CM Yogi Adityanath
UP CM Yogi Adityanath ने कहा कि रामायण कालीन मर्यादाएं तथा अनुशासन हमें सदाचरण हेतु प्रेरित करते हैं। जहां एक ओर उस कालखण्ड में गिद्धराज जटायु ने मित्रता का धर्म निभाने तथा नारी गरिमा की रक्षा करने के दायित्व का निर्वहन किया, वहीं दूसरी ओर जटायु की वर्तमान पीढ़ी द्वारा इस पृथ्वी को शुद्ध करने का अविस्मरणीय कार्य किया जाता है। पेस्टिसाइड तथा दवाओं के अत्यधिक उपयोग का दुष्प्रभाव गिद्धों की प्रजातियों पर पड़ा। परिणामस्वरूप इनकी 2 संख्या में तेजी से कमी आई। इनके बचाव के लिए ही आज यहां दुनिया, देश तथा प्रदेश का पहला जटायु संरक्षण व प्रजनन केंद्र प्रारम्भ हो रहा है। हमें प्रकृति को बचाना है तथा इससे जुड़े हुए जीव जंतुओं के प्रति भी हमारा दायित्व बनता है।
मुख्यमंत्री जी आज कैम्पियरगंज, गोरखपुर में 05 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बने जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केन्द्र का उद्घाटन करने के पश्चात अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने हरियाली तीज की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब आज
अपनी वैदिक और पौराणिक परम्परा तथा गिद्धराज जटायु की वर्तमान पीढ़ी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र के लोकार्पण के कार्यक्रम के साथ जुड़ रहे हैं। रामायण काल के पहले बलिदानी गिद्धराज जटायु ने धर्म तथा नारी
गरिमा की रक्षा के लिए स्वयं को बलिदान किया था।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस अवसर पर रामायण कालीन प्रसंग का स्मरण हो रहा है, जब तुलसीदास जी कहते हैं कि ‘गीधराज सुनि आरत बानी। रघुकुलतिलक नारि पहिचानी।। अधम निसाचर लीन्हें जाई। जिमि मलेछ बस कपिला गाई।।’ अर्थात गिद्धराज जटायु ने सीता जी की दःुख भरी वाणी सुनकर पहचान लिया कि यह तो प्रभु श्री रामचन्द्र की धर्मपत्नी हैं। राक्षस माता सीता का अपहरण करके ठीक उसी प्रकार ले जा रहा है, जिस प्रकार कपिला गाय को कोई म्लेच्छ बलपूर्वक ले जा रहा हो। जटायुराज ने निहत्थे होकर भी राक्षसराज रावण से युद्धकर उसे घायल करने का कार्य किया था। हमारी संस्कृति में गाय तथा बन्दर आदि पशु सम्मान की दृष्टि से देखे जाते हैं। किसी भी व्यक्ति द्वारा इन पशुओं को हानि पहुंचाने का कृत्य हमारे लिए असह्य होता है। क्योंकि इनके पूर्वजों ने कभी हमारी परम्परा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया था। हनुमान जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन प्रभु श्रीराम की भक्ति तथा माता सीता को
ढूंढने के लिए समर्पित किया था। इस कारण हम उनके प्रति श्रद्धा का भाव रखते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जटायुराज की मित्रता महाराज दशरथ से थी। उन्होंने अपनी मित्रता तथा नारी गरिमा को बचाने के लिए रामायण काल के पहले बलिदानी के रूप में स्वयं को स्थापित किया। अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर के ठीक सामने निर्मित स्थल पर जटायुराज की विशाल प्रतिमा स्थापित है। मित्रता कैसी होनी चाहिए, यह सीख हमें जटायु से लेनी चाहिए। वचन किस प्रकार निभाये जाने चाहिए, रामायण इस बारे में हमारा मार्गदर्शन करती है, ‘रघुकुल रीत सदा चली आई, प्राण जाए पर वचन न जाई।’ जो वचन दिया, उसे अवश्य पूर्ण करना है। रामायण का यह प्रसंग आज हमारे लिए आदर्श बना है। गांव-गांव में रामलीलाएं होती हैं।
मुख्यमंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस केंद्र में वनटांगिया समुदाय से जुड़े लोग केयरटेकर के रूप में काम कर रहे हैं। उनको स्थानीय स्तर पर नौकरी प्राप्त हो रही है। उन्होंने वन विभाग को यहां फॉरेस्ट्री कॉलेज के निर्माण के लिए 3 निर्देशित करते हुए कहा कि इसमें फॉरेस्ट्री विषय से सम्बन्धित डिग्री व डिप्लोमा के पाठ्यक्रम चलाए जाएं, ताकि यहां से निकलने वाले विद्यार्थियों को वन विभाग में विभिन्न पदों पर नौकरी प्राप्त हो सके। इसके माध्यम से हम वन विभाग के संरक्षण के साथ-साथ प्रदेश के क्लाइमेट जोंस के अनुसार फॉरेस्ट्री को विकसित करने के कार्यक्रम को आगे बढ़ा सकेंगे। यह इस क्षेत्र के लिए एक बड़ा कार्य हो सकता है। इस दिशा में प्रयास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश, देश तथा दुनिया का ऐसा पहला राज्य है, जिसने 07 वर्षों में 200 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण के बड़े लक्ष्य को आगे बढ़ाया है। वर्ष 2017 से पूर्व पेड़ काटे जाते थे। वर्ष 2017 के बाद पेड़ लगाए जा रहे हैं। इनकी रक्षा कर प्रकृति के साथ-साथ वर्तमान पीढ़ी को बचाने का कार्य किया जा रहा है। हरियाली तथा प्रकृति के अभाव में मानवता को संकट का सामना करना पड़ेगा। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव के कारण असमय तथा मूसलाधार वर्षा होना, बादल फटना, आकाशीय बिजली गिरना आदि घटनाएं हो रही हैं। इसके कारण फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमें पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करना होगा क्योंकि प्लास्टिक कृषि, गोवंश, प्रकृति तथा पर्यावरण आदि के लिए हानिकारक है।अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर ध्यान देना होगा। ईंधन के लिए पेड़ न काटने पड़ें इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश में 12 करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत रसोई गैस के निःशुल्क कनेक्शन प्रदान किए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के एक करोड़ 86 लाख लाभार्थियों को होली व दीपावली के पर्व पर निःशुल्क रसोई गैस के सिलेंडर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। आगामी दीपावली पर्व पर पुनः निःशुल्क सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। जंगल केवल जंगल नहीं बल्कि ऑक्सीजन के केंद्र हैं। इनके माध्यम से जलवायु परिवर्तन को रोका जा सकता है। पर्यावरण तथा जीव जंतुओं को बचाया जा सकता है।
यह कार्य मनुष्यों को बचाने में भी बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। उन्होंने कहा कि वन विभाग ने अनेक कार्य किये हैं, जैसे प्रदेश में 100 वर्ष पुराने पेड़ों को बचाने के लिए हेरिटेज वृक्षों की श्रृंखला खड़ी की गई है। इसके अन्तर्गत वृक्षों को चिन्हित करना, बचाने की तैयारी करना आदि उपाय किए जाते हैं। अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति के नजदीक लाने के लिए वेटलैण्ड, पक्षी विहार, टाइगर रिजर्व क्षेत्र आदि की व्यवस्था की गई है। इसके परिणामस्वरुप प्रदेश में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है तथा जंगली जीव जंतुओं को बचाने में सफलता प्राप्त हुई है। प्रदेश में लुप्तप्राय नदियों को पुनर्जीवित किया जा रहा है।
अमृत सरोवर के रूप में जल संरक्षण करने के साथ-साथ लोगों को जल तथा प्रकृति को बचाने के लिए प्रेरणा प्रदान की जा रही है। यही कारण है की जल की शुद्धता का प्रतीक माने जाने वाली डॉल्फिन फिर से दिखाई दे रही है। 4 विकास की यह परंपरा क्रमिक रूप से आगे बढ़ रही है। प्रकृति और पर्यावरण को बचाकर विकास कार्य करने से सतत विकास की अवधारणा सफलीभूत हो सकेगी। इसके माध्यम से हम संसाधनों का लंबे समय तक उपयोग कर पाएंगे। प्रकृति की कीमत पर किया गया विकास क्षणिक होता है। इसके दूरगामी परिणाम अत्यंत खतरनाक होते हैं।आज यहां इसी मुहिम का हिस्सा बनते हुए इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जा रहा है। यह एक पवित्र कार्य है। हम नए भारत के नए उत्तर प्रदेश में हैं। आज प्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। यहां हाईवे एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। रेलवे का विस्तार हो रहा है।
नगरीय क्षेत्र में मेट्रो सहित पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अन्य साधनों का विकास हो रहा है। प्रदेश बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी से जुड़ रहा है। प्रदेश में नौकरी तथा रोजगार की नई सम्भावनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। जनपद गोरखपुर भी विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो रहा है। यहां बन्द पड़ा खाद का कारखाना फिर से प्रारम्भ हो चुका है। एम्स प्रारम्भ हो चुका है। आज बी0आर0डी0 मेडिकल कॉलेज पहले की तुलना में बेहतरीन सेवाएं प्रदान कर रहा है। चारों ओर से फोरलेन तथा सिक्स लेन की कनेक्टिविटी हुई है। लोगों को गोरखपुर के प्राणी उद्यान में प्रकृति के साथ रहने का अवसर प्राप्त हो रहा है। यहां का रामगढ़ ताल नए कलेवर के साथ सबके सामने है। यहां के सड़कों की लाइटिंग हर एक को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं।
मुख्यमंत्री जी ने जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र के पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने इस केंद्र के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व उन्होंने संरक्षण केंद्र के परिसर में पौध रोपण किया। कार्यक्रम को वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरुण कुमार सक्सेना तथा सांसद श्री रविकिशन शुक्ल ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्र श्री के0पी0 मलिक, विधायक श्री फतेह बहादुर सिंह, श्री विपिन सिंह, श्री प्रदीप शुक्ला, श्री विमलेश पासवान, विधान परिषद सदस्य श्री धर्मेंद्र सिंह, महापौर श्री मंगलेश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी, अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन श्री मनोज सिंह एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
source: https://information.up.gov.in
Related Articles
-
दिग्विजय सिंह ने ‘सीहोर वाले कथावाचक’ पर कसा तंज, बोले- दो साल में क्या से क्या हो गए
-
केंद्रीय मंत्री शिवराज फिर बने दादा, छोटे बेटे कुणाल के घर पुत्र का जन्म; नन्हे ‘अहान’ को गोद में लेकर पढ़ा गायत्री मंत्र
-
झारखंड परीक्षा में अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और सीबीआई को नोटिस जारी किया
-
पटना गेस्ट हाउस देह व्यापार मामला: नाबालिग लड़की मिलने पर लगा पॉक्सो एक्ट, संचालक व मालिक समेत 4 पर FIR
-
भागलपुर बियाडा घाट पर गंगा किनारे मिला नवजात का शव, पास से गुजरते रहे जहाज व मुसाफिर, घंटों नहीं पहुंची पुलिस
-
Nana Patekar Death: नाना पाटेकर की बिहार से जुड़ी हैं कई यादें, मोकामा में जवानों के बीच पहुंचे और खेत में चलाया था हल
-
3 दिन भी नहीं टिक सका प्रशासन का बैरियर! जर्जर भलजोर पुल पर भारी वाहनों की एंट्री से हड़कंप, ड्राइवर पर FIR की तैयारी
-
पटना से लखनऊ जा रहे इंडिगो के विमान की 17,000 फीट की ऊंचाई पर बिजली गिरने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग की गई है। नाक क्षतिग्रस्त
-
यूपी के इन जिलों में आज तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
-
आगरा में शादीशुदा प्रेमी ने बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली, पूरा मामला हिलाकर रख देगा
-
अखिलेश यादव के प्रत्याशी धनराज नाथवानी ने की पीएम मोदी की तारीफ, UP राज्यसभा चुनाव से पहले क्या पक रही कोई सियासी खिचड़ी?
-
हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा, सरकार एक-एक दाने की खरीद करेगी
-
खरीद की धीमी गति से करनाल के किसान संकट में बिक्री में पड़ रहे हैं
-
यमुनानगर: धान उठाने को लेकर किसानों ने व्यासपुर अनाज मंडी के गेट पर लगाया ताला
-
सिंगापुर में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंजाब, हरियाणा के प्रवासियों को लुभाया
-
हरियाणा सिख पैनल के प्रशासन ने लगा गतिरोध
-
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन के लिए छात्र समूहों ने जुटाया समर्थन, चुनाव सुधारों की मांग
-
सीमापुरी ढहने के बाद मलबे के नीचे से पानी मांगने के लिए गर्भवती महिला ने परिवार को फोन किया, अस्पताल में मौत
-
बारापुल्ला-3 मेस: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री ने ‘आप’ को दोषपूर्ण डिजाइन, योजना बनाने का आरोप लगाया
-
दिल्ली में नई सीमापुरी इमारत ढहने के पीछे भूकंप से कई तरह के झटके
-
प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर ‘मारपीट’ और ‘बाधा डालने’ के आरोप में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
-
आम आदमी पार्टी, अकाली दल ने जालंधर में जनसंपर्क कार्यक्रम शुरू किए
-
पंजाब के सरकारी स्कूलों में आज मेगा पीटीएम
-
पंजाब में आप सरकार के ‘भ्रष्टाचार के खेल’ के लिए समय आ गया : सुनील जाखड़
-
अमृतपाल सिंह ने बीमार दादी के साथ 10 मिनट की वीडियो कॉल की अनुमति दी
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: पंजाब के पूर्व डीआईजी भुल्लर के खिलाफ नया पेशी वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए
-
कनाडा के वैंकूवर में पंजाब मूल के 23 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या
-
बठिंडा की नरुआना पंचायत ने नशीली दवाओं की तस्करी और चोरी को लेकर एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लगाई रोक
-
कांग्रेस नेताओं ने नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह के नेतृत्व में एकता दिखाने के लिए अमृतसर में रैली की
-
राजबीर सिंह घुमान के खिलाफ 251 पन्नों की सीबीआई एफआईआर में नीतिगत बदलाव, तबादले के लिए कथित रिश्वत का विवरण
-
इंदौर में फिर धंसी सड़क, चैंबर के पास लटका स्लैब; एक साल में दूसरी बार हुआ हादसा
-
भोपाल: बदमाश के विवाह में वर्दी में जाना पड़ा भारी, वायरल फोटो के बाद SI और ASI सस्पेंड
-
बिहार में जन्म और मृत्यु पंजीकरण के नियम बदले, एक वर्ष बाद रजिस्ट्रेशन के लिए SDM या DM की मंजूरी जरूरी
-
नवादा में इंडस्ट्रियल हब के लिए जमीन अधिग्रहण शुरू, 249 रैयतों को नोटिस; मुआवजे के लिए लगा विशेष शिविर
-
RJD विधायक भाई वीरेंद्र को नहीं मिला वेतन, बोले-सरकार का खजाना खाली, नीतीश-निशांत को किया सचेत
-
बिहार की बेटी ने मॉस्को तक भरी उड़ान, देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक बनीं अंजलि
-
…तो क्या भाजपा से अलग हो जाएंगे ये पू्र्व सांसद? राज्यसभा टिकट नहीं मिलने पर बुरी तरह भड़के
-
कौन हैं यूपी की यशोदा लोधी? अंग्रेजी टीचर जिसका वीडियो प्रियंका चोपड़ा जोनस ने शेयर किया था
-
यूपी एक्सप्रेस-वे पर कार ने ट्रक से टकराई, 3 खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल
-
‘पिल्लू गोगिंस को बनाएं वायरल’: मैराथन ग्रुप के साथ 38 किमी दौड़ा कानपुर, बना इंटरनेट स्टार
-
अंबाला में इमारत ढहने पर मानवाधिकार समिति ने मांगी रिपोर्ट
-
पंचकूला में पीएनडीटी उल्लंघन के आरोप में 3 केमिस्ट दुकानें, नर्सिंग होम और 2 लैब को नोटिस
-
‘गुरुग्राम इंफ्रा प्रोजेक्ट सालों से लंबित क्यों?’ सीएमओ जानना चाहता है
-
पंचकूला में अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती वाली कार का डीसीपी ने 5 किमी तक पीछा किया
-
अपने जीवन की ऐतिहासिक घटना पर पीएम मोदी ने गुरु लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की
-
चुनाव आयोग के विरोध प्रदर्शन के दौरान आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने पर राहुल गांधी और प्रियंका के खिलाफ एफआईआर
-
दिल्ली के सीमापुरी में इमारत गिरी, 8 घायल
-
दिल्ली शोडाउन के दूसरे दिन: जंतर-मंतर के रास्ते में राहुल और प्रियंका समेत भारतीय कांग्रेस के सांसदों को हिरासत में लिया गया
-
एचएंडएम ने खरड़ के वीआर पंजाब मॉल को अदालत में ले लिया; प्रबंधन को संपत्ति बेचने, स्थानांतरित करने से रोका गया
-
नया नांगल में थार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, 2 की मौत, 6 महीने की बच्ची बाल-बाल बच गई
-
सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला, बाघापुराना, धरमकोट में नामांकन बाधित होने के आरोप के बाद फिर से चुनाव कराने का आदेश दिया
-
एनसीएससी पुश: बैंक क्रेडिट योजनाओं के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थियों की रिपोर्ट करेंगे
-
मोगा में जनरल जेडएस से मिले सुखबीर बादल, शिअद के सत्ता में आने पर मुफ्त शिक्षा, 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य कवर देने का वादा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी घुम्मन सीबीआई के सामने पेश नहीं हुए कोई सम्मन नहीं: सीएमओ
-
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गईचंडीगढ़ ट्राइसिटी में दोपहर की बारिश ने गर्मी को तोड़ा; पंचकूला में 16 मिमी बारिश दर्ज की गई
-
मनी लॉन्ड्रिंग केस: भुल्लर के खिलाफ नया प्रोडक्शन वारंट, जेल अधिकारियों को 9 अक्टूबर को पेश करने को कहा
-
पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर घुम्मन ने सीबीआई अदालत का रुख कर जांच टीम के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग की
-
पंजाब के सीएम के ओएसडी पर छापेमारी: सीबीआई के लिए फूल, एसएचओ के लिए निलंबन; संगरूर में 2 हिरासत में लिए गए
-
पटना में दुर्गा पूजा पंडालों को अब नहीं मिलेगी सब्सिडी, बिजली कनेक्शन के लिए देनी होगी पूरी फीस
-
पटना में पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, डूबने से दो लोगों की मौत
-
चंपारण तटबंध नहीं बना तो चुनाव नहीं लड़ूंगा, BJP विधायक का बड़ा एलान
-
हाइवे पर रफ्तार की सवारी पड़ेगी भारी, बक्सर में अब स्पीड गन से ऑटोमेटिक कटेगा चालान
-
यूपी में बीजेपी के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन, सीएम योगी ने शक्ति प्रदर्शन की अगुवाई की
-
लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल जज के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई करने को कहा
-
यूपी चुनाव में जीत, हरदीप पुरी को बीजेपी की राज्यसभा सूची से बाहर रखा गया
-
शिष्य रसिक दुलारी की मौत की बात पहुंची सीएम योगी तक! प्रेमानंद महाराज के लिए किसने की Z+ सुरक्षा की मांग
-
सोनीपत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली महिला-पुरुष हॉकी चैंपियन का स्वागत किया
-
हरियाणा ट्रैफिक चालान में गुरुग्राम में सबसे ऊपर, 7 लाख से अधिक उल्लंघन दर्ज
-
एचएसजीएमसी के कार्यकारी सदस्यों ने एकल-एजेंडा बजट बैठक को हरी झंडी दिखाई; भ्रष्टाचार पर बहस की मांग करें, मिरी पिरी संस्थान
-
हरियाणा में नेक्स्ट जेन ई-चालान सिस्टम: यह कैसे काम करेगा, 3 दिन के नोटिस से लेकर ऑटोमैटिक स्वीकृति तक
-
विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल ने रोपड़ में घर-घर जाकर ‘पंजाब बचाओ’ अभियान शुरू किया
-
बीजेपी ने राहुल गांधी पर पत्रकार, दिल्ली पुलिस से जुड़े फर्जी एआई वीडियो को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
