CM Bhajan Lal Sharma
CM Bhajan Lal Sharma: ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट— 2024 के दक्षिण कोरिया रोड शो के सफल आयोजन के बाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो में निवेशकों की बैठक (रोडशो) में भाग लिया। इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की यह जापान यात्रा जापानी व्यापार जगत को प्रदेश में निवेश के लिए और इस साल दिसंबर में आयोजित ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट— 2024 में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने के लिए हो रही है।
टोक्यो में आयोजित इस रोड शो को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राजस्थान में निवेश करने और मौजूदा संबंधों को मजबूत करने के लिए जापानी निवेशक समुदाय और उद्यमियों को आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा, “जापानी निवेशकों के लिए उपयुक्त व्यापारिक वातावरण प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता नीमराणा जापानी निवेश क्षेत्र की सफलता से स्पष्ट है, जहां अब तक 48 से अधिक जापानी कंपनियों ने लगभग 8.34 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है और 26,000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। यह ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक जीवंत उदाहरण है। इसकी सफलता से प्रेरित होकर, हमारी सरकार राज्य में दूसरा जापानी निवेश क्षेत्र भी विकसित कर रही है। जापान के साथ हम न केवल निवेश, बल्कि एक स्थायी और दीर्घकालिक साझेदारी करना चाहते हैं।”
टोक्यो में हुई निवेशकों की इस बैठक के दौरान उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव श्री अजिताभ शर्मा ने जापानी निवेशकों के समक्ष राजस्थान में निवेश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी और राज्य की नई नीतियों और शासन प्रणाली में हो रहे परिवर्तन के बारे में बताया।
इसके अलावा जापानी व्यापारिक समुदाय और राजस्थान राज्य के बीच साझेदारी को चिह्नित करते हुए रोड शो में नीमराणा दिवस समारोह भी आयोजित किया गया। नीमराणा राजस्थान के अलवर जिले में एक विशेष जापानी निवेश क्षेत्र है, जहां कई जापानी कंपनियां हैं और यह देश-विशिष्ट विशेष निवेश क्षेत्र के एक सफल मॉडल के रूप में उभरा है। इसकी सफलता से प्रेरित होकर राजस्थान सरकार नीमराणा से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर घिलोट में दूसरा जापानी निवेश क्षेत्र भी स्थापित कर रही है। निवेशकों के साथ हुई इस बैठक में राजस्थान के पर्यटन परिदृश्य को प्रदर्शित करने वाली एक फिल्म भी दिखाई गई और जापान के निवेशकों को राज्य के पर्यटन क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं से अवगत कराया गया।
निवेशकों की इस बैठक को संबोधित करते हुए जापान में भारत के राजदूत श्री सिबी जॉर्ज ने कहा, “राजस्थान भारत में सबसे अधिक निवेशक-अनुकूल और व्यापार को बढ़ावा देने वाले औद्योगिक राज्यों में से एक के रूप में उभर रहा है। लालफीताशाही को शून्य करने और व्यापार के लिए अनुकूल व सरल व्यवस्था बनाने पर पर राज्य काम कर रहा है। मैं निवेशक समुदाय और व्यापारिक समूहों से ‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट— 2024 में शामिल होने का आग्रह करता हूं। यह मंच राज्य में नए व्यापार उद्यमों की खोज के लिए एक आदर्श अवसर प्रदान करेगा।”
इसके अलावा, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने टोक्यो में जापान की कुछ चुनी हुई कंपनियों के सीईओ और बिजनेस लीडर्स के साथ लंच पर मुलाकात की और उन्हें राजस्थान में अपना व्यवसाय स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। इन जापानी बिजनेस लीडर्स में काई ग्रुप के उपाध्यक्ष श्री ताकेशी मिजुतानी, यामाशिता रबर के अध्यक्ष और सीईओ श्री डेसुके यामाशिता, ईएंडएच प्रिसिजन इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ श्री यासुहिरो हिराओका और ताकाहाटा प्रिसिजन के सीएसओ श्री नोबुयुकी अको ने किया।
लंच के दौरान हुई बातचीत में मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा, “राज्य सरकार निवेशकों की समस्याओं को सुलझाने और कारोबारी माहौल को सकारात्मक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम जापानी निवेशकों के साथ खास तौर पर कारोबारी रिश्ते मजबूत करना चाहेंगे। राजस्थान में ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम), अक्षय ऊर्जा, पर्यटन आदि क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है और राज्य को कारोबार के लिए और अधिक अनुकूल बनाने के लिए कई नई नीतियां भी शुरू करने जा रही है।”
इसके अलावा मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले इस प्रतिनिधिमंडल ने जेट्रो, काई ग्रुप, निप्पॉन स्टील ट्रेडिंग, हिताची, यामाशिता रबर, ईएंडएच प्रिसिजन, ताकाहाटा प्रिसिजन सहित कई जापानी कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठकें की। इन बैठकों में मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश करने और जापान और राजस्थान के बीच रिश्तों को मजबूत करने के लिए उनकी प्रशंसा की।
रोड शो के बाद मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने टोक्यो में रहने वाले अनिवासी राजस्थानी (एनआरआर) समुदाय से भी मुलाकात की। यह वे लोग हैं जो वर्तमान में जापान में रह रहे हैं, लेकिन उनकी जड़ें राजस्थान में हैं। इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अनिवासी राजस्थानियों के समुदाय से जापान में राजस्थान के दूत की भूमिका निभाने और अपने गृह राज्य में निवेश को सुविधाजनक बनाने में मदद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन टोक्यो में अवस्थित इंडिया हाउस में जापान में भारत के राजदूत श्री सिबी जॉर्ज द्वारा मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के लिए आयोजित रात्रिभोज से हुआ।
जापान के दौरे पर गए मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री शिखर अग्रवाल, उद्योग और वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अजिताभ शर्मा और रीको और बीआईपी के अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हैं। टोक्यो रोडशो का आयोजन जापान में भारतीय दूतावास और जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जेट्रो) की मदद से किया गया था।
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट— 2024 एक नजर में:
‘राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट— 2024 का आयोजन इस साल 9, 10 और 11 दिसंबर को राजधानी जयपुर में होगा। इसका आयोजन राजस्थान सरकार के तत्वाधान में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन (बीआईपी) और राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन (रीको) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका नोडल विभाग बीआईपी है। इस इन्वेस्टमेंट समिट के पहले इन्वेस्टर मीट, जो मुंबई में 30 अगस्त को आयोजित हुआ था, के दौरान राजस्थान सरकार ने विभिन्न कंपनियों के साथ 4.5 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन किये थे।
इस त्रि-दिवसीय मेगा समिट का उद्देश्य देश-विदेश की बड़ी-छोटी कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और निवेशकों को राज्य में आ कर काम करने के लिए आमंत्रित करना, प्रदेश में विभिन्न तरह के उद्योग-धंधे लगाने में मदद करना और अन्य सुविधाएँ उपलब्ध मुहैय्या करवाना है। इस ग्लोबल समिट के दौरान कृषि, अक्षय ऊर्जा, शिक्षा और कौशल, ऑटो और ईवी, इंफ्रास्ट्रक्चर, केमिकल और पेट्रो-केमिकल, पर्यटन, स्टार्टअप, खनन और ईएसडीएम/आईटी और आईटीईएस सहित विभिन्न क्षेत्रों पर विशेष सत्र का आयोजन होगा।
source: https://dipr.rajasthan.gov.in


छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में GST अधिकारी और सहायक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में 16 लोगों की जान लेने वाला हाथी ‘काबरा कान’ को शांत और रेडियो-कॉलर से बंद किया गया
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘घटिया’ नागरिक कार्यों पर कड़ी कार्रवाई की, सिरसा जिले में XEN को बर्खास्त किया
नूह ऑर्बिटल रेल टनल धंस: छठा ढह घरों में दरारें
ब्रेज़ा दुल्हन के ऊपर! दिल्ली पुलिस वाले ने अपनी पसंद की कार न मिलने पर शादी रद्द कर दी
हरियाणा बिना मुआवजे के निजी भूमि का उपयोग सड़कों के लिए नहीं कर सकता, उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया
कुरुक्षेत्र के व्यक्ति को पुणे में रहस्यमय मौत के बाद दफनाया गया; रिश्तेदारों को संदिग्ध साजिश का संदेह है, वे उत्खनन की तलाश करते हैं
518 नदियों के किनारे कचरे के 31250 हॉटस्पॉट, मध्य प्रदेश की 26 नदियों का ब्योरा नहीं
मध्य प्रदेश: भोपाल से कोटा का सफर होगा छोटा, बचेंगे तीन घंटे; रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार
मध्य प्रदेश: बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाने से 118 बच्चे बीमार, 45 अस्पताल में भर्ती
मध्यप्रदेश में झगड़ा देखने के लिए रुके युवक की गोली मारकर हत्या, गांव वालों ने जाम किया हाईवे
मध्यप्रदेश: अनूपपुर में खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, आर्मी जवान समेत तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरपुर जंक्शन के वेटिंग रूम में महिला की चोरी छिपे खींची फोटो, कटिहार के युवक की पहचान
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-गंडक में निजी नावों पर रोक, हाजीपुर में 22 से 25 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
एनीमिया की चुनौती पर मंथन को वाल्मीकिनगर में जुटे विशेषज्ञ, दो दिवसीय सम्मेलन का आगाज
सुबह 10 बजे टिकट काउंटर खुलेगा, लेकिन कतार रात आठ बजे से; आरा में तत्काल टिकट के लिए यात्रियों की जद्दोजहद
सोनपुर मेले में 4 दिन सजेगी सुरों और नृत्य की महफिल, नामचीन कलाकार बिखेरेंगे जलवा
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, सर्विस लेन पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 4 लोगों की मौत
मेरठ में अवैध संबंधों के शक और बालों में कलर कराने पर पति ने काट दी वाइफ की चोटी, हाथ में बाल लेकर थाने पहुंची पत्नी
सपा से सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस का नया प्लान, 60+50+70 वाले फॉर्मूले को प्रियंका गांधी ने दी मंजूरी
कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी या कम? अखिलेश के बाद अवधेश प्रसाद ने बताई गठबंधन की रणनीति
दिल्ली: आठ किशोर गृहों में 754 बच्चे 400 की क्षमता के खिलाफ
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में वस्त्र की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं
दिल्ली में इस साल इमारत गिरने, आग, नागरिक दुर्घटनाओं में 1,210 मौतें हुईं
GRAP प्रवर्तन अभियान के दौरान पूर्वी दिल्ली की सीमाओं से 3.5 हजार से अधिक वाहन वापस लौट आए
226 पार्किंग लॉट का वादा किया गया, 15 बनाए गए: CAQM ने दिल्ली के प्रदूषण-विरोधी कदमों की खामियों को लाल झंडी दिखाई
पंजाब की माझा शतरंज: कैरोन ने वालटोहा की राजनीतिक ‘बाली’ को SAD की घर वापसी के लिए खोजा
500 सिख तीर्थयात्री ननकाना साहिब के जत्था से चूक गए, क्योंकि पाकिस्तान ने वीज़ा डिलीवरी में देरी की
ईडी ने निलंबित पंजाब के डीआईजी भुल्लर के भ्रष्टाचार मामले की जांच को बढ़ाया, शीर्ष अधिकारियों को तलब किया
खेल ड्रग की समस्या से लड़ने का सबसे अच्छा तरीका है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा
वैंकूवर पुलिस बोर्ड ने पंजाबी मूल के निलंबित पुलिसकर्मी को चोरी, धोखाधड़ी के आरोपों में भुगतान बंद किया
पंजाब AAP ने विधानसभा चुनाव के लिए मंत्रियों को उम्मीदवार के रूप में नामित करने में देरी की, नए संभावित उम्मीदवार सामने आए
ईडी ने मोगा विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा और पति को मनी लॉन्ड्रिंग जांच में तलब किया
