CM Nayab Saini ने श्री राधाकृष्ण मंदिर का लोकार्पण किया

CM Nayab Saini ने घोषणा की कि गोशाला को 21 लाख रुपये मिलेंगे। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने 11 और 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

हरियाणा के CM Nayab Saini ने श्री माधव गोशाला ट्रस्ट द्वारा गांव सुखदर्शनपुर मट्टांवाली-रायपुररानी रोड पर निर्मित श्री राधा कृष्ण मंदिर का उद्घाटन किया। मंदिर का हाॅल इतना बड़ा है कि इसमें होने वाले कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोग शामिल हो सकेंगे।

CM Nayab Saini ने घोषणा की कि गोशाला को 21 लाख रुपये मिलेंगे। हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने 11 और 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान सीएम नायब सैनी ने गायों को चारा खिलाया और उनकी देखभाल की प्रशंसा की। CM Nayab Saini ने बेसहारा गायों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया।

CM Nayab Saini सहित अन्य मंत्रियों का स्वागत माधव गोशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष तेजपाल गुप्ता, महामंत्री वीरेंद्र गर्ग, चेयरमैन कैलाश मित्तल, सलाहकार बृजलाल गर्ग, जीवन जिंदल और कुसुम कुमार गुप्ता ने किया। CM Nayab Saini को आयोजकों ने बताया कि श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्राइसिटी का सबसे सुंदर मंदिर है। यहां भी एक सुंदर हाल बनाया गया है, जिसमें एक हजार से अधिक लोग बैठ सकेंगे। कुसुम कुमार गुप्ता, तेजपाल गुप्ता और वीरेंद्र गर्ग ने बताया कि गांव सुखदर्शनपुर में जहां यह भवन बना है, वहां आसपास कई बड़े गांव हैं लेकिन कोई बड़ा सामुदायिक केंद्र या हाल न होने के कारण लोग कार्यक्रम नहीं कर पाते थे। इसलिए इस भव्य हाल में वह अपने कार्यक्रम भी कर पाएंगे।

↑
Exit mobile version