मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेसा एक्ट के क्रियान्वयन और संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की, प्रदेश में पेसा एक्ट के क्रियान्वयन से सशक्त हो रहा है जनजातीय समाज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के जिन जिलों में पेसा एक्ट लागू है, वहां स्थानीय जनजातीय को रोजगार के नवीन क्षेत्रों से जोड़ा जाए। जनजातीय बहुल पंचायतों द्वारा जनजातीय भाई-बहनों को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्य की संभावनाओं को तलाशे, उपयुक्त कार्ययोजना बनाकर उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य सुनिश्चित करें। इसमें कुटीर एवं ग्राम उद्योग, पशुपालन, मशरूम, लाख, शहद के उत्पादन और विक्रय, रेशम कीट पालन और वस्त्र निर्माण आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि जनजातीय बहुल पंचायतों को ग्रामीण परिवहन व्यवस्था का दायित्व दिये जाने की संभावनाओं का अध्ययन कर प्रतिवेदन तैयार करें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मंत्रालय में राज्य में पेसा एक्ट के क्रियान्वयन और संचालित गतिविधियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि जनजातीय समाज के युवाओं को ग्रामीण परिवहन सेवा का दायित्व देने के संबंध में अध्ययन कर प्रतिवेदन तैयार किया जाए। बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल एवं पंचायत एवं विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के अलावा मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री मलय कुमार श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय वर्ग की बटालियन बनाने के संबंध में भी विचार किया जाए। बैठक में बताया गया कि महाराष्ट्र में पौध-रोपण से जनजातीय वर्ग को रोजगार मूलक कार्यों से जोड़ा गया है। पर्यटन विकास, गौ-शाला संचालन संबंधी कार्यों से भी जनजाति बहुल पंचायतों को संबंद्घ किया जा सकता है। बैठक में विभिन्न जिलों में जनजातीय वर्ग द्वारा आपसी सहमति से विभिन्न प्रकरणों के निवारण की उपलब्धियों की जानकारी दी गई। प्रदेश में पेसा एक्ट में शांति एवं विवाद निवारण समितियां कार्य कर रही हैं। जो सभी के लिये संतोषजनक समाधान पूर्ण कार्रवाई कर रही है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई की केंद्र सरकार द्वारा साहूकारी प्रथा पर नियंत्रण की दृष्टि से विजन डाक्यूमेंट तैयार करने के लिए मध्य प्रदेश को नोडल राज्य बनाया गया है। पेसा एक्ट मध्यप्रदेश के 20 जिलों के 88 विकास खंडों में लागू है। इसके क्षेत्र में 5133 ग्राम पंचायतें और 11 हजार 596 ग्राम शामिल हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि जनजातीय वर्ग के शहरों में निवासरत लोगों को जाति प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में आने वाली कठिनाईयों का विभागीय स्तर पर समुचित निराकरण कराया जायें। बैठक में जानकारी दी गई कि नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में जनजाति समाज के लोगों को कुटीर उद्योगों से जोड़ने के प्रयास बढ़ाए गए हैं तथा ग्राम सभाओं द्वारा वृहद स्तर पर तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य किया जा रहा है।
बैठक में बताया गया कि पेसा एक्ट के अंतर्गत ग्राम सभा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अनेक कार्य हुए हैं। इस कार्यक्रम में मंडला जिले की ग्राम पंचायत हिरदे नगर की ग्राम सभा द्वारा 62 लाख 38 हजार की आय प्राप्त हुई है। इस राशि से ग्राम विकास के विभिन्न कार्य संपन्न किए जाएंगे। अलीराजपुर जिले में ग्राम सभा कुडवात में नए हाट के प्रबंधन के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव मंजूर कर पारित किया गया। नए बाजार का नाम बिरसा मुंडा चौराहा रखा गया। बालाघाट जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में प्रति मानक बोरा की निर्धारित 3,000 रूपये से अधिक राशि प्रदान करने का कार्य हुआ। तेंदूपत्ता संग्रहकों के आर्थिक उन्नयन में सफलता मिली है। बालाघाट जिले में 20 समितियां तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य कर रही हैं। तेंदूपत्ता का 62 प्रतिशत से अधिक संग्रहण किया गया। नर्मदापुरम और बैतूल जिलों में जनजाति समाज के लोगों को कुटीर उद्योगों से जोड़ने के प्रयास बढ़ाए गए हैं। प्राचीन परंपराओं के संरक्षण के लिए बैतूल जिले के ग्राम हिंडल्ली में गठित ग्राम सभा ने पोला और मेघनाथ मेला की परंपराओं के लिए ग्राम सभा में चर्चा कर कार्य योजना तैयार की गई है।
