Chuara Health Benefits: छुहारा से मिलेगा जबरदस्त स्टैमिना, रोज इस तरह खाएं और दूर करें कमजोरी

Chuara Health Benefits: अगर आपको अक्सर थकावट और कमजोरी महसूस होती है, तो अपनी डाइट में ड्राई फ्रूट्स ज़रूर शामिल करें।
Chuara Health Benefits: खासतौर पर छुहारा (सूखा खजूर) को ताकत बढ़ाने के लिए सबसे असरदार माना जाता है। छुहारा शरीर को जरूरी पोषक तत्व देकर एनर्जी से भर देता है। आइए जानें कि इसे खाने के सबसे असरदार तरीके कौन-कौन से हैं।
आजकल बदलती लाइफस्टाइल और फूड हैबिट्स के चलते ज्यादातर लोग स्वाद के चक्कर में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं जो पोषण नहीं देते, बल्कि शरीर को अंदर से कमजोर बना देते हैं। इस तरह की डाइट की वजह से लोगों को कमजोरी, थकावट और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि खानपान में ऐसे तत्वों को शामिल किया जाए जो शरीर को ताकत देने के साथ-साथ बीमारियों से भी बचाए रखें।
पोषण से भरपूर और एनर्जी बढ़ाने वाली चीज़ों में छुहारा एक अहम नाम है। इसमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर को मजबूत बनाता है और अंदर से स्टैमिना बढ़ाता है। आइए जानते हैं छुहारे को खाने के 3 असरदार तरीके:
1. दूध में भिगोकर छुहारा खाना
शरीर को मजबूत बनाने के लिए छुहारा दूध में भिगोकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह तरीका आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनरल्स को शरीर में आसानी से पहुंचाने में मदद करता है। इसके लिए 4 छुहारे लें, बीज निकालकर टुकड़ों में काटें और एक गिलास दूध में डालकर अच्छे से उबालें। इस दूध को छुहारे के साथ चबाकर पीने से शरीर को भरपूर ताकत मिलती है और कमजोरी धीरे-धीरे दूर होने लगती है। रोजाना ऐसा करने से खून की कमी यानी आयरन की कमी में भी सुधार होता है।
2. छुहारे की खीर
अगर आप दूध में डालकर छुहारा खाना पसंद नहीं करते, तो इसकी स्वादिष्ट खीर भी बना सकते हैं। इसके लिए 5-6 छुहारे लेकर इनके बीज निकाल लें और टुकड़ों में काट लें। फिर 2-3 कप दूध लें, उसमें मखाने का पाउडर मिलाएं और कटे हुए छुहारे डाल दें। छुहारे की मिठास से खीर में नेचुरल स्वीटनर का काम हो जाता है। अगर आप थोड़ा और मीठा पसंद करते हैं, तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। यह हेल्दी और टेस्टी डिश है जो शरीर को ताकत देने का काम करती है।
3. छुहारे की चटनी
छुहारे को स्वादिष्ट और अलग तरीके से खाना चाहते हैं, तो इसकी चटनी बनाएं। इसके लिए 5-6 छुहारे लेकर गर्म पानी में कुछ देर भिगो दें। फिर इनके बीज निकालकर हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा सेंधा नमक डालकर मिक्सी में पीस लें। तैयार है सुपर हेल्दी छुहारे की चटनी, जिसे आप रोटी, पराठा या स्नैक्स के साथ खा सकते हैं। यह चटनी स्वाद के साथ-साथ ताकत भी देती है।



