CM Nayab Saini: हरियाणा में महिला दिवस पर तीन पोर्टल का शुभारंभ, बाल भवन और 44 आंगनवाड़ी की घोषणा

CM Nayab Saini ने प्रदेश में अच्छा काम करके अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। तीनों पोर्टल में घरेलू हिंसा शिकायत व निवारण पंजीकरण, सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन प्रोगाम और आपकी बेटी हमारी बेटी पोर्टल शामिल हैं। ।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हरियाणा के CM Nayab Saini पंचकूला के रेड बिशप में महिलाओं को सम्मान देने पहुंचे। इस दौरान सीएम ने चरखी दादरी में बाल भवन का शिलान्यास किया, साथ ही तीन पोर्टल का उद्घाटन किया। इसके साथ CM Nayab Saini ने राज्य में 44 नए आंगनवाड़ी केंद्रों की जल्द स्थापना की घोषणा की।

CM Nayab Saini ने प्रदेश में अच्छा काम करके अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। तीनों पोर्टल में घरेलू हिंसा शिकायत व निवारण पंजीकरण, सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन प्रोगाम और आपकी बेटी हमारी बेटी पोर्टल शामिल हैं।

यमुनानगर और करनाल लिंगानुपात सुधार में अव्वल

यमुनानगर और करनाल दोनों हरियाणा में लिंगानुपात सुधार में अव्वल रहे हैं। महेंद्रगढ़ दूसरे स्थान पर है और भिवानी तीसरे स्थान पर है। करनाल में लिंगानुपात 926, यमुनानगर में 939, भिवानी में 922 पहुंच गया है। इन सभी जिलों के उपायुक्तों को सीएम ने नगद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया है।

इसी तरह पोषण स्तर पर सुधार में अव्वल यमुनानगर के उपायुक्त को 2 लाख, दूसरे नंबर पर कुरुक्षेत्र के उपायुक्त को एक लाख और तीसरे नंबर पर भिवानी के उपायुक्त को 75 हजार रूपये नगद पुरस्कार के साथ समानित किया गया है।

Exit mobile version