बैठक में जानकारी दी गई राज्य स्तरीय,जिला स्तरीय प्रशिक्षण के साथ ही सेक्टर स्तर पर पेसा प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया है। राज्य स्तरीय पेसा प्रशिक्षण कार्यशाला में महाराष्ट्र की संस्था ट्राइबल इथोस एंड इकोनामिक रिसर्च (तीर) के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण प्रदान किया। जिला स्तरीय पेसा प्रशिक्षण प्रदेश के 16 प्रशिक्षण केंद्रों में हुआ है। इससे करीब 800 प्रशिक्षक तैयार किए गए। जिला स्तर पर प्रशिक्षित प्रशिक्षक विकासखंड और सेक्टर स्तर पर प्रशिक्षण दे रहे हैं।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश में जनजातीय वर्ग की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप ग्राम सभाओं के संचालन, जनजाति वर्ग के सशक्तिकरण, उनकी आर्थिक सहायता, शोषण रोकने, जल, जमीन एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के अधिकार के साथ जनजातीय बहुल क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से अनेक सफलताएं प्राप्त की गई हैं। पेसा एक्ट पंचायत क्षेत्र में विस्तार एक्ट 1996 मध्य प्रदेश पंचायत उपबंध अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार नियम 2022 लागू होने से जनजातीय वर्ग के सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कार्य हुआ है। बैठक में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्री मलय कुमार श्रीवास्तव और अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम ने प्रजेंटेशन दिए।
Source: https://www.mpinfo.org/
Related Articles
-
जंतर-मंतर के पास सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में दीपके ने कहा, ‘प्रतिरोध को डी-नोटिफाई नहीं कर सकते’
-
सुप्रीम कोर्ट में इंडिया ब्लॉक के मार्च को लेकर 2 एफआईआर दर्ज जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं
-
दिल्ली में लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का स्थल जंतर-मंतर खामोश
-
दिल्ली के नाइट क्लब में बीयर गिराने पर बाउंसरों की पिटाई से ड्राइवर की मौत
-
निर्भया से लेकर सीजेपी तक पहलवानों का विरोध: जंतर-मंतर पर एक युग का अंत
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा है कि अगर जगतार सिंह हवारा को बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिली तो कानून व्यवस्था का आश्वासन
-
मोहाली सशस्त्र बल तैयारी संस्थानों ने एनडीए लिखित परीक्षा परिणाम में नया रिकॉर्ड बनाया
-
एसआईआर के अंतिम रोलआउट के बाद मोहाली में 1 लाख से अधिक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का खतरा
-
जालंधर शतरंज खिलाड़ी ने बधिरों के लिए एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
-
मोहाली के माई भागो संस्थान की 17 महिला कैडेटों ने एनडीए में प्रवेश किया, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
-
नितिन नबीन ने भाजपा की पंजाब चुनाव रणनीति की अध्यक्षता की। सीआर पाटिल शामिल, संदीप पाठक को अहम भूमिका सौंपी गई
-
आम आदमी पार्टी ने अकाल तख्त से कहा कि वह अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करे, केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज
-
जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को आधिकारिक दर्जा देने के लिए सिख संगठन ने मांगा
-
पंजाब कांग्रेस में परगट सिंह के लिए राजा वारिंग की अवज्ञा ने एक नई चुनौती पेश की
-
बिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी आवासीय जमीन, विकास मित्र भरवाएंगे फॉर्म; पोर्टल पर होंगे अपलोड
-
मुजफ्फरपुर के सादपुरा में आरओबी बनने का रास्ता साफ, जाम में फंसने की परेशानी से मिलेगी राहत
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा का एक्शन, दो बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित
-
पटना हाई कोर्ट में अनोखा मामला: मुवक्किल से परेशान हुए वकील, तब जज ने VC से सीधे जेल से जुड़कर सुलझाया पेंच
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी की इस तारीख से शुरू, जारी हुई डेटशीट
-
खिलाड़ियों के लिए आई सरकारी नौकरी, CRPF ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के 521 पदों पर शुरू की आवेदन प्रक्रिया
-
‘दो टके…’ अजय राय से विवाद के बाद अब ममता चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बताया सबकुछ!
-
अखिलेश यादव ने बता दिया कब तक जारी रहेगा आंदोलन? यूपी से दिल्ली तक गरमाई सियासत!