-
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश के खिलाफ भारत के नेताओं ने कहा, राहुल और प्रियंका चुनाव आयोग कार्यालय के पास धरने पर बैठे; कई नेताओं को हिरासत में लिया गया
-
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग को बंगाल की 100 सीटों के सीसीटीवी फुटेज जारी करने की चुनौती दी
-
चुनाव आयोग ने कहा, किसी भी राजनीतिक दल ने सीईसी के साथ शाम 4 बजे बैठक नहीं मांगी
-
2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, वारिस पंजाब डे ने पंजीकरण अनिश्चितता के बीच 3 सदस्यीय पैनल का गठन किया
-
गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम पर गठित समिति की चंडीगढ़ में बैठक एसजीपीसी समिति के साथ अगले सप्ताह होगी संयुक्त बैठक
-
सीबीआई ने खुराफ के खरड़ में नितिन गोहल और मोहाली के फेज-11 में बीर देविंदर के फ्लैट पर छापेमारी की
-
पंजाब चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग तक मार्च नहीं किया, भारतीय एकता पर छाया छाया
-
पंजाब के मुख्यमंत्री मान मान की पत्नी से जुड़े 5 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में ईडी ने उनके सह-भाई को समन भेजा
-
सुखबीर बादल ने गिद्दड़बाहा से शिरोमणि अकाली दल के डोर-टू-डोर अभियान का शुभारंभ किया, 2027 के घोषणापत्र के लिए प्रतिक्रिया मांगी
-
पंचकूला डीसी ने पंजाब के दूध वाहनों को रोका, सैंपलिंग के आदेश दिए
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस पर सीबीआई का छापा
-
मौसम अलर्ट: आईएमडी ने शनिवार तक ट्राइसिटी में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई
-
पंजाब से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन, फिरोजपुर पूर्णिया एक्सप्रेस का शाहपुर पटोरी में ठहराव
-
सीतामढ़ी में जीविका महिला किसान कंपनी ने 9 लाख से अधिक का किया कारोबार, कमाया मुनाफा
-
21 दिन तक फ्री, फिर लगेगा चार्ज: बिहार में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के नए नियम लागू
-
उत्तर से दक्षिण बिहार अब और करीब, 2400 करोड़ का नया मोकामा रेल पुल तैयार; 3 ट्रैक से दौड़ेंगी ट्रेनें
-
लखीमपुर खीरी मामला: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से ट्रायल जज के खिलाफ लगे आरोपों पर कार्रवाई करने को कहा
-
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पत्नी से बहस के बाद 47 वर्षीय सर्जन ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली
-
दिल्ली में पुलिस ने 50 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की, अंतरराज्यीय नार्को सिंडिकेट का भंडाफोड़
-
22 दिन, 1,000 किलो कचरा: मिलिए यूपी के कार्तिक साहनी से, जिन्होंने प्रदूषित नदी को साफ करने में घंटों बिताए
-
अंकित बालियान हत्याकांड: यूपी पुलिस ने करनाल में फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क की
-
हरियाणा में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कर्तव्यों के लिए तैनात करना बंद कर दिया गया है
-
दिल्ली-करनाल नमो भारत कॉरिडोर को टीओडी को बढ़ावा मिला: करनाल के लिए इसका क्या मतलब है
-
चंडीगढ़ के 3 सरकारी स्कूलों ने भारत के शीर्ष 10 में जगह बनाई; सेक्टर-16 स्कूल टॉप पर
-
657 करोड़ रुपये के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले के बारे में एस्कॉर्ट्स ने खुलासा किया
-
हिसार के क्रिकेट मैदान में फायरिंग में शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, सहयोगी घायल
-
‘सब आ गए दिल्ली से, कोई रह तो नहीं गया’: वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि हॉलिडेमेकर्स ‘सदर बाजार’ की ओर मुड़ रहे हैं