कांग्रेस ने पूर्व घानौर विधायक मदन लाल जलालपुर का निलंबन रद्द किया
पायलट ने मान सरकार को निशाना बनाया, कहा पंजाब को ‘गंभीर और जिम्मेदार’ सरकार की जरूरत है
पार्टी के मोगा रैली दिवस पर ED का अपने विधायक को तलब करना AAP के पक्ष में हो सकता है
अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में बड़ी भीड़ ने पंजाब में राजनीतिक हलचल मचा दी
डांसिंग डॉल: 8 वर्षीय शिवकान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विरासत पुरस्कार जीता
सिख गुरु का नाम हटा: पंजाब AAP ने तख्त पटना साहिब के पास पुल के लिए ‘नीतीश सेतु’ टैग लगाया।
विभाग ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई तेज की है: पंजाब मंत्री बरिंदर गोयल
आप की कत्तर इमानदार छवि उजागर हुई, पंजाब भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
ऑरा इंडिया टूर: दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा, पंजाबी जड़ों की रक्षा की
सिख तीर्थयात्री गुरु नानक की जयंती समारोह में भाग लेने के लिए अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाते हैं
एंटी-ड्रग अभियान: मुक्तसर पुलिस युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेलती है, हॉटस्पॉट क्षेत्र में जाल बिछाता है
जेल में बंद पंजाब युवा कांग्रेस नेताओं से मिलने से इनकार किए जाने परगट सिंह ने ‘तानाशाही’ आप सरकार की आलोचना की
स्पेशल लोक अदालत ने संगरूर में 52 चेक-बाउंस मामलों का निपटारा किया
टीवी स्क्रीन से लेकर फूड बिजनेस तक, मेघा शर्मा पंजाब का असली स्वाद मुंबई में लेकर आती हैं
राजा वारिंग की ‘इंसाफ यात्रा’ को लुधियाना में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली
खड़ूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह 2027 पंजाब चुनावों से पहले राजनीतिक सुर्खियों में लौटे
बठिंडा का युवक कनाडा में आत्महत्या से मर जाता है; परिवार ने सरकार से शव घर लाने में मदद की अपील की
91 साल की उम्र में तकनीकी समझ नहीं हो सकती: पंजाब हाईकोर्ट ने 6 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए डोरस्टेप सेवा का आदेश दिया
पंजाब ने 75 मिलीग्राम से अधिक प्रेगाबालिन की बिक्री पर पूर्व अनुमति के प्रतिबंध लगाए
पूर्व पंजाब डीआईजी भुल्लर के सहायक कृष्णनु शारदा ने कई अधिकारियों के लिए मध्यस्थ का काम किया: ईडी
अयाली अमृतपाल सिंह के साथ दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होती है, कहता है कि वह जेल से ही शो चलाता है
ग्रीस में पंजाब के दो भाई मारे गए; रिश्तेदार द्वारा पकड़ा गया
बलविंदर संधू हत्या मामले के आरोपी को पुलिस हिरासत में भाभी की शादी में शामिल होने की अनुमति
अमृतपाल सिंह असम जेल से बाहर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अदालत की अनुमति के बाद
अकाल तख्त ने राज कुंद्रा की फिल्म को मंजूरी नहीं दी है, इसके सचिवालय ने स्पष्ट किया
19वीं सदी का एक राजनेता एक टूटे हुए 21वीं सदी के विश्व को क्या सिखा सकता है? महाराजा रणजीत सिंह से सीखें
अमृतसर BRTS में 95 बसें भर्ती की गईं, गोदाम में पड़ी हैं, याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय को बताया
नंगल रेलवे अंडरपास पुनरुद्धार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर दरार को उजागर किया
सिद्धू मूसेवाला ने साजिशकर्ता गोल्डी ब्रार की हत्या कनाडा की सबसे वांछित सूची में शीर्ष स्थान पर
पंजाब पुलिस ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा कड़ी करने के लिए अंतर-राज्यीय बैठक की
पंजाब एएसआई इकबाल सिंह हत्या मामला: जीरकपुर में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इटली में सिख व्यवसायी सोनिया गांधी के बचपन के घर का मालिक है, उसे संग्रहालय बनाना चाहता है
ईडी ने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को फंड ट्रांसफर मामले में तलब किया
मोगा में पराली जलाने की बढ़ी: CAQM ने DC को कारण बताओ नोटिस जारी किया, स्पष्टीकरण मांगा
लालरू टॉडलर हत्या: 22 वर्षीय महिला ने पड़ोसी के बच्चे का गला घोंटकर हत्या की, शव को छत पर फेंक दिया
एक तारीख से रेट्रोस्पेक्टिव रेगुलराइज़ेशन, बाद की तारीख से वास्तविक लाभ? HC ने मना कर दिया
पंजाब मूल के पुरुष, महिला की सरे के बाहर गोलीबारी में मौत की पहचान
राहुल गांधी पंजाब चुनाव टिकटों के लिए मेरी सिफारिशों पर विचार करेंगे: लुधियाना में राजा वारिंग
पंजाब ने संशोधित किरातपुर साहिब-नंगल राजमार्ग योजना NHAI को भेजी
पंजाब पीसीएस परिणामों को लेकर भाजपा ने आप पर हमला किया, भर्ती में पक्षपात का आरोप लगाया
चीनी मांझा खतरा: उच्च न्यायालय ने पंजाब से कड़ी कार्रवाई, पीड़ित मुआवजा पर विचार करने को कहा
2 वरिष्ठ अकाली नेता, आप के नवदीप संघा सहित दर्जनों लोग गठबंधन वार्ताओं के बीच भाजपा में शामिल हुए
उच्च न्यायालय ने पंजाब पीसीएस, एलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया पर कथित अनियमितताओं के आरोप में रोक लगाई
छत्तीसगढ़ में 2 युवकों को उसके पुरुष मित्र की पिटाई के बाद महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया
शहीद स्मारक खुला, ध्यान अंबाला की ऐतिहासिक जेल को संरक्षित करने पर केंद्रित
27 साल बाद, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने महिला को संस्कृत शिक्षक पद से वंचित करने का आदेश दिया
यमुनानगर चीनी मिल ने क्रशिंग सीजन की शुरुआत की
NCERT ने हरियाणा के 200 से अधिक शिक्षकों के लिए 5-दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
पुरानी पेंशन योजना के लिए कट-ऑफ तिथि से पहले शुरू किए गए अनुकंपा नियुक्ति दावे: उच्च न्यायालय
मध्य प्रदेश: खंडवा में दिनभर विरोध के बाद रात में दरगाह पर चला बुलडोजर, शहरकाजी ने कार्रवाई का किया विरोध
‘इनके बैग में गांजा रख दो…’, सिवनी के होटल में कपल को फंसाने की साजिश; Video वायरल होने के बाद नपे पुलिस अधिकारी
चक्रवात ‘अकवान’ के असर से बदलेगा MP का मौसम, दो दिन बाद कुछ जिलों में बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में अब तीन बच्चे होने पर भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
सीहोर में दिल दहला देने वाली वारदात: घर में सो रहे दंपती और बेटे की नृशंस हत्या, सिर पर मिले गहरे जख्म
मुजफ्फरपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, मार्च तक तैयार होगा 2000 सीटों वाला आधुनिक आडिटोरियम
पीरपैंती बिजलीघर की बिजली ग्रिड तक पहुंचाएगी अदाणी की कंपनी, 35 साल में मिलेगा 17,281 करोड़ का शुल्क
जहानाबाद में 3 छात्रों की मौत के 10 दिन बाद इंजीनियरिंग छात्रों का हंगामा, मुआवजे के साथ व्यवस्था सुधारने की मांग
Bihar Crime : बेतिया में दिनदहाड़े करीब 40 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम को बनाया निशाना
मुंगेर धान खरीद अपडेट : 59 पैक्स और 3 व्यापार मंडलों को मिला 35214 एमटी का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया आश्वासन
‘कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी’, धीरेंद्र शास्त्री का बयान खूब चर्चा में, रामकथा के लिए अखिलेश को भी दिया न्योता
झांसी में हॉकी खेलने आईं बेटियों को स्टेडियम में नहीं मिला ठिकाना, कमरा ढूंढा तो भी खुद पकाना पड़ा खाना
वंदे भारत ट्रेन में रिश्तेदार को छोड़ने गए 12 लोग, डोर बंद होने पर फंसे तो रेलवे ने फसूल लिया तगड़ा जुर्माना
Garh Ganga Mela: ‘हुड़दंग किया तो ठोक-ठोक कर लाल कर देंगे’, ASP महेश कुमार की चेतावनी
हापुड़ में अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी की भंग, ओपी राजभर ने कसा तंज!
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
मेट्रो के ज़रिए ‘मू-विंग’? दिल्ली के कर्कड़डूमा स्टेशन पर गाय देखी गई, DMRC ने जवाब दिया
AIIMS के डॉक्टर अंटार्कटिका में 12,000 किलोमीटर दूर बिना शारीरिक रूप से उपस्थित हुए अल्ट्रासाउंड कर सकते हैं