-
हरियाणा में ड्रग के 71 गिरोह के गिरोह शामिल हैं। डार्क वेब, क्रिप्टो स्कैनर के तहत
-
हरियाणा के ड्रग रोगी पंजीकरण में 31-45 आयु वर्ग शीर्ष पर
-
नूंह में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर सुरंग फिर से गिरी, स्कूल और घरों को नुकसान
-
गुरुग्राम, फरीदाबाद बारिश: जलभराव के बीच तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
-
पंचकूला में 5,643 एसआईआर मामले लंबित, 28 अक्टूबर बैकलॉग निपटाने की समय सीमा तय
-
निर्भया से नीट तक विवाद: जंतर-मंतर की असहमति की विरासत को देखते हुए
-
जंतर-मंतर अधिसूचना रद्द होने पर सीजेपी ने साधा निशाना
-
जंतर-मंतर को विरोध स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया रामलीला मैदान 3 नए नामित स्थलों में शामिल
-
दिल्ली पुलिस ने ‘अफवाह’ फैलाने के लिए 300 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए
-
शहर में जबरन वसूली के आरोप में 2 मलेरकोटला के नाबालिग गिरफ्तार पाकिस्तान से जुड़ा संबंध उभरा
-
हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से मांगा हिट-एंड-रन मामलों का डेटा
-
बारिश के बाद चंडीगढ़ में दिन का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, आईएमडी ने तूफान की चेतावनी बरकरार रखी
-
अनुसूचित जाति के 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व से पंजाब, हरियाणा में महिलाओं को बार नेतृत्व में लाया गया
-
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब में बड़े पैमाने पर कैंसर स्क्रीनिंग अभियान का नेतृत्व करेंगे
-
चुनाव आयोग ने लुधियाना पूर्व की मतदाता सूची में भगत सिंह की तस्वीर के इस्तेमाल से किया इनकार, कहा- दावा गलत
-
अकाल तख्त ने सियासपुरा पर लगाया जातीय भेदभाव का आरोप, आप के 15 विधायकों और विधानसभा प्रभारियों को तलब किया
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ओएसडी घुम्मन की सीबीआई के खिलाफ अवमानना की याचिका खारिज
-
ईडी ने कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में लुधियाना के सीपी स्वप्न शर्मा को 19 अक्टूबर को समन जारी किया
-
पंजाब में मतदाता सूची में 6.3 फीसदी की कमी आई है। फाइनल रोल पर 2.01 करोड़
-
दुर्गा पूजा पर भागलपुर जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, पूजा पंडाल जाने के लिए चलना होगा पैदल
-
बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में ‘हंगामे’ के आरोप में अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
-
पिता मजदूर, बेटे ने Candy Crush में रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड; बिहार के लाल को International Book of Records ने दिया सम्मान
-
बरौनी ट्रेन में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, भागलपुर में 7 बदमाश गिरफ्तार, फरार सरगना की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
-
दरभंगा में नया ट्रैफिक प्लान लागू, घर से निकलने से पहले देख लें रूट और पार्किंग व्यवस्था
-
हथियारों की तस्करी के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़; अमृतसर में एम16 और 9 पिस्टल जब्त
-
रातभर हुई बारिश से फाजिल्का अनाज मंडी में करोड़ों का धान बह गया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने पर पंजाब के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा को हिरासत में लिया गया
-
दिल्ली पुलिस को ‘तालिबान जैसा’ बताने पर बीजेपी ने सीएम मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की
-
जेएनयू के प्रोफेसर बिमोल अकोइजाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
-
दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों और संबंधित प्रतिबंधों पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ‘मेरा अधिकार क्षेत्र नहीं’
-
गुरुद्वारों का इस्तेमाल राजनीति के लिए करने वालों को माफी नहीं: डीएसजीएमसी प्रमुख कालका
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर 13 किलो हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त
-
लुधियाना में बारिश और हवा से पकी फसलों को खतरा, किसानों ने साफ आसमान की प्रार्थना की
-
पंजाब के सांसद साहनी की अपील पर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट का शेड्यूल बदला
-
परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला बारिश के बीच नेताओं ने लगाया संयुक्त मोर्चा
-
पंजाब के सीएम मान ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते हुए दिल्ली पुलिस के ‘तालिबान जैसा’ रवैये की आलोचना की
-
पंजाब, हरियाणा में 15 अक्टूबर तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
-
कौन हैं यशस्वाइन राजे सिंह? दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास पार्क से भाजपा नेता की बेटी को हिरासत में लिया गया
