मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम वर्ग को तोहफा दिया, न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान
– सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को मजदूरी में बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
– 13 साल बाद न्यूनतम मजदूरी में हुई बढ़ोतरी, पिछली सरकारें श्रमिकों की पीड़ा समझने में नाकाम रहीं- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
– सिर्फ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही मजदूरों के बच्चों की जिंदगी बदल सकती है, ‘आप‘ सरकार प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रही है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
– मजदूर दिवस के अवसर पर विशेष सत्र में से कांग्रेस का वाकआउट करना मजदूर विरोधी कदम- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
– गुरु साहिब जी का धन्यवाद करने के लिए शुक्राना यात्रा करेंगे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन)-2026 लागू करने हेतु शक्ति देने के लिए होगी शुक्राना यात्रा
चंडीगढ़, 1 मई
मई दिवस के अवसर पर आज पंजाब विधान सभा ने 13 साल बाद न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के लिए सदन में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस बढ़ोतरी को श्रम वर्ग के योगदान के प्रति सम्मान बताया।
मुख्यमंत्री ने शिक्षा की महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा ही श्रमिकों की जिंदगी सुधार सकती है और ‘आप‘ की अगुवाई वाली सरकार शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार कर रही है। उन्होंने विशेष सत्र से वाकआउट करने के लिए कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। इस मौके पर उन्होंने एलान किया कि जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान (संशोधन) एक्ट-2026 के पारित होने पर शुक्राना यात्रा निकाली जाएगी।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “श्रम श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी की बेस दर (मूल दर) आखिरी बार साल 2012 में संशोधित की गई थी। हालांकि साल 2012 से अब तक महंगाई भत्ता बढ़ता रहा है, लेकिन न्यूनतम मजदूरी की बेस दर में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। मई दिवस के इस पवित्र दिन पर विधान सभा के इस विशेष सत्र में श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है।”
इस बढ़ोतरी को मजदूरों के योगदान के प्रति सम्मान बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी सही मायनों में श्रमिकों के प्रति सच्चा सम्मान है, जो उनके योगदान की तारीफ करता है।” पूरा सदन प्रदेश की सामाजिक-आर्थिक तरक्की में श्रमिकों की मिसाल भूमिका को याद करता है। हालांकि यह बढ़ोतरी 13 साल पहले हो जानी चाहिए थी, लेकिन श्रमिकों के प्रति असंवेदनशील रवैये के कारण किसी ने भी यह बढ़ोतरी करने की कोशिश नहीं की।
पिछली सरकारों की नाकामी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “पिछली दो सरकारों का कार्यकाल इन मेहनतकश लोगों की मजदूरी बढ़ाए बिना ही गुजर गया, जबकि यह वर्ग समाज की रीढ़ की हड्डी है। विश्व स्तर पर मजदूरों के संघर्ष के प्रतीक माने जाने वाले मई दिवस पर मैं उन श्रमिकों को श्रद्धांजलि देता हूं, जिन्होंने साल 1886 में शिकागो में काम करने की हालत सुधारने के मसले पर अपनी जानें न्योछावर कर दी थीं।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि श्रमिक और मजदूर वर्ग को विकास, शांति और खुशहाली के युग की शुरुआत के लिए आगे आना चाहिए और मई दिवस को सिर्फ ऐतिहासिक दिवस के तौर पर ही नहीं बल्कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए दृढ़ प्रण लेकर मनाना चाहिए। सरकार ने यह ऐतिहासिक पहल उनकी भलाई के लिए की है और रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी के जरिए उनकी भलाई को और मजबूती मिलेगी।
विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्र की शुरुआत सुहृदयता से हुई, लेकिन कांग्रेसी नेता इसे हजम नहीं कर सके और कोई मुद्दा न होने के बहाने इसका बहिष्कार कर दिया, जो बड़े जमींदारों, कारोबारियों और कुलीन वर्गों के रूप में उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है, जिन्हंै श्रमिकों की भलाई से कोई लेना-देना नहीं। इसके उलट ‘आप‘ सरकार ने मजदूर वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
शिक्षा सुधारों को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में क्रांतिकारी बदलाव से सरकारी स्कूलों में अब कमजोर और पिछड़े वर्गों के बच्चे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं और हाल ही में 359 विद्यार्थियों ने जेईई मेन की परीक्षा पास की है। उन्होंने बताया कि अपना अनुभव साझा करने वाले विद्यार्थियों में से 15 में से 9 से 10 बच्चे मजदूरों के थे। उन्होंने आगे कहा कि जब इन बच्चों को अच्छी प्लेसमेंट मिलेंगी, उनके परिवारों की किस्मत अपने-आप बदल जाएगी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि गरीब और पिछड़े वर्गों के परिवारों को ऊपर उठाने के लिए शिक्षा अति आवश्यक है। इसी कारण सरकार ने शिक्षा को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी है। मैं मजदूरों के हकों के लिए लड़ने वाली मजदूर यूनियनों और उनके जोश को सलाम करता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूरों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाती रहेगी, ताकि वे प्रदेश और देश के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान देते रहें।
जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट 2026 को लागू करने हेतु शक्ति देने के लिए के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ‘शुक्राना यात्रा‘ करेंगे
कानून का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हमें वाहिगुरु ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट 2026 को सर्वसम्मति से पारित करने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि इस बिल में ‘बेअदबी‘ के लिए सख्त सजा का प्रावधान है, जो अपराध करने वालों में डर का माहौल पैदा करके ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से लाया गया है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की ‘बेअदबी‘ प्रदेश की शांति, सद्भावना, भाईचारे की साझेदारी और सांप्रदायिक सौहार्द को भंग करने की गहरी साजिश थी।
सख्त कार्रवाई पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून यह सुनिश्चित करता है कि इस अक्षम्य अपराध के दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा, जो दूसरों के लिए भी कड़ा सबक होगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हर सिख के लिए पिता समान हैं और उनकी पवित्रता सुनिश्चित करना हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लोग इस ऐतिहासिक कदम के लिए खुशी और धन्यवाद जाहिर कर रहे हैं।
यात्रा का एलान करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि परमात्मा का धन्यवाद करने के लिए वह 6 मई को श्री आनंदपुर साहिब से शुक्राना यात्रा शुरू करेंगे, जो 9 मई तक चलेगी। इस यात्रा के दौरान तख्त श्री केसगढ़ साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब, दमदमा साहिब, मस्तुआणा साहिब, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब और श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेककर शुक्राना किया जाएगा, जिसका एकमात्र उद्देश्य इस महत्वपूर्ण एक्ट को पारित करने के लिए सामर्थ्य और हिम्मत देने के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद करना है।
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM
Related Articles
-
नहर बंद होने से यूबीडीसी प्रदूषण संकट उजागर होता है
-
पूर्व अध्यक्ष: पंजाब गैंग कैनाल रॉयल्टी का हकदार
-
भाजपा की रणनीति से बेफिक्र है आम आदमी पार्टी: बलतेज पन्नू
-
गुरद्वारे में जाति-अपशब्द विवाद में बरिंदर ढिल्लों ने अपनी बेगुनाही की शपथ
-
लुधियाना में पीएचडी स्कॉलर की मौत
-
पंजाब चुनाव में अपने चुनाव चिह्न पर लड़ेंगे पुनर सुरजीत: गुरप्रताप वडाला
-
अवज्ञा और लचीलेपन के कार्य जिन्होंने दिवाली अमृतसर दी को आकार दिया
-
पंजाब के भगोड़े गैंगस्टर अफरीदी को 35 मामलों में वांछित माना गया था, 10 महीने की तलाश के बाद इथियोपिया से वापस लाया गया
-
कपिल शर्मा के कैफे में गोलीकांड के मामले में पंजाब मूल के दो लोगों पर आरोप
-
पंजाब में खेतों में आग लगने वालों की संख्या 3,300 के पार; पांच शहरों में दर्ज किया गया खराब एक्यूआई
-
राज्य में 150 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा: पंजाब के मंत्री कटारूचक
-
प्रेम सिंह चंदूमाजरा शिअद में फिर शामिल हो गए; सुखबीर बादल ने अकाली एकता का आह्वान किया
-
सुप्रीम कोर्ट ने 60 साल से चल रहा बिजली विवाद खत्म किया पंजाब, हरियाणा 20 साल में हिमाचल को देगी 11,973 एमयू बिजली
-
मानसा में पराली से लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर से टकराई मोटरसाइकिल, 3 युवकों की मौत
-
दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट: इंदौर के शो में उनके 4 गानों पर बैन क्यों
-
लाहौर कार्यक्रम में आमंत्रित भगवंत मान को मिल सकता है पाकिस्तान का वीजा अगर भारत यात्रा की अनुमति देता है
-
कपिल शर्मा कैफे गोलीकांड: कनाडा पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, उन पर जबरन वसूली का मामला दर्ज
-
रबी की बुवाई में डीएपी की कमी से प्रभावित, पंजाब के किसानों का आरोप
-
इजरायल में बंदूक जब्ती के बाद पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
-
कनाडा का सपना धराशायी हो गया: शोषण के बीच पंजाबी आप्रवासी सिमरनजीत सिंह की दिल दहला देने वाली कहानी
-
बॉल पेट्रोल से लेकर एशिया कप के उप-कप्तान तक: कैसे जालंधर के युवा हॉकी बॉल बॉय बड़े सपने देख रहे हैं
-
लुधियाना के लवप्रीत ने बैंकॉक में हॉकी स्टिक से लेकर कराटे बेल्ट तक जीता गोल्ड
-
पंजाब में पीपीएससी के नतीजों से सियासी तूफान मच गया है। आकांक्षी और विपक्ष ने की सीबीआई जांच की मांग
-
737 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिक्रम मजीठिया की जांच करें : पंजाब के वीबी ने ईडी से कहा
-
पंजाब के किसानों के लिए लिलियम की खेती लाभदायक विविधीकरण विकल्प के रूप में उभरी
-
चंडीगढ़ में जन्मी ट्रंप की अधिकारी हरमीत कौर ढिल्लों ने अमेरिकी नागरिक अधिकार प्रभाग की प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।
-
कनाडा ने 2027 तक 6 लाख नए स्थायी निवासियों का स्वागत करने की योजना बनाई है
-
चंदूमाजरा ने अलग हुए धड़े से छोड़ा, आज शिअद में शामिल होंगे
-
परविंदर झोटा के पिता ने चंडीगढ़ पीजीआई में शुरू किया अनिश्चितकालीन अनशन, मानसा के एसएसपी के तबादले की मांग
-
प्रदर्शनकारियों की रिहाई के बावजूद परविंदर सिंह झोटा के परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
-
लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, सब्जी बेचने वाले की मौत
-
सुनाम डेंटल कॉलेज ने फीस बकाया होने पर छात्र को निष्कासित कर दिया है, लुधियाना डीसी के हस्तक्षेप के बाद बहाल
-
अमृतसर में हथियारों, विस्फोटकों और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ 16 गिरफ्तार
-
कांग्रेस के पास पंजाब के लिए कोई विजन नहीं : अमन अरोड़ा
-
दिल्ली: मनप्रीत बादल की बेटी की शादी से रॉयल्टी-पॉलिटिक्स के रिश्ते और मजबूत होंगे
-
261 करोड़ रुपये के अमेरिकी कॉल सेंटर घोटाला: ईडी ने पंजाब के पटियाला में 4 लोगों को गिरफ्तार किया, उन्हें हैदराबाद ले गया
-
जाखड़ ने पीपीएससी मुख्य परीक्षा के नतीजे पर उठाए सवाल, सीबीआई जांच की मांग की
-
बर्बाद दिल्ली अब पंजाब को बर्बाद कर रही है: खड़गे ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना
-
गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद अटारी-वाघा भूमि मार्ग से स्वदेश लौटा पाकिस्तानी सिख जत्था
-
अमित शाह के हरियाणा दौरे पर बीजेपी के दिमाग में पंजाब चुनाव कांग्रेस ने 8 सवाल उठाए
-
ओंटारियो छात्र सहायता कार्यक्रम में ‘अनियमितताएं’: 8,300 आईपी पतों में 3 से अधिक वित्तीय सहायता आवेदनों का पता लगाया गया
-
फरीदकोट में गुरुद्वारे टीला बाबा फरीद में मृत मिला मजदूर
-
सज्जन कुमार की गवाही देने वाली जगदीश कौर आज चंडीगढ़ में भाजपा के सिख नरसंहार स्मारक में शामिल होंगी
-
राहुल गांधी ने पंजाब के 2027 के चुनाव मिशन को लॉन्च करने के लिए संगरूर को क्यों चुना
-
पंजाब में खेतों में लगी आग की रिकॉर्ड मौका, दिल्ली का एक्यूआई ‘बहुत खराब’
-
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पर कार्रवाई में 23.5 किलोग्राम हेरोइन जब्त की, 4 गिरफ्तार
-
पंजाब में 1984 के सिख नरसंहार के चश्मदीद गवाह के साथ भाजपा का सम्मेलन शुरू
-
1984 के नरसंहार में हत्यारों की मदद करने में विफल रहने पर किसी भी पुलिसकर्मी को दंडित नहीं किया जाएगा: पूर्व सांसद तरलोचन सिंह
-
पंजाब के सीएम मान ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए में 3% की बढ़ोतरी की घोषणा की; 7.5 लाख को मिलेगा फायदा
-
सिखों को 1984 के नरसंहार को कभी नहीं भूलना चाहिए: रविशंकर प्रसाद
-
पंजाब: जागरूकता की कमी पराली प्रबंधन अभियान को कमजोर करती है, अध्ययन से पता चलता है
-
लुधियाना के जस्सियां रोड पर स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग
-
पंजाब मूल की 20 वर्षीय सुहाना गिल कनाडा के सरे में सबसे कम उम्र की पार्षद बनीं
-
पठानमाजरा और जौरामाजरा के आप से बाहर होने से पटियाला में बदल सकते हैं राजनीतिक समीकरण
-
टोरंटो यौन उत्पीड़न मामले में पंजाब मूल के ब्रैम्पटन युवक को गिरफ्तार
-
मनप्रीत बादल की बेटी की शादी के रिसेप्शन में पीएम मोदी, अमित शाह, सुखबीर और हरसिमरत के बीच मुलाकात हो सकती है।
-
दिल्ली के वायु प्रदूषण को लेकर मनजिंदर सिरसा ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना
-
कभी राजनेताओं से डरते थे, अब उनमें से एक: ‘सुपरकॉप’ कुंवर विजय प्रताप सिंह का तीसरा अभिनय
-
अकाली-भाजपा गठबंधन वार्ता पर आप के बागियों का साया
-
पंजाब सरकार ने चेतन जौरामाजरा के खिलाफ अयोग्यता की कार्यवाही शुरू की
-
केंद्रीय पैनल ने पंजाब के 7 जिलों को पराली जलाने पर रोक कड़े करने का निर्देश दिया
-
एनसीबी ने मोहाली में 20 करोड़ रुपये की 25 संपत्तियां जब्त की हैं। अंबाला परिवार फरार
-
डीए बकाया देनदारी 22,818 करोड़ रुपये आंकी गई है; पंजाब का कुल बकाया 32,418 करोड़ रुपये: पंजाब
-
पंजाब में आप विधायक पठानमाजरा और जौरामाजरा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के एक दिन बाद पार्टी छोड़ दी
-
विपक्ष ने दशकों तक पंजाबियों को धोखा दिया: सीएम मान
-
आम आदमी पार्टी के बाद कांग्रेस भी जल्द कर सकती है पंजाब के उम्मीदवारों की घोषणा
-
लुधियाना डीसी ने अवैध पटाखों के भंडारण, खाद्य पदार्थों में मिलावट पर कार्रवाई के आदेश दिए
-
जनगणना 2027: संगरूर में प्रगणकों, पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण पूरा
-
आप की पहली लिस्ट में हरजोत बैंस की अनुपस्थिति ने आनंदपुर साहिब में सियासी घमासान मचा दिया
-
यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित औलक की जालंधर में सड़क हादसे में मौत हो गई है।
-
अकाली दल (वारिस पंजाब दे) में गुटबाजी गहरी, मसौदा समिति के 5 सदस्य निलंबित
-
अमित शाह के पंजाब दौरे के कुछ दिनों बाद गृह मंत्रालय ने जोटा, गुलजार के परिजनों को सीआरपीएफ की सुरक्षा दी
-
फुलकारी से लेकर लकड़ी की मदनी तक, पंजाब के पारंपरिक शिल्प को नए युग के खरीदार मिलते हैं
-
पंजाब में पराली जलाने से 1,000 का आंकड़ा पार करने के बाद किसानों के खिलाफ 246 एफआईआर दर्ज
-
मोगा ने ‘फाइबर ऑप्टिक्स के जनक’ डॉ. नरिंदर सिंह कपानी को जन्म शताब्दी पर याद किया
-
चंडीगढ़ उपभोक्ता आयोग ने मोहाली के बिल्डर को प्लॉट डिलिवरी में विफल रहने पर 7.75 लाख रुपये लौटाने का आदेश दिया
-
पंजाब चुनाव: ‘आप’ ने तैयार की उम्मीदवारों की पहली सूची के बाद भगवंत मान धूरी से चुनाव लड़ेंगे
-
मोहाली गांव में रिटायर्ड हवलदार ने भाभी की कुल्हाड़ी से की हत्या
-
उन्होंने कहा, ‘आप जिस फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं… दिल्ली कॉन्सर्ट में ‘सतलुज’ विवाद पर बोले दिलजीत दोसांझ ने कहा- हम इसके लिए लड़े
-
दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में किया शानदार प्रदर्शन
-
12 दिसंबर को मुल्लांपुर स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ का शो
-
मनदीप सिंह के पिता ने उन्हें क्रिकेट से हॉकी तक पहुंचाया
-
हॉकी ओलंपियन दिलप्रीत सिंह के उदय के पीछे हवलदार का बलिदान
-
62 साल की उम्र में जालंधर के सेवानिवृत्त ने एवरेस्ट बेस कैंप तक की यात्रा, लद्दाख में की सवारी
-
अंडर-15 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं अमृतसर के युवा फुटबॉलर
-
हॉकी से परे गले लगाना: जालंधर के सुरजीत स्टेडियम पहुंचे सितारों के साथ बेटियों का इंतजार खत्म
-
4 नवंबर को संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
-
हाईकोर्ट रैप के बाद, पंजाब ने डीए बकाया भुगतान का वजन किया
-
सरे में खालिस्तान रेफरेंडम कार्यकर्ता की कार में आग लगाई गई निज्जर सहयोगी की बस को विकृत कर दिया गया
-
‘फादर ऑफ फाइबर ऑप्टिक्स’ नरिंदर सिंह कपानी की शताब्दी समारोह में मनाया जाएगा मोगा
-
ग्रेटर नोएडा में 35 करोड़ रुपये का पीएनबी घोटाला: किसान के पास 88 लाख रुपये की बचत, सिर्फ 1 लाख रुपये बचे
-
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप की उम्मीदवारों की पहली सूची अगले सप्ताह जारी हो सकती है
-
पंजाब कांग्रेस प्रमुख परगट सिंह की अनुपस्थिति एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के उद्घाटन पर भारी पड़ी
-
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने किसान की मौत पर मुख्य सचिव, मनसा डीसी, एसएसपी से मांगी रिपोर्ट
-
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने लोक मिलन में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का आह्वान किया
-
पंजाब में 971 पुलिस अधिकारियों को एनडीपीएस के विशेषज्ञ जांचकर्ताओं के रूप में प्रशिक्षित किया गया
-
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम बदलने के साथ ही सर्दियां शुरू हो गई हैं। आईएमडी ने 2 दिन के लिए ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की
-
विकलांगजन ब्यूरो की चार्जशीट में बिक्रम मजीठिया के खिलाफ डीए मामले में 737 करोड़ रुपये के मुकदमे का दावा किया गया है।
-
मानसा किसान की मौत: एनएचआरसी ने पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी से दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी
-
एक नकली आईडी, एक अनियमित कार और एक नियमित जांच: कनाडा में गैंगस्टर अमृतपाल बाथ की दौड़ कैसे समाप्त हुई