CM Yogi Adityanath: प्रदेश सरकार अभिभावक बनकर बेटियों को दहेज रूपी कुरीति से बचाने का कार्य कर रही, उनके अभिभावकों का सम्बल बन रही
CM Yogi Adityanath ने कहा कि प्रदेश सरकार अभिभावक बनकर बेटियों को दहेज रूपी कुरीति से बचाने का कार्य कर रही है तथा उनके अभिभावकों का सम्बल बन रही है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है। आज यहां 1,200 नवदम्पत्तियों के विवाह का उत्सव एक मेले की तरह आयोजित हो रहा है। यह कार्यक्रम सामाजिक समता का प्रतीक है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रदेश के समस्त जनपदों में चलाया जा रहा है, ताकि गरीब बेटी दहेज जैसी कुप्रथा का शिकार न हो, बल्कि वह इसके खिलाफ आवाज उठा सके। यहां किसी प्रकार का भेदभाव नहीं है। किसी भी जाति, भाषा, क्षेत्र तथा मजहब का कोई बंधन नहीं है। इस आयोजन में हिन्दू परम्परा के अनुसार तथा मुस्लिम मजहब के रिवाज के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन हो रहे हैं। अन्य मत के लोग भी अपनी रीति के
अनुसार इस कार्यक्रम में सहभागी बने हैं।
मुख्यमंत्री जी जनपद गोरखपुर में ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के अन्तर्गत 1200 नवदम्पत्तियों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद तथा उपहार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम दहेज जैसी भयानक सामाजिक कुरीति पर करारा प्रहार है। पहले दहेज के लिए धन के अभाव के कारण बहुत सी बेटियां वैवाहिक बंधन से नहीं जुड़ पाती थीं। प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के माध्यम से इस सामाजिक कुरीति के विरुद्ध अभियान आगे बढ़ाया है। राज्य सरकार बाल विवाह, अस्पृश्यता तथा दहेज प्रथा के विरुद्ध अनवरत अभियान जारी रखेगी।
मुख्यमंत्री जी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विगत 07 वर्षाें में 3.84 लाख नवदम्पत्तियों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से जोड़ा गया है। यह सत्र सम्पन्न होने के पश्चात यह संख्या लगभग चार लाख तक पहुंच जाएगी। आमजन ने इस कार्यक्रम को हाथों हाथ लिया है। इस योजना से जुड़ने वाले नवदम्पत्तियों ने दहेज का लेन-देन न कर समाज के सामने आदर्श प्रस्तुत किया है। ऐसे नवदम्पत्ति धन्यवाद और प्रशंसा के पात्र हैं। इन्होंने बहुत साहसिक कदम उठाया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना भी बेटियों के स्वावलम्बन के लिए चलाई जा रही है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ती रहेगी। समाज की कोई भी बेटी अब अविवाहित नहीं रहेगी, बल्कि वह दहेज के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनकर इस कार्यक्रम में अपना योगदान देकर इसे आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यदि इन दम्पत्तियों का विवाह उनके घर पर होता, तो वह स्वयं तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित नहीं हो पाते, किन्तु आज इस विवाह समारोह में सारे जनप्रतिनिधि आये हैं। यह सब बड़े सौभाग्यशाली हैं, क्योंकि इनके विवाह की व्यवस्था प्रशासन कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब अच्छी सरकारें आती हैं, तो अच्छे कार्य भी होते हैं तथा इस प्रकार के अच्छे अभियान चलाये जाते हैं।
वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश में अच्छे कार्यों की श्रृंखला खड़ी कर दी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया गया। बेटियों को स्नातक तक की शिक्षा दिलाने का कार्य किया गया। जिन लोगांे के पास राशन की सुविधा नहीं थी, उन्हें निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गयी। जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास प्रदान किये गये। उपचार के लिए लोगों को न भटकना पड़े इसके लिए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 05 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक के निःशुल्क उपचार की व्यवस्था भी की। अब 70 वर्ष से अधिक प्रत्येक वृद्ध व्यक्ति को बिना भेदभाव के 05 लाख रुपये प्रतिवर्ष तक का निःशुल्क उपचार कराने की व्यवस्था भी की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह सभी सुविधाएं समाज के प्रत्येक गरीब तबके के लिए उपलब्ध कराई गयी हैं। नारी गरिमा के प्रतीक शौचालय उपलब्ध करानेे तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य किया गया। पहले घरों में रसोई गैस के कनेक्शन न होने के कारण महिलाओं को लकड़ी या कोयले से खाना बनाना पड़ता था। उस कोयले या लकड़ी से
निकली विभिन्न खतरनाक जहरीली गैसों से महिलाओं की आंखे व फेफड़े असमय खराब हो जाते थे। किन्तु ग्रीन एनर्जी की उपलब्धता के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के कारण आज प्रत्येक घर में रसोई गैस का सिलेण्डर है। सरकार ने दीपावली व होली पर्व के अवसर पर एक निःशुल्क गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है, ताकि लोग अपना उत्सव अच्छे से मना सकें।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आगे बढ़ाया है। श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण किया गया है। प्रदेश में लगभग 01 करोड़ निराश्रित महिलाओं, वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों को 12 हजार रुपये प्रतिवर्ष पेंशन की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत प्रदेश की गरीब
बेटियों के स्वावलम्बन हेतु उनके जन्म से स्नातक की शिक्षा तक के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध करा रही है। अब तक इस योजना में 20 लाख बेटियों को लाभान्वित किया जा चुका है।
गोरखपुर के महापौर डॉ0 मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक श्री राजेश त्रिपाठी, श्री महेन्द्र पाल सिंह ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस अवसर पर विधायकगण श्री फतेह बहादुर सिंह, श्री विपिन सिंह, डॉ0 विमलेश पासवान, श्री प्रदीप शुक्ला, श्री सरवन कुमार निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, नवदम्पत्ति, अभिभावकगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Source: https://information.up.gov.in
Related Articles
-
‘मुकदमा आगे बढ़ना चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका पर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका खारिज की
-
हिसार पुलिस ने संशोधित बाइकिलों पर कड़ी कार्रवाई की, कई ट्रैफिक उल्लंघनों के आरोप में कार जब्त की
-
गन्ना मूल्य विवाद शाहाबाद मिल के पेराई सीजन पर छाया डाल रहा है
-
तीन महिलाओं ने 38 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले के पैसे को सफेद करने में मदद की, ईडी ने अदालत को बताया
-
हरियाणा के धान क्षेत्र में पराली जलाना जारी है, कैथल में 84 मामले सामने आए
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी 500 एकड़ के C&D कचरा सुविधा, गुरुग्राम में 10 भंडारण स्थल बनाने की योजना बना रहे हैं
-
‘हर बेदखली में किरायेदारी समाप्ति का नोटिस जरूरी नहीं’, मकान मालिक-किरायेदार विवाद पर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की टिप्पणी
-