-
अमिताभ बच्चन के केबीसी से पुश्तैनी संबंध को स्वीकार करने के बाद यूपी के गांव की उम्मीदें फिर से जगी
-
भगवा पहने समूह दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे हैं, प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रहे हैं। हिंदू रक्षा दल प्रमुख ने ली जिम्मेदारी
-
रेवाड़ी ने हरियाणा में स्कूल छोड़ने वालों की संख्या में तीसरा स्थान हासिल किया
-
हरियाणा की बादशाहपुर तहसील में 25 हजार प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में इस्तेमाल हुआ पैन
-
करनाल में धान मिलों की कमी से धान खरीद प्रभावित
-
गुरुग्राम, फरीदाबाद बारिश: जलभराव के बीच तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
-
हरियाणा के ड्रग रोगी पंजीकरण में 31-45 आयु वर्ग शीर्ष पर
-
बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने जारी किया अपडेट
-
‘टेंशन में हूं’, समस्तीपुर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी में तनाव प्रबंधन और साझा करने पर जोर
-
बोधगया पहुंचे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, सपरिवार किया पितरों का तर्पण; कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
-
अररिया में 3 दिन पहले दफनाया गया नवविवाहिता का शव कब्र से निकाला गया, बाइक के लिए हत्या का आरोप
-
यूपी के गोरखपुर में चीनी मांझा ने किया गला रेत, बाइक सवार की मौत
-
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में बाइक सवार 3 किशोरों की मौत
-
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जो अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास के बाद अब CJP मूवमेंट को करेंगे लीड
-
लिव-इन पार्टनर, चौथी मंजिल और 27 साल के शिवा शर्मा की मौत… लखनऊ में कैफे मालिक के साथ क्या हुआ?
-
कुरुक्षेत्र में अतिथि शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार
-
पानीपत के उद्योगपतियों ने प्रदूषण जांच को लेकर दी हड़ताल की धमकी
-
हरियाणा ने पूर्व-अग्निवीरों को ग्रुप-सी भर्ती के लिए सभी परीक्षाओं से छूट दी
-
दिल्ली जा रहे युवकों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसान संगठनों ने हिसार में प्रदर्शन किया
-
1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के सम्मान में दिल्ली कॉन्सर्ट का कार्यक्रम 1 नवंबर को फिर से आयोजित किया जाए: पंजाब सांसद साहनी
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन की कमान अजिंक्य शिंदे ने संभाली, सीजेपी नेताओं समेत 3,000 हिरासत में
-
प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत अब लोकतंत्र नहीं है। मोदी सरकार और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप
-
लुका-छिपी का खेल: राजधानी-व्यापी शिकंजा के बीच प्रदर्शनकारी वॉशरूम, गुरुद्वारे में घुसे
-
‘अनशन शुरू करूंगा या मार्च करूंगा’: सोनम वांगचुक ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को दिया अल्टीमेटम
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए पंजाब के छात्र, कई हिरासत में लिए गए
-
एचपीवी टीकाकरण अभियान में पंजाब सबसे पीछे, कवरेज 21 प्रतिशत हुआ
-
अमृतसर पुलिस ने हथियारों और ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया M16 राइफल, 15 किलो अफीम जब्त करें
-
सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम टूर टोरंटो में खचाखच भरे घर में खुला
-
एलपीयू में सामान्य स्थिति लौटती है, छात्र घर जाते हैं; चितकारा विश्वविद्यालय के लिंक की आशंका की जांच कर रही है पुलिस
-
खाद्य सुरक्षा टीम ने पटियाला में 1.25 क्विंटल पनीर जब्त किया
-
एलपीयू ने कैंपस हिंसा पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की
-
गमाडा ने भूमि अधिग्रहण के लिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने को सही ठहराया
-
रोहतास में स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को सीने में मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने की 3 राउंड फायरिंग
-
NH-80 की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर! लखीसराय के सूर्यगढ़ा में तीसरे दिन भी कार्रवाई, कई पक्के निर्माण ध्वस्त
-
थाने के गेट पर ही बन गई गन-गोली वाले गाने पर रील, सीतामढ़ी पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल
-
किसान की बेटी प्रिया रानी ने छोड़ी लाखों की कॉरपोरेट नौकरी, 4 प्रयासों में बनीं IAS; अब सासाराम में एक्शन की चर्चा
-
यूपी के होमगार्ड ने लखनऊ में पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। और रूप
-
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बीएसएफ तैनात
-
उत्तर प्रदेश से भाजपा और सपा के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए
-
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा