2 कीर्तन जत्तों पर एक महीने के लिए परफॉर्म करने पर लगाई रोक
-
न्यूजीलैंड में रेस्टोरेंट में कार दुर्घटनाग्रस्त, पंजाबी मूल के 3 युवकों की मौत
-
छापेमारी के एक हफ्ते बाद ईडी ने मोगा के आप विधायक अमनदीप अरोड़ा को 25 नवंबर को पूछताछ के लिए तलब किया
-
उच्च न्यायालय ने पंजाब में नगर निगम कर्मचारियों को अवैतनिक सेवानिवृत्ति लाभों पर स्पष्टता की मांग की
-
शिरोमणि अकाली दल ने सत्ता में आने पर आढ़तियों के लिए 2.5 प्रतिशत कमीशन बहाल करने का वादा किया : सुखबीर
-
ऑपरेशन ब्लूस्टार के बाद की फुटेज देखते हुए इंदिरा की आंखों में आंसू आ गए थे: सोनिया गांधी
-
न्यूजीलैंड पुलिस ने पहली बार सीमा पार वैवाहिक क्रूरता मामले में पंजाब की महिला का वीडियो बयान दर्ज किया
-
बेडरूम के अंदर रॉकेट फटने के बाद जीरकपुर के शख्स ने शेयर किया वीडियो
-
गुरुद्वारे हमलों पर अमेरिकी पैनल की टिप्पणी को भारत ने खारिज, इसे ‘पूरी तरह से राजनीतिक’ बताया
-
अमृतसर पुलिस ने हथियारों की तस्करी के 2 अवैध नेटवर्क का भंडाफोड़ किया, 6 को गिरफ्तार किया 14 पिस्तौल जब्त करें
-
‘क्या जेलों में मोबाइल का इस्तेमाल करना इतना आसान है?’ पंजाब बीजेपी ने जेल से भुल्लर के सोशल मीडिया पोस्ट पर उठाए सवाल
-
दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में से 49 भारत में हैं; पंजाब के बठिंडा, लुधियाना और पटियाला सूची में शामिल
-
पंजाब के सीमावर्ती इलाकों के मरीज मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर साइकोट्रोपिक दवाओं के लिए हिमाचल की ओर रुख करते हैं
-
एमएसपी पर खरीदें पंजाब की पराली : पीएम मोदी और मंत्री चौहान को प्रदूषण विरोधी सलाह
-
आईजीआई एयरपोर्ट पर 1.04 करोड़ रुपये मूल्य के 3 किलो संदिग्ध गांजे की तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार
-
उच्च न्यायालय ने ओपिओइड उपयोग वाले कैदियों के लिए तीन-चरण उपचार प्रोटोकॉल को अंतिम रूप देने के लिए कदम बढ़ाया; पीजीआईएमईआर राज्यों की आवश्यकताओं की पहचान करेगा
-
‘गैंगस्ट्रान ते वार’: पंजाब पुलिस ने छह महीने में 17 गैंगस्टरों को विदेश से वापस लाया
-
लुधियाना में नकाबपोश हमलावर ने की गोलीबारी, 2 पत्रकार बाल-बाल बचे
-
13 नवंबर को शिअद में लौटेंगी बीबी जागीर कौर, कहा- ‘केंद्र के साथ काम करना होगा’
-
अमृतसर की विशेष अदालत ने हेरोइन जब्ती मामले में 2 को 12 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई
-
पंजाब पुलिस ने 6 महीने में 17 भगोड़ों का प्रत्यर्पण किया: सरकार
-
एनटीएएस ने मासिक नाटक मेला गुरु तेग बहादुर को समर्पित किया
-
दिवाली पर पटियाला दमकलकर्मियों को मचा हुआ हड़कंप, 16 घटनाएं सामने
-
दिल्ली में प्रदूषण संकट के लिए पंजाब के किसानों को बदनाम कर रही है भाजपा: आप
-
नहर बंद होने से यूबीडीसी प्रदूषण संकट उजागर होता है
-
पूर्व अध्यक्ष: पंजाब गैंग कैनाल रॉयल्टी का हकदार
-
भाजपा की रणनीति से बेफिक्र है आम आदमी पार्टी: बलतेज पन्नू
-
गुरद्वारे में जाति-अपशब्द विवाद में बरिंदर ढिल्लों ने अपनी बेगुनाही की शपथ
-
लुधियाना में पीएचडी स्कॉलर की मौत
-
पंजाब चुनाव में अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे पुनर सुरजीत: गुरप्रताप वडाला
-
अवज्ञा और लचीलेपन के कार्य जिन्होंने दिवाली अमृतसर दी को आकार दिया
-
पंजाब के भगोड़े गैंगस्टर अफरीदी को 35 मामलों में वांछित माना गया था, 10 महीने की तलाश के बाद इथियोपिया से वापस लाया गया
-
कपिल शर्मा के कैफे में गोलीकांड के मामले में पंजाब मूल के दो लोगों पर आरोप
-
पंजाब में खेतों में आग लगने वालों की संख्या 3,300 के पार; पांच शहरों में दर्ज किया गया खराब एक्यूआई
-
राज्य में 150 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा: पंजाब के मंत्री कटारूचक
-
प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिअद में फिर शामिल हो गए; सुखबीर बादल ने अकाली एकता का आह्वान किया
-
सुप्रीम कोर्ट ने 60 साल से चल रहा बिजली विवाद खत्म किया पंजाब, हरियाणा 20 साल में हिमाचल को देगी 11,973 एमयू बिजली
-
मानसा में पराली से लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकराई मोटरसाइकिल, 3 युवकों की मौत
-
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: इंदौर के शो में उनके 4 गानों पर बैन क्यों
-
लाहौर कार्यक्रम में आमंत्रित भगवंत मान को मिल सकता है पाकिस्तान का वीजा अगर भारत यात्रा की अनुमति देता है
-
कपिल शर्मा कैफे गोलीकांड: कनाडा पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, उन पर जबरन वसूली का मामला दर्ज
-
रबी की बुवाई में डीएपी की कमी से प्रभावित, पंजाब के किसानों का आरोप
-
इजरायल में बंदूक जब्ती के बाद पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
-
कनाडा का सपना धराशायी हो गया: शोषण के बीच पंजाबी आप्रवासी सिमरनजीत सिंह की दिल दहला देने वाली कहानी
-
बॉल पेट्रोल से लेकर एशिया कप के उप-कप्तान तक: कैसे जालंधर के युवा हॉकी बॉल बॉय बड़े सपने देख रहे हैं
-
लुधियाना के लवप्रीत ने बैंकॉक में हॉकी स्टिक से लेकर कराटे बेल्ट तक जीता गोल्ड
-
पंजाब में पीपीएससी के नतीजों से सियासी तूफान मच गया है। आकांक्षी और विपक्ष ने की सीबीआई जांच की मांग
-
737 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिक्रम मजीठिया की जांच करें : पंजाब के वीबी ने ईडी से कहा
-
पंजाब के किसानों के लिए लिलियम की खेती लाभदायक विविधीकरण विकल्प के रूप में उभरी
-
चंडीगढ़ में जन्मी ट्रंप की अधिकारी हरमीत कौर ढिल्लों ने अमेरिकी नागरिक अधिकार प्रभाग की प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।
-
कनाडा ने 2027 तक 6 लाख नए स्थायी निवासियों का स्वागत करने की योजना बनाई है
-
चंदूमाजरा ने अलग हुए धड़े से छोड़ा, आज शिअद में शामिल होंगे
-
परविंदर झोटा के पिता ने चंडीगढ़ पीजीआई में शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, मानसा के एसएसपी के तबादले की मांग
-
प्रदर्शनकारियों की रिहाई के बावजूद परविंदर सिंह झोटा के परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
-
लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, सब्जी बेचने वाले की मौत
-
सुनाम डेंटल कॉलेज ने फीस बकाया होने पर छात्र को निष्कासित कर दिया है, लुधियाना डीसी के हस्तक्षेप के बाद बहाल
-
अमृतसर में हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ 16 गिरफ्तार
-
कांग्रेस के पास पंजाब के लिए कोई विजन नहीं : अमन अरोड़ा
-
दिल्ली: मनप्रीत बादल की बेटी की शादी से रॉयल्टी-पॉलिटिक्स के रिश्ते और मजबूत होंगे
-
261 करोड़ रुपये के अमेरिकी कॉल सेंटर घोटाला: ईडी ने पंजाब के पटियाला में 4 लोगों को गिरफ्तार किया, उन्हें हैदराबाद ले गया
-
जाखड़ ने पीपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग की
-
बर्बाद दिल्ली अब पंजाब को बर्बाद कर रही है: खड़गे ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
-
गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अटारी-वाघा भूमि मार्ग से स्वदेश लौटा पाकिस्तानी सिख जत्था
-
अमित शाह के हरियाणा दौरे पर बीजेपी के दिमाग में पंजाब चुनाव कांग्रेस ने 8 सवाल उठाए
-
ओंटारियो छात्र सहायता कार्यक्रम में ‘अनियमितताएं’: 8,300 आईपी पतों में 3 से अधिक वित्तीय सहायता आवेदनों का पता लगाया गया
-
फरीदकोट में गुरुद्वारे टीला बाबा फरीद में मृत मिला मजदूर
-
सज्जन कुमार की गवाही देने वाली जगदीश कौर आज चंडीगढ़ में भाजपा के सिख नरसंहार स्मारक में शामिल होंगी
-
राहुल गांधी ने पंजाब के 2027 के चुनाव मिशन को लॉन्च करने के लिए संगरूर को क्यों चुना
-
पंजाब में खेतों में लगी आग की रिकॉर्ड मौका, दिल्ली का एक्यूआई ‘बहुत खराब’
-
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पर कार्रवाई में 23.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, 4 गिरफ्तार
-
पंजाब में 1984 के सिख नरसंहार के चश्मदीद गवाह के साथ भाजपा का सम्मेलन शुरू
-
1984 के नरसंहार में हत्यारों की मदद करने में विफल रहने पर किसी भी पुलिसकर्मी को दंडित नहीं किया जाएगा: पूर्व सांसद तरलोचन सिंह
-
पंजाब के सीएम मान ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की; 7.5 लाख को मिलेगा फायदा
-
सिखों को 1984 के नरसंहार को कभी नहीं भूलना चाहिए: रविशंकर प्रसाद
-
पंजाब: जागरूकता की कमी पराली प्रबंधन अभियान को कमजोर करती है, अध्ययन से पता चलता है
-
लुधियाना के जस्सियां रोड पर स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग
-
पंजाब मूल की 20 वर्षीय सुहाना गिल कनाडा के सरे में सबसे कम उम्र की पार्षद बनीं
-
पठानमाजरा और जौरामाजरा के आप से बाहर होने से पटियाला में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण
-
टोरंटो यौन उत्पीड़न मामले में पंजाब मूल के ब्रैम्पटन युवक को गिरफ्तार
-
मनप्रीत बादल की बेटी की शादी के रिसेप्शन में पीएम मोदी, अमित शाह, सुखबीर और हरसिमरत के बीच मुलाकात हो सकती है।
-
दिल्ली के वायु प्रदूषण को लेकर मनजिंदर सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
-
कभी राजनेताओं से डरते थे, अब उनमें से एक: ‘सुपरकॉप’ कुंवर विजय प्रताप सिंह का तीसरा अभिनय
-
अकाली-भाजपा गठबंधन वार्ता पर आप के बागियों का साया
-
पंजाब सरकार ने चेतन जौरामाजरा के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू की
-
केंद्रीय पैनल ने पंजाब के 7 जिलों को पराली जलाने पर रोक कड़े करने का निर्देश दिया