मध्य प्रदेश: गुना में 12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, फिजिकल रिलेशन बनाने का डाला दबाव; गिरफ्तार
-
गुजरात के हाईवे पर उतरे भारतीय सेना के 4 विमान, माउंटेन इंगल्स ने रचा इतिहास; महू से शुरू हुआ था अभियान
-
सर्जिकल प्लेट के नंबर ने खोला जले हुए शव की पहचान का राज, गुजरात की कंपनी के डाटा से सुलझी गुत्थी
-
चिंताजनक: संकट में भावी पीढ़ी का कद, पांच में से एक बच्चा मिल रहा नाटा
-
मुजफ्फरपुर के अहियापुर में खौफ का माहौल: 2 दिन में 2 अज्ञात शव मिलने से हड़कंप, CCTV खंगाल रही पुलिस
-
भागलपुर के किसानों की आय बढ़ाने की अनूठी पहल: मखाना संग मत्स्य पालन सीखने पूर्वी चंपारण रवाना हुआ 38 किसानों का दल
-
‘रोटी-बेटी’ के रिश्ते को अब आर्थिक ताकत: PM मोदी-बालेन्द्र शाह वार्ता से बिहार के कोसी-सीमांचल को मिली बड़ी सौगात
-
पीला कुर्ता, झुकी नजरें और छलकते आंसू… अनंत सिंह के दामाद हल्दी के समय हुए इमोशनल
-
3606 करोड़ की औरंगाबाद-बिहटा रेललाइन की डेडलाइन तय, बिहार के 4 जिलों को मिलेगी सौगात
-
यूपी चुनाव से पहले RLD में तीन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, लिस्ट में मुस्लिम और ब्राह्मण चेहरा भी शामिल
-
यूपी के इन जिलों में कल लुढ़केगा तापमान, अब सर्दी करने लगेगी परेशान
-
आजम खान के खंजर वाले बयान पर चंद्रशेखर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कुछ तो मजबूरियां रही होंगी
-
बचाओ-बचाओ चिल्लाते हुए कमरे से भागी युवती, मेरठ के होटल में बंधक बनाकर रखने का लगाया आरोप
-
यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने जारी की पहली लिस्ट, इन 5 प्रत्याशियों के नाम का कर दिया ऐलान
-
दिल्ली की नई शराब नीति सीमा पार खरीद को रोकने का प्रयास करती है
-
दिल्ली मुफ्त बिजली सब्सिडी के लिए वार्षिक पंजीकरण अनिवार्य करेगा
-
दलाई लामा को लुटियंस दिल्ली में बंगला आवंटित
-
दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ बनी हुई है, 228 पर और सर्दियों की ठंड तेज हो रही है
-
रियाद हमले में 2 भारतीय घायल; नई दिल्ली ने हड़ताल की निंदा की
-
सरकार बिना वित्तीय नुकसान के भी लापरवाही के लिए पेंशन काट सकती है: HC
-
‘ठग जोड़’ राजनीतिक हितों की रक्षा के उद्देश्य से: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने SAD-BJP गठबंधन पर बात की
-
SAD-BJP गठबंधन ने 16 साल बाद चचेरे भाई सुखबीर, मनप्रीत को फिर से जोड़ा
-
अकाली गुटों ने डेरा पर SAD-BJP पुनर्मिलन में हाथ डालने का आरोप, प्रतिक्रिया की चेतावनी
-
अमृतसर के मोहम्मद रफी के गांव में सपनों को पोषित करने वाला स्कूल
-
फिरोजपुर के व्यक्ति को मछली पालन से प्रति एकड़ 2.5 लाख रुपये का लाभ
-
अमृतपाल समर्थकों को गैंगस्टर से आतंकवादी बने अर्श डल्ला द्वारा आपूर्ति की गई पिस्तौल से हथियार प्रशिक्षण मिला, जगमान समरा का दावा है
-
मच्छिवारा में 3 दिनों के भीतर संदिग्ध ड्रग ओवरडोज से 2 युवाओं की मौत; भाजपा ने आप सरकार को निशाना बनाया
-
किसानों का गुस्सा, बंदी सिंह का मुद्दा SAD-BJP गठबंधन की परीक्षा लेने वाला है
-
SAD गठबंधन पंथिक पार्टी को मजबूत करेगा, पंजाब में कट्टरपंथियों को रोकेगा: भाजपा नेता सुनील जाखड़
-
सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को वापस बुलाया
-
हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को संविधान पर केंद्रित होगा
-
हरियाणा ने गुरुग्राम के DLF चरण I में पार्कों से जनरेटर सेट हटाने का आदेश दिया, ग्रीन बेल्ट
-
गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं पूरी मानवता को प्रेरित करती हैं: सीएम सैनी
-
हरियाणा में मुख्य आरोपियों की पत्नियों ने 37.89 करोड़ रुपये के HSIIDC-NHAI भूमि घोटाले में कैसे मदद की
-
भिवानी बॉडीबिल्डर रोहित धनकर की हत्या के मामले में आरोपी को कजाकिस्तान से वापस लाया गया
-
MP बोर्ड ने बदला पैटर्न, फिर भी सरकारी स्कूलों में पुराने ढर्रे पर हो रही अर्धवार्षिक परीक्षा; उलझन में 30 लाख छात्र
-
खरगोन में मौत की सूचना पर सजने लगी थी अर्थी, अस्पताल में जिंदा निकला मरीज; पुलिस की लापरवाही पर स्वजन में आक्रोश
-
कनाडा-अलास्का में सैर-सपाटा कराने के नाम पर इंदौर के परिवार से 14.38 लाख की ठगी, फर्जी ट्रैवल एजेंट महिला गिरफ्तार
-
दाल-रोटी बेचने वाले ढाबे से शहडोल की पंचायत ने खरीदी पूजन सामग्री, 10 हजार के बिल ने खड़े किए सवाल
-
सिवान को मिलेगी बड़ी सौगात, ममता मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी; प्रशासन अलर्ट
-
प्रभुनाथ सिंह का नाम लेकर RJD नेता कामाख्या नारायण सिंह ने बदला राजनीतिक पाला, समर्थकों के साथ थामा JDU का दामन
-
सीएम सम्राट चौधरी के सिवान दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा की कमान संभालेंगे 215 अधिकारी
-
कृषि यंत्रों पर 40 से 80% तक सब्सिडी दे रही बिहार सरकार, मधुबनी में 30 नवंबर तक आवेदन का मौका
-
BPSC के 55 प्रशिक्षु मुशहरी और मड़वन में करेंगे ग्राम प्रवास, जीविका दीदियों से सीखेंगे आजीविका मॉडल
-
काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 6 करोड़ रुपये
-
आजम खान के हमलों के बीच आ गया ओवैसी का तगड़ा जवाब, बोले-हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा
-
धीरेंद्र शास्त्री के विवाद में बाबा रामदेव की एंट्री, बोले- अरे तेरी मती मारी गई पाखंडी
-
अयोध्या से सीता के मायके जाने वाली ट्रेन जयनगर में 2 घंटे क्यों रुकेगी? जानिए इस स्टेशन पर क्या होगा
-
रामगोपाल यादव ने किया कंफर्म- कांग्रेस को मिली ये 26 सीटें, ऐसी सीटें भी दे दी जहां सपा को मिले थे ज्यादा वोट
-
लॉरेंस बिश्नोई के वकील को प्रतिद्वंद्वी गैंग से दूर रखें, दिल्ली अदालत ने तिहाड़ जेल से कहा
-
केजरीवाल ने भाजपा-शिअद गठबंधन की आलोचना की, कहा कि आप के संबंध पंजाब के लोगों से हैं
-
दिल्ली दंगे का मामला: सुप्रीम कोर्ट बुधवार को उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई करेगा
-
दिल्ली के सुंदर नगरी में चिकन शॉप पर गोलीबारी के आरोप में 2 गिरफ्तार
-
पुलिस स्टेशन में 5 पुलिसकर्मियों को चाकू घोंपकर हत्या की, दिल्ली में भागते समय चार अन्य घायल
-
पंजाब में शुष्क मौसम बना रहेगा; धीमी हवाएं प्रदूषण को बढ़ाने की संभावना
-
किसान नेताओं का कहना है कि भाजपा-शिअद गठबंधन पंजाब के लिए ‘अत्यंत खतरनाक’ है
-
पंजाब चुनावों से पहले SAD-BJP गठबंधन ने हिंदू-सिख सौहार्द में नए अध्याय का संकेत दिया
-
केजरीवाल ने भाजपा-शिअद गठबंधन की आलोचना की, कहा कि आप के संबंध पंजाब के लोगों से हैं
-
‘दिशाहीन गठबंधन’: पंजाब कांग्रेस प्रमुख ने राज्य चुनावों के लिए भाजपा-शिअद समझौते की आलोचना की
-
‘0+0=0’: बाजवा ने पंजाब में राजनीतिक अस्तित्व के लिए SAD-BJP पुनर्मिलन को ‘हताश प्रयास’ बताया
-
पीएम मोदी, सुखबीर के व्यक्तिगत प्रयास और जमीनी सर्वेक्षण: भाजपा-अकाली दल गठबंधन कैसे बना
-
पंजाब में भाजपा गठबंधन का नेतृत्व अकाली दल, सुखबीर बादल को ‘बड़ा भाई’ का रोल मिला
-
‘पंजाब को पहले रखना’: पीएम मोदी ने SAD के NDA में वापसी का स्वागत किया, BJP-Akali गठबंधन को ‘प्राकृतिक साझेदारी’ बताया
-
प्रारंभिक विरोध के बाद, भाजपा ने शिअद के साथ गठबंधन की ताकत महसूस की
-
छत्तीसगढ़ में 1.5 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में GST अधिकारी और सहायक गिरफ्तार
-
छत्तीसगढ़ में 16 लोगों की जान लेने वाला हाथी ‘काबरा कान’ को शांत और रेडियो-कॉलर से बंद किया गया
-
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने ‘घटिया’ नागरिक कार्यों पर कड़ी कार्रवाई की, सिरसा जिले में XEN को बर्खास्त किया
-
नूह ऑर्बिटल रेल टनल धंस: छठा ढह घरों में दरारें
-
ब्रेज़ा दुल्हन के ऊपर! दिल्ली पुलिस वाले ने अपनी पसंद की कार न मिलने पर शादी रद्द कर दी
-
हरियाणा बिना मुआवजे के निजी भूमि का उपयोग सड़कों के लिए नहीं कर सकता, उच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया
-
कुरुक्षेत्र के व्यक्ति को पुणे में रहस्यमय मौत के बाद दफनाया गया; रिश्तेदारों को संदिग्ध साजिश का संदेह है, वे उत्खनन की तलाश करते हैं
-
518 नदियों के किनारे कचरे के 31250 हॉटस्पॉट, मध्य प्रदेश की 26 नदियों का ब्योरा नहीं
-
मध्य प्रदेश: भोपाल से कोटा का सफर होगा छोटा, बचेंगे तीन घंटे; रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार
-
मध्य प्रदेश: बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाने से 118 बच्चे बीमार, 45 अस्पताल में भर्ती
-
मध्यप्रदेश में झगड़ा देखने के लिए रुके युवक की गोली मारकर हत्या, गांव वालों ने जाम किया हाईवे
-
मध्यप्रदेश: अनूपपुर में खड़े ट्रक से टकराई बोलेरो, आर्मी जवान समेत तीन लोगों की मौत
-
मुजफ्फरपुर जंक्शन के वेटिंग रूम में महिला की चोरी छिपे खींची फोटो, कटिहार के युवक की पहचान
-
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-गंडक में निजी नावों पर रोक, हाजीपुर में 22 से 25 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
-
एनीमिया की चुनौती पर मंथन को वाल्मीकिनगर में जुटे विशेषज्ञ, दो दिवसीय सम्मेलन का आगाज
-
सुबह 10 बजे टिकट काउंटर खुलेगा, लेकिन कतार रात आठ बजे से; आरा में तत्काल टिकट के लिए यात्रियों की जद्दोजहद
-
सोनपुर मेले में 4 दिन सजेगी सुरों और नृत्य की महफिल, नामचीन कलाकार बिखेरेंगे जलवा
-
मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा, सर्विस लेन पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में 4 लोगों की मौत
-
मेरठ में अवैध संबंधों के शक और बालों में कलर कराने पर पति ने काट दी वाइफ की चोटी, हाथ में बाल लेकर थाने पहुंची पत्नी
-
सपा से सीट शेयरिंग के लिए कांग्रेस का नया प्लान, 60+50+70 वाले फॉर्मूले को प्रियंका गांधी ने दी मंजूरी
-
कांग्रेस को 181 सीटें मिलेंगी या कम? अखिलेश के बाद अवधेश प्रसाद ने बताई गठबंधन की रणनीति
-
दिल्ली: आठ किशोर गृहों में 754 बच्चे 400 की क्षमता के खिलाफ
-
पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में वस्त्र की दुकान में आग लगी, कोई हताहत नहीं
-
दिल्ली में इस साल इमारत गिरने, आग, नागरिक दुर्घटनाओं में 1,210 मौतें हुईं
-
GRAP प्रवर्तन अभियान के दौरान पूर्वी दिल्ली की सीमाओं से 3.5 हजार से अधिक वाहन वापस लौट आए
-
226 पार्किंग लॉट का वादा किया गया, 15 बनाए गए: CAQM ने दिल्ली के प्रदूषण-विरोधी कदमों की खामियों को लाल झंडी दिखाई
-
पंजाब की माझा शतरंज: कैरोन ने वालटोहा की राजनीतिक ‘बाली’ को SAD की घर वापसी के लिए खोजा
-
500 सिख तीर्थयात्री ननकाना साहिब के जत्था से चूक गए, क्योंकि पाकिस्तान ने वीज़ा डिलीवरी में देरी की
-
ईडी ने निलंबित पंजाब के डीआईजी भुल्लर के भ्रष्टाचार मामले की जांच को बढ़ाया, शीर्ष अधिकारियों को तलब किया