CM Bhajanlal Sharma की नीमराना के जापानी जोन में उद्यमियों के साथ बैठक, नीमराना-घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र राजस्थान के ग्रोथ इंजन के रूप में उभर रहा – मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा नीमराना-घीलोठ में होंगे करीब 150 करोड़़ रुपये के विकास कार्य
CM Bhajanlal Sharma ने कहा कि 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित हुई राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट प्रदेश की अर्थव्यवस्था और चहुंमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में 35 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू हुए हैं। साथ ही, राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्रदेशवासियों को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी है जिससे राजस्थान के विकास को गति मिलेगी।
श्री शर्मा नीमराना के जापानी जोन में स्थित डाइकिन कम्पनी के सभागार में औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीमराना व घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र राजस्थान की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ इंजन साबित हो रहे हैं। देश के पहले जापानी जोन नीमराना में 51 जापानी कम्पनियां स्थापित हैं। जिनके माध्यम से करीब 27 हजार से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राइजिंग राजस्थान ग्लोबल बिजनेस एक्सपो में 7 जापानी कम्पनियों एवं जेट्रो ने जापान पैवेलियन में हिस्सेदारी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ पर विशेष जोर है। प्रक्रियाओं और नीतियों को सरल बनाया जा रहा है। हमने 10 नई नीतियां जारी की हैं।
औद्योगिक क्षेत्र नीमराना और घीलोठ में होंगे 150 करोड़ रूपये के विकास कार्य—
मुख्यमंत्री ने कहा कि जापानी कम्पनियों के राजस्थान में निवेश करने के रूझान को देखते हुए दूसरा जापानी जोन घीलोठ में स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि नीमराना और घीलोठ में करीब 150 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्य शीघ्र प्रारम्भ किए जा रहे हैं। इसमें साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से केसवाना औद्योगिक क्षेत्र में एनएच-48 से केसवाना औद्योगिक क्षेत्र तक 1620 मीटर सीसी सड़क के निर्माण और 90 लाख रुपये की लागत से औद्योगिक क्षेत्र नीमराना में 4500 लीटर क्षमता के दो अग्निशमन वाहनों की आपूर्ति हेतु कार्यादेश जारी हो चुके हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र नीमराना व घीलोठ में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से 132 केवी जीएसएस नीमराना जनरल जोन, 132 केवी जीएसएस जापानी जोन, 220 केवी जीएसएस घीलोठ और कोलिला जोगा में 33 केवी जीएसएस की स्थापना की जाएगी। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ में करीब 19 करोड़ की लागत से एनएच-48 से औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ तक लिंक रोड का सुदृढ़ीकरण और स्ट्रीट लाइट के कार्य करवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के विस्तार हेतु भी प्रदेश में 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाए जा रहे हैं। नीमराना में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ईआरसीपी से पानी लाने पर भी विचार किया जा रहा है।
खुशखेड़ा, भिवाड़ी, नीमराना औद्योगिक क्षेत्र को डीएमआईसी नोड बनाने का हो रहा कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र नीमराना प्रथम, द्वितीय, ईपीआईपी एवं एन.आई.सी. (एम) नीमराना में करीब 11 करोड़ रुपये व्यय कर 48 किलोमीटर लम्बाई में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य भी शीघ्र शुरू कराया जाएगा। साथ ही, लगभग 9 करोड़ रुपये व्यय कर नीमराना प्रथम, द्वितीय, ईपीआईपी, घीलोठ में बिजली की लाइनों को भूमिगत एवं सुदृढ़ीकरण करने का कार्य और लगभग 2 करोड़ रुपये व्यय कर औद्योगिक क्षेत्र घीलोठ में सड़कों के सुदृढ़ीकरण तथा हाईमास्ट के कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नीमराना में बहुमुखी विकास के साथ खुशखेड़ा, भिवाड़ी, नीमराना औद्योगिक क्षेत्र को डीएमआईसी नोड बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है।
