मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव: जल धरोहरों को सहेजना एवं संवारना हम सभी का दायित्व,जबलपुर में 1373 करोड़ रूपये के 48 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति सरकार की प्रतिबध्ता व्यक्त करते हुये कहा कि शासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस को एक दिवसीय कार्यक्रम के रूप में न मनाकर “जल-गंगा संवर्धन अभियान” के रूप में 5 जून से 16 जून का सम्पूर्ण पखवाड़ा जल संरक्षण एवं संवर्धन के रूप में मनाने का फैसला लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाजना मठ में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संग्राम सागर तालाब की स्वच्छता के लिये श्रमदान करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जल-गंगा संवर्धन अभियान में संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले में नदी, तालाबों, चैकडेम पुरानी बावडि़यों की जन सहयोग से साफ-सफाई तथा जल संरचनाओं के पुनर्जीवन का महाभियान सम्पूर्ण प्रदेश में जारी है।
जनसभा में प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, विधायक श्री अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, सुशील तिवारी इंदू, डॉ. अभिलाष पांडे एवं संतोष वरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा मुकेश गोंटिया, श्री सुभाष तिवारी रानू, श्री प्रभात साहू, पूर्व मंत्री श्री हरेन्द्र जीत सिंह बब्बू, श्री विनोद गोंटिया, डॉ. जितेन्द्र जामदार, श्री अखिलेष जैन भी मौजूद थे।
जनसभा की शुरूआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1373 करोड़ के 48 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कुंडम की महिला स्व सहायता समूह द्वारा कोदो-कुटकी के उत्पादों को सांची पार्लर में विक्रय करने दुग्ध संघ के साथ करार भी किया गया तथा विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित भी किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पृथ्वी में मनुष्य रूप में जन्म लेना सौभाग्य की बात है। मनुष्य के लिए सम्पूर्ण पृथ्वी ही उसका घर है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टि से पृथ्वी की जल धरोहर को संवारने एवं सहजने का हम सब का दायित्व है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गोंडवाना साम्राज्य की रानी दुर्गावती द्वारा किये गये विकास एवं जल संवर्धन के कार्यो का भी उल्लेख किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार जनता की बेहतरी एवं सामाजिक सरोकार की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए कोई भी कसर सरकार नहीं छोडेगी। उन्होंने आश्व्स्त किया कि उद्योगों के निर्माण एवं रोजगार सृजन की दिशा में सरकार लगातार ठोस कदम उठायेगी। डॉ. यादव द्वारा उपस्थित जन समुदाय के समक्ष जल्द ही जबलपुर से रीवा, भोपाल तथा सिंगरौली के लिए एयर टेक्सी सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की। साथ ही बताया कि प्रदेश के आम नागरिकों के बेहतर उपचार एवं सुविधा के लिए एयर एम्बुलेंस की सुविधा दी जायेगी।
जल के बिना जीवन शून्य है – मंत्री श्री राकेश सिंह
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुये कहा जल के बिना जीवन शून्य है और जो वैश्विक संकट हमारे सामने जल संकट के रूप में है और इस भीषण गर्मी में मुख्यमंत्री जी ने तय किया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हर जिले में जाकर जल देने वाली ऐसी संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का कार्य सरकार करेगी और इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी संग्राम सागर तालाब में स्वच्छता अभियान के लिए आए है।
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा रानी दुर्गावती कालीन यह ऐतिहासिक संग्राम सागर तालाब की स्थिति वर्षो पहले हम सभी ने देखी है और उस समय मैने आप सभी के सहयोग से इसकी सफाई अभियान का कार्य किया और उसके बाद इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का कार्य किया गया और आज इसका सुंदर स्वरूप आपके सामने है।
श्री सिंह ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज गढ़ा क्षेत्र की बावड़ी को देखा और उसके कायाकल्प के बाद उस बावड़ी के जल से आचमन किया। यह इस बात को साबित करता है कि बावड़ी के जीर्णोद्धार का कार्य सफल हुआ है और आप सभी का सहयोग रहा तो हम एक दो तालाब नहीं और एक दो बावड़ी नहीं बल्कि ऐसी अनेकों जल संरचनाओं को संरक्षित करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा यह अभियान पूरे प्रदेश में रंग लायेगा और मध्यप्रदेश जल की दृष्टि से सक्षम और समृद्ध होगा। जनसभा के समापन पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सभी आमंत्रितों का आभार प्रदर्शन किया।
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिन निर्माण कार्यो का लोकार्पण किया उनमें 693.62 करोड़ रूपये लागत का छिताखुरी बांध योजना एवं कॉम्पलेक्स, 7.50 करोड़ रूपये लागत का अमर एग्रो ग्रेन्स एलएलपी हरगढ़ जबलपुर, 4.50 लागत का त्रिगुण एग्री फूड्स प्रायवेट लिमिटेड, 2.75 करोड़ रूपये लागत का शिवाय राईस एण्ड जनरल मिल्स प्रायवेट लिमिटेड हरगढ़ जबलपुर, 1.65 करोड़ रूपये लागत का अमर एग्रो ग्रेन्स एलएलपी हरगढ़ जबलपुर, 2.53 करोड़ रूपये लागत का प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरेला, कायाकल्प अभियान अंतर्गत 6.94 करोड़ रूपये लागत के विभिन्न सीसी रोडों के निर्माण कार्यों सहित 85 लाख रूपये लागत के वॉटर बॉडी रिज्युविनेशन परियोजना बरेला का लोकार्पण किया इसके साथ ही साथ 30.78 करोड़ लागत की जल प्रदाय कटंगी, 28.24 करोड़ लागत की जल प्रदाय पाटन तथा 42.8 लागत की जल प्रदाय पनागर का लोकार्पण किया। इसी तरह 5 करोड़ रूपये लागत की खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला के निर्माण कार्य, 2.66 करोड़ रूपये लागत के एमपीएमएसएमई प्रदर्शनी केन्द्र, 95 लाख रूपये लागत के आधारताल संभागीय कृषक प्रशिक्षण केन्द्र, 1.76 करोड़ रूपये लागत के अजाक थाना जबलपुर, 6.40 करोड़ रूपये लागत के संयुक्त तहसील भवन गोरखपुर एवं 1.19 करोड़ रूपये लागत के मझौली तहसील कटाव धाम स्थल के विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 280 करोड़ रूपये लागत के इन्फ्रास्ट्रक्चर हरगढ़, 240 करोड़ रूपये लागत के महाकौशल डिस्टलरीज उमरिया के अतिरिक्त 65-65 लाख रूपये लागत के कुल 22 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का भूमि-पूजन भी किया।
Source: https://www.mpinfo.org/
Related Articles
-
दिग्विजय सिंह ने ‘सीहोर वाले कथावाचक’ पर कसा तंज, बोले- दो साल में क्या से क्या हो गए
-
केंद्रीय मंत्री शिवराज फिर बने दादा, छोटे बेटे कुणाल के घर पुत्र का जन्म; नन्हे ‘अहान’ को गोद में लेकर पढ़ा गायत्री मंत्र
-
झारखंड परीक्षा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सीबीआई को नोटिस जारी किया
-
पटना गेस्ट हाउस देह व्यापार मामला: नाबालिग लड़की मिलने पर लगा पॉक्सो एक्ट, संचालक व मालिक समेत 4 पर FIR
-
भागलपुर बियाडा घाट पर गंगा किनारे मिला नवजात का शव, पास से गुजरते रहे जहाज व मुसाफिर, घंटों नहीं पहुंची पुलिस
-
Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की बिहार से जुड़ी हैं कई यादें, मोकामा में जवानों के बीच पहुंचे और खेत में चलाया था हल
-
3 दिन भी नहीं टिक सका प्रशासन का बैरियर! जर्जर भलजोर पुल पर भारी वाहनों की एंट्री से हड़कंप, ड्राइवर पर FIR की तैयारी
-
पटना से लखनऊ जा रहे इंडिगो के विमान की 17,000 फीट की ऊंचाई पर बिजली गिरने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। नाक क्षतिग्रस्त
-
यूपी के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
-
आगरा में शादीशुदा प्रेमी ने बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली, पूरा मामला हिलाकर रख देगा
-
अखिलेश यादव के प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, UP राज्यसभा चुनाव से पहले क्या पक रही कोई सियासी खिचड़ी?
-
हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा, सरकार एक-एक दाने की खरीद करेगी
-
खरीद की धीमी गति से करनाल के किसान संकट में बिक्री में पड़ रहे हैं
-
यमुनानगर: धान उठाने को लेकर किसानों ने व्यासपुर अनाज मंडी के गेट पर लगाया ताला
-
सिंगापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब, हरियाणा के प्रवासियों को लुभाया
-
हरियाणा सिख पैनल के प्रशासन ने लगा गतिरोध
-
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए छात्र समूहों ने जुटाया समर्थन, चुनाव सुधारों की मांग
-
सीमापुरी ढहने के बाद मलबे के नीचे से पानी मांगने के लिए गर्भवती महिला ने परिवार को फोन किया, अस्पताल में मौत
-
बारापुल्ला-3 मेस: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने ‘आप’ को दोषपूर्ण डिजाइन, योजना बनाने का आरोप लगाया
-
दिल्ली में नई सीमापुरी इमारत ढहने के पीछे भूकंप से कई तरह के झटके
-
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर ‘मारपीट’ और ‘बाधा डालने’ के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-
आम आदमी पार्टी, अकाली दल ने जालंधर में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए
-
पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पीटीएम
-
पंजाब में आप सरकार के ‘भ्रष्टाचार के खेल’ के लिए समय आ गया : सुनील जाखड़
-
अमृतपाल सिंह ने बीमार दादी के साथ 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति दी
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ नया पेशी वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए
-
कनाडा के वैंकूवर में पंजाब मूल के 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
-
बठिंडा की नरुआना पंचायत ने नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी को लेकर एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगाई रोक
-
कांग्रेस नेताओं ने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में एकता दिखाने के लिए अमृतसर में रैली की
-
राजबीर सिंह घुमान के खिलाफ 251 पन्नों की सीबीआई एफआईआर में नीतिगत बदलाव, तबादले के लिए कथित रिश्वत का विवरण
-
इंदौर में फिर धंसी सड़क, चैंबर के पास लटका स्लैब; एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा
-
भोपाल: बदमाश के विवाह में वर्दी में जाना पड़ा भारी, वायरल फोटो के बाद SI और ASI सस्पेंड
-
बिहार में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के नियम बदले, एक वर्ष बाद रजिस्ट्रेशन के लिए SDM या DM की मंजूरी जरूरी
-
नवादा में इंडस्ट्रियल हब के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 249 रैयतों को नोटिस; मुआवजे के लिए लगा विशेष शिविर
-
RJD विधायक भाई वीरेंद्र को नहीं मिला वेतन, बोले-सरकार का खजाना खाली, नीतीश-निशांत को किया सचेत
-
बिहार की बेटी ने मॉस्को तक भरी उड़ान, देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक बनीं अंजलि
-
…तो क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे ये पू्र्व सांसद? राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर बुरी तरह भड़के
-
कौन हैं यूपी की यशोदा लोधी? अंग्रेजी टीचर जिसका वीडियो प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शेयर किया था
-
यूपी एक्सप्रेस-वे पर कार ने ट्रक से टकराई, 3 खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल
-
‘पिल्लू गोगिंस को बनाएं वायरल’: मैराथन ग्रुप के साथ 38 किमी दौड़ा कानपुर, बना इंटरनेट स्टार
-
अंबाला में इमारत ढहने पर मानवाधिकार समिति ने मांगी रिपोर्ट
-
पंचकूला में पीएनडीटी उल्लंघन के आरोप में 3 केमिस्ट दुकानें, नर्सिंग होम और 2 लैब को नोटिस
-
‘गुरुग्राम इंफ्रा प्रोजेक्ट सालों से लंबित क्यों?’ सीएमओ जानना चाहता है
-
पंचकूला में अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती वाली कार का डीसीपी ने 5 किमी तक पीछा किया
-
अपने जीवन की ऐतिहासिक घटना पर पीएम मोदी ने गुरु लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की
-
चुनाव आयोग के विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने पर राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ एफआईआर
-
दिल्ली के सीमापुरी में इमारत गिरी, 8 घायल
-
दिल्ली शोडाउन के दूसरे दिन: जंतर-मंतर के रास्ते में राहुल और प्रियंका समेत भारतीय कांग्रेस के सांसदों को हिरासत में लिया गया
-
एचएंडएम ने खरड़ के वीआर पंजाब मॉल को अदालत में ले लिया; प्रबंधन को संपत्ति बेचने, स्थानांतरित करने से रोका गया
-
नया नांगल में थार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 2 की मौत, 6 महीने की बच्ची बाल-बाल बच गई
-
सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला, बाघापुराना, धरमकोट में नामांकन बाधित होने के आरोप के बाद फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया
-
एनसीएससी पुश: बैंक क्रेडिट योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की रिपोर्ट करेंगे
-
मोगा में जनरल जेडएस से मिले सुखबीर बादल, शिअद के सत्ता में आने पर मुफ्त शिक्षा, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने का वादा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए कोई सम्मन नहीं: सीएमओ
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गईचंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: भुल्लर के खिलाफ नया प्रोडक्शन वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने सीबीआई अदालत का रुख कर जांच टीम के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की
-
पंजाब के सीएम के ओएसडी पर छापेमारी: सीबीआई के लिए फूल, एसएचओ के लिए निलंबन; संगरूर में 2 हिरासत में लिए गए
-
पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को अब नहीं मिलेगी सब्सिडी, बिजली कनेक्शन के लिए देनी होगी पूरी फीस
-
पटना में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, डूबने से दो लोगों की मौत
-
चंपारण तटबंध नहीं बना तो चुनाव नहीं लड़ूंगा, BJP विधायक का बड़ा एलान
-
हाइवे पर रफ्तार की सवारी पड़ेगी भारी, बक्सर में अब स्पीड गन से ऑटोमेटिक कटेगा चालान
-
यूपी में बीजेपी के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी ने शक्ति प्रदर्शन की अगुवाई की
-
लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल जज के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई करने को कहा
-
यूपी चुनाव में जीत, हरदीप पुरी को बीजेपी की राज्यसभा सूची से बाहर रखा गया
-
शिष्य रसिक दुलारी की मौत की बात पहुंची सीएम योगी तक! प्रेमानंद महाराज के लिए किसने की Z+ सुरक्षा की मांग
-
सोनीपत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला-पुरुष हॉकी चैंपियन का स्वागत किया
-
हरियाणा ट्रैफिक चालान में गुरुग्राम में सबसे ऊपर, 7 लाख से अधिक उल्लंघन दर्ज
-
एचएसजीएमसी के कार्यकारी सदस्यों ने एकल-एजेंडा बजट बैठक को हरी झंडी दिखाई; भ्रष्टाचार पर बहस की मांग करें, मिरी पिरी संस्थान
-
हरियाणा में नेक्स्ट जेन ई-चालान सिस्टम: यह कैसे काम करेगा, 3 दिन के नोटिस से लेकर ऑटोमैटिक स्वीकृति तक
-
विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने रोपड़ में घर-घर जाकर ‘पंजाब बचाओ’ अभियान शुरू किया
-
बीजेपी ने राहुल गांधी पर पत्रकार, दिल्ली पुलिस से जुड़े फर्जी एआई वीडियो को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ भारत के नेताओं ने कहा, राहुल और प्रियंका चुनाव आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठे; कई नेताओं को हिरासत में लिया गया
-
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग को बंगाल की 100 सीटों के सीसीटीवी फुटेज जारी करने की चुनौती दी
-
चुनाव आयोग ने कहा, किसी भी राजनीतिक दल ने सीईसी के साथ शाम 4 बजे बैठक नहीं मांगी
-
2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, वारिस पंजाब डे ने पंजीकरण अनिश्चितता के बीच 3 सदस्यीय पैनल का गठन किया
-
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम पर गठित समिति की चंडीगढ़ में बैठक एसजीपीसी समिति के साथ अगले सप्ताह होगी संयुक्त बैठक
-
सीबीआई ने खुराफ के खरड़ में नितिन गोहल और मोहाली के फेज-11 में बीर देविंदर के फ्लैट पर छापेमारी की
-
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग तक मार्च नहीं किया, भारतीय एकता पर छाया छाया
-
पंजाब के मुख्यमंत्री मान मान की पत्नी से जुड़े 5 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में ईडी ने उनके सह-भाई को समन भेजा
-
सुखबीर बादल ने गिद्दड़बाहा से शिरोमणि अकाली दल के डोर-टू-डोर अभियान का शुभारंभ किया, 2027 के घोषणापत्र के लिए प्रतिक्रिया मांगी
-
पंचकूला डीसी ने पंजाब के दूध वाहनों को रोका, सैंपलिंग के आदेश दिए
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस पर सीबीआई का छापा
-
मौसम अलर्ट: आईएमडी ने शनिवार तक ट्राइसिटी में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई
-
पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, फिरोजपुर पूर्णिया एक्सप्रेस का शाहपुर पटोरी में ठहराव
-
सीतामढ़ी में जीविका महिला किसान कंपनी ने 9 लाख से अधिक का किया कारोबार, कमाया मुनाफा
-
21 दिन तक फ्री, फिर लगेगा चार्ज: बिहार में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के नए नियम लागू
-
उत्तर से दक्षिण बिहार अब और करीब, 2400 करोड़ का नया मोकामा रेल पुल तैयार; 3 ट्रैक से दौड़ेंगी ट्रेनें
-
लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल जज के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई करने को कहा
-
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पत्नी से बहस के बाद 47 वर्षीय सर्जन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
-
दिल्ली में पुलिस ने 50 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की, अंतरराज्यीय नार्को सिंडिकेट का भंडाफोड़
-
22 दिन, 1,000 किलो कचरा: मिलिए यूपी के कार्तिक साहनी से, जिन्होंने प्रदूषित नदी को साफ करने में घंटों बिताए
-
अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस ने करनाल में फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क की
-
हरियाणा में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कर्तव्यों के लिए तैनात करना बंद कर दिया गया है
-
दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को टीओडी को बढ़ावा मिला: करनाल के लिए इसका क्या मतलब है
-
चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों ने भारत के शीर्ष 10 में जगह बनाई; सेक्टर-16 स्कूल टॉप पर
-
657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले के बारे में एस्कॉर्ट्स ने खुलासा किया
-
हिसार के क्रिकेट मैदान में फायरिंग में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सहयोगी घायल
-
‘सब आ गए दिल्ली से, कोई रह तो नहीं गया’: वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि हॉलिडेमेकर्स ‘सदर बाजार’ की ओर मुड़ रहे हैं