श्री शर्मा ने कहा कि उद्योगों में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। बांदीकुई में भी जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 सितम्बर को भारतीय दूतावास, टोक्यो एवं जेट्रो के सहयोग से नीमराना दिवस टोक्यो (जापान) में मनाया गया। इसी तरह राज्य सरकार और रीको की भागीदारी से प्रतिवर्ष 11 सितम्बर को नीमराना दिवस मनाया जाएगा।
जेट्रो के डायरेक्टर जनरल श्री ताकाशी सुजुकी ने कहा कि नीमराना औद्योगिक क्षेत्र के जापानी जोन में जापानी कम्पनियों का बेहतरीन अनुभव रहा है। भविष्य में जापानी कम्पनियों के द्वारा राज्य में और निवेश किया जाएगा। उन्होंने राइजिंग राजस्थान समिट आयोजन को निवेशकों के लिए अच्छा अवसर बताया।
इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा, विधायक डॉ. जसवन्त सिंह यादव, श्री देवीसिंह शेखावत, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री शिखर अग्रवाल, उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त श्री रोहित गुप्ता, रीको के प्रबंध निदेशक श्री इन्द्रजीत सिंह, संभागीय आयुक्त श्रीमती रश्मि गुप्ता, जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड़ श्रीमती कल्पना अग्रवाल, बीड़ा भिवाडी सीईओ श्री अतुल प्रकाश, नीमराना इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री कृष्ण गोपाल कौशिक, लघु उद्योग भारती नीमराना अध्यक्ष श्री के.के यादव, घीलोठ मन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन महासचिव श्री राजा सोनी, हीरो मोटोकॉर्प से श्री पराग गोयल, डाइकिन प्लांट हेड श्री संदीप भट्टाचार्य सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Related Articles
-
जंतर-मंतर के पास सीजेपी के सौरव दास और आशुतोष रांका हिरासत में दीपके ने कहा, ‘प्रतिरोध को डी-नोटिफाई नहीं कर सकते’
-
सुप्रीम कोर्ट में इंडिया ब्लॉक के मार्च को लेकर 2 एफआईआर दर्ज जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें राहुल गांधी भी शामिल हैं
-
दिल्ली में लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति का स्थल जंतर-मंतर खामोश
-
दिल्ली के नाइट क्लब में बीयर गिराने पर बाउंसरों की पिटाई से ड्राइवर की मौत
-
निर्भया से लेकर सीजेपी तक पहलवानों का विरोध: जंतर-मंतर पर एक युग का अंत
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा है कि अगर जगतार सिंह हवारा को बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल मिली तो कानून व्यवस्था का आश्वासन
-
मोहाली सशस्त्र बल तैयारी संस्थानों ने एनडीए लिखित परीक्षा परिणाम में नया रिकॉर्ड बनाया
-
एसआईआर के अंतिम रोलआउट के बाद मोहाली में 1 लाख से अधिक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का खतरा
-
जालंधर शतरंज खिलाड़ी ने बधिरों के लिए एशिया पैसिफिक चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता
-
मोहाली के माई भागो संस्थान की 17 महिला कैडेटों ने एनडीए में प्रवेश किया, राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया
-
नितिन नबीन ने भाजपा की पंजाब चुनाव रणनीति की अध्यक्षता की। सीआर पाटिल शामिल, संदीप पाठक को अहम भूमिका सौंपी गई
-
आम आदमी पार्टी ने अकाल तख्त से कहा कि वह अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करे, केजरीवाल के खिलाफ मामला दर्ज
-
जम्मू-कश्मीर में पंजाबी भाषा को आधिकारिक दर्जा देने के लिए सिख संगठन ने मांगा
-
पंजाब कांग्रेस में परगट सिंह के लिए राजा वारिंग की अवज्ञा ने एक नई चुनौती पेश की
-
बिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी आवासीय जमीन, विकास मित्र भरवाएंगे फॉर्म; पोर्टल पर होंगे अपलोड
-
मुजफ्फरपुर के सादपुरा में आरओबी बनने का रास्ता साफ, जाम में फंसने की परेशानी से मिलेगी राहत
-
बिहार विधान परिषद चुनाव में भाजपा का एक्शन, दो बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से किया निलंबित
-
पटना हाई कोर्ट में अनोखा मामला: मुवक्किल से परेशान हुए वकील, तब जज ने VC से सीधे जेल से जुड़कर सुलझाया पेंच
-
UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं फरवरी की इस तारीख से शुरू, जारी हुई डेटशीट
-
खिलाड़ियों के लिए आई सरकारी नौकरी, CRPF ने कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल के 521 पदों पर शुरू की आवेदन प्रक्रिया
-
‘दो टके…’ अजय राय से विवाद के बाद अब ममता चौधरी ने तोड़ी चुप्पी, बताया सबकुछ!
-
अखिलेश यादव ने बता दिया कब तक जारी रहेगा आंदोलन? यूपी से दिल्ली तक गरमाई सियासत!
-
हरियाणा में ड्रग के 71 गिरोह के गिरोह शामिल हैं। डार्क वेब, क्रिप्टो स्कैनर के तहत
-
हरियाणा के ड्रग रोगी पंजीकरण में 31-45 आयु वर्ग शीर्ष पर
-
नूंह में ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर सुरंग फिर से गिरी, स्कूल और घरों को नुकसान
-
गुरुग्राम, फरीदाबाद बारिश: जलभराव के बीच तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
-
पंचकूला में 5,643 एसआईआर मामले लंबित, 28 अक्टूबर बैकलॉग निपटाने की समय सीमा तय
-
निर्भया से नीट तक विवाद: जंतर-मंतर की असहमति की विरासत को देखते हुए
-
जंतर-मंतर अधिसूचना रद्द होने पर सीजेपी ने साधा निशाना
-
जंतर-मंतर को विरोध स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया रामलीला मैदान 3 नए नामित स्थलों में शामिल
-
दिल्ली पुलिस ने ‘अफवाह’ फैलाने के लिए 300 सोशल मीडिया पोस्ट हटाए
-
शहर में जबरन वसूली के आरोप में 2 मलेरकोटला के नाबालिग गिरफ्तार पाकिस्तान से जुड़ा संबंध उभरा
-
हाईकोर्ट ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ से मांगा हिट-एंड-रन मामलों का डेटा
-
बारिश के बाद चंडीगढ़ में दिन का तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा, आईएमडी ने तूफान की चेतावनी बरकरार रखी
-
अनुसूचित जाति के 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व से पंजाब, हरियाणा में महिलाओं को बार नेतृत्व में लाया गया
-
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पंजाब में बड़े पैमाने पर कैंसर स्क्रीनिंग अभियान का नेतृत्व करेंगे
-
चुनाव आयोग ने लुधियाना पूर्व की मतदाता सूची में भगत सिंह की तस्वीर के इस्तेमाल से किया इनकार, कहा- दावा गलत
-
अकाल तख्त ने सियासपुरा पर लगाया जातीय भेदभाव का आरोप, आप के 15 विधायकों और विधानसभा प्रभारियों को तलब किया
-
पंजाब के मुख्यमंत्री ओएसडी घुम्मन की सीबीआई के खिलाफ अवमानना की याचिका खारिज
-
ईडी ने कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट मामले में लुधियाना के सीपी स्वप्न शर्मा को 19 अक्टूबर को समन जारी किया
-
पंजाब में मतदाता सूची में 6.3 फीसदी की कमी आई है। फाइनल रोल पर 2.01 करोड़
-
दुर्गा पूजा पर भागलपुर जाने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, पूजा पंडाल जाने के लिए चलना होगा पैदल
-
बांग्ला साहिब गुरुद्वारे में ‘हंगामे’ के आरोप में अरविंद केजरीवाल और आप के अन्य नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज
-
पिता मजदूर, बेटे ने Candy Crush में रचा वर्ल्ड रिकॉर्ड; बिहार के लाल को International Book of Records ने दिया सम्मान
-
बरौनी ट्रेन में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, भागलपुर में 7 बदमाश गिरफ्तार, फरार सरगना की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
-
दरभंगा में नया ट्रैफिक प्लान लागू, घर से निकलने से पहले देख लें रूट और पार्किंग व्यवस्था
-
हथियारों की तस्करी के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़; अमृतसर में एम16 और 9 पिस्टल जब्त
-
रातभर हुई बारिश से फाजिल्का अनाज मंडी में करोड़ों का धान बह गया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरने पर पंजाब के वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया और हरपाल चीमा को हिरासत में लिया गया
-
दिल्ली पुलिस को ‘तालिबान जैसा’ बताने पर बीजेपी ने सीएम मान के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की
-
जेएनयू के प्रोफेसर बिमोल अकोइजाम के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
-
दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों और संबंधित प्रतिबंधों पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ‘मेरा अधिकार क्षेत्र नहीं’
-
गुरुद्वारों का इस्तेमाल राजनीति के लिए करने वालों को माफी नहीं: डीएसजीएमसी प्रमुख कालका
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर 13 किलो हाइड्रोपोनिक खरपतवार जब्त
-
लुधियाना में बारिश और हवा से पकी फसलों को खतरा, किसानों ने साफ आसमान की प्रार्थना की
-
पंजाब के सांसद साहनी की अपील पर दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट का शेड्यूल बदला
-
परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला बारिश के बीच नेताओं ने लगाया संयुक्त मोर्चा
-
पंजाब के सीएम मान ने गुरुद्वारा बंगला साहिब से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेते हुए दिल्ली पुलिस के ‘तालिबान जैसा’ रवैये की आलोचना की
-
पंजाब, हरियाणा में 15 अक्टूबर तक बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
-
कौन हैं यशस्वाइन राजे सिंह? दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास पार्क से भाजपा नेता की बेटी को हिरासत में लिया गया
-
अमिताभ बच्चन के केबीसी से पुश्तैनी संबंध को स्वीकार करने के बाद यूपी के गांव की उम्मीदें फिर से जगी
-
भगवा पहने समूह दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे हैं, प्रदर्शनकारियों पर हमला कर रहे हैं। हिंदू रक्षा दल प्रमुख ने ली जिम्मेदारी
-
रेवाड़ी ने हरियाणा में स्कूल छोड़ने वालों की संख्या में तीसरा स्थान हासिल किया
-
हरियाणा की बादशाहपुर तहसील में 25 हजार प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन में इस्तेमाल हुआ पैन
-
करनाल में धान मिलों की कमी से धान खरीद प्रभावित
-
गुरुग्राम, फरीदाबाद बारिश: जलभराव के बीच तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
-
हरियाणा के ड्रग रोगी पंजीकरण में 31-45 आयु वर्ग शीर्ष पर
-
बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, कल से बदलेगा मौसम का मिजाज; IMD ने जारी किया अपडेट
-
‘टेंशन में हूं’, समस्तीपुर कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर संगोष्ठी में तनाव प्रबंधन और साझा करने पर जोर
-
बोधगया पहुंचे मध्यप्रदेश के CM मोहन यादव, सपरिवार किया पितरों का तर्पण; कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना
-
अररिया में 3 दिन पहले दफनाया गया नवविवाहिता का शव कब्र से निकाला गया, बाइक के लिए हत्या का आरोप
-
यूपी के गोरखपुर में चीनी मांझा ने किया गला रेत, बाइक सवार की मौत
-
उत्तर प्रदेश में सड़क हादसे में बाइक सवार 3 किशोरों की मौत
-
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जो अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास के बाद अब CJP मूवमेंट को करेंगे लीड
-
लिव-इन पार्टनर, चौथी मंजिल और 27 साल के शिवा शर्मा की मौत… लखनऊ में कैफे मालिक के साथ क्या हुआ?
-
कुरुक्षेत्र में अतिथि शिक्षकों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछार
-
पानीपत के उद्योगपतियों ने प्रदूषण जांच को लेकर दी हड़ताल की धमकी
-
हरियाणा ने पूर्व-अग्निवीरों को ग्रुप-सी भर्ती के लिए सभी परीक्षाओं से छूट दी
-
दिल्ली जा रहे युवकों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में किसान संगठनों ने हिसार में प्रदर्शन किया
-
1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के सम्मान में दिल्ली कॉन्सर्ट का कार्यक्रम 1 नवंबर को फिर से आयोजित किया जाए: पंजाब सांसद साहनी
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन की कमान अजिंक्य शिंदे ने संभाली, सीजेपी नेताओं समेत 3,000 हिरासत में
-
प्रियंका गांधी ने कहा कि भारत अब लोकतंत्र नहीं है। मोदी सरकार और चुनाव आयोग के बीच मिलीभगत का आरोप
-
लुका-छिपी का खेल: राजधानी-व्यापी शिकंजा के बीच प्रदर्शनकारी वॉशरूम, गुरुद्वारे में घुसे
-
‘अनशन शुरू करूंगा या मार्च करूंगा’: सोनम वांगचुक ने हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को दिया अल्टीमेटम
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल हुए पंजाब के छात्र, कई हिरासत में लिए गए
-
एचपीवी टीकाकरण अभियान में पंजाब सबसे पीछे, कवरेज 21 प्रतिशत हुआ
-
अमृतसर पुलिस ने हथियारों और ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़ किया M16 राइफल, 15 किलो अफीम जब्त करें
-
सिद्धू मूसेवाला का होलोग्राम टूर टोरंटो में खचाखच भरे घर में खुला
-
एलपीयू में सामान्य स्थिति लौटती है, छात्र घर जाते हैं; चितकारा विश्वविद्यालय के लिंक की आशंका की जांच कर रही है पुलिस
-
खाद्य सुरक्षा टीम ने पटियाला में 1.25 क्विंटल पनीर जब्त किया
-
एलपीयू ने कैंपस हिंसा पर छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की
-
गमाडा ने भूमि अधिग्रहण के लिए 15,000 करोड़ रुपये जुटाने को सही ठहराया
-
रोहतास में स्कूल जा रहे 9वीं के छात्र को सीने में मारी गोली, बाइक सवार बदमाशों ने की 3 राउंड फायरिंग
-
NH-80 की जमीन पर कब्जा करने वालों पर चला बुलडोजर! लखीसराय के सूर्यगढ़ा में तीसरे दिन भी कार्रवाई, कई पक्के निर्माण ध्वस्त
-
थाने के गेट पर ही बन गई गन-गोली वाले गाने पर रील, सीतामढ़ी पुलिस की चौकसी पर उठे सवाल
-
किसान की बेटी प्रिया रानी ने छोड़ी लाखों की कॉरपोरेट नौकरी, 4 प्रयासों में बनीं IAS; अब सासाराम में एक्शन की चर्चा
-
यूपी के होमगार्ड ने लखनऊ में पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी है। और रूप
-
सीजेपी के प्रदर्शन से पहले नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर सुरक्षा जांच बीएसएफ तैनात
-
उत्तर प्रदेश से भाजपा और सपा के दो उम्मीदवार राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए
-
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा