Delhi News: दिल्ली में कर्मचारियों को बड़ी राहत, गुप्ता सरकार ने परेशान करने वाला एक आदेश वापस लिया

Delhi News: दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने आदेश को वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द करने संबंधी 8 मई का पिछला आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।

Delhi News: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए अपना वो आदेश वापस ले लिया है, जिसमें उसने अगले आदेश तक प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी थीं। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारतीय सेना ने पीओके और पाकिस्तान में स्थित आतंकी कैम्पों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाकर आतंकवादियों को मार गिराया था। इसके बाद सरकार ने पाकिस्तान के साथ युद्ध की आशंका को देखते हुए किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दीं।

दिल्ली सरकार के सेवा विभाग ने आदेश को वापस लेने की घोषणा करते हुए कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद्द करने संबंधी 8 मई का पिछला आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है। 8 मई को विभाग ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष होने से उत्पन्न किसी भी आपातकालीन परिस्थिति के लिए तैयार रहने के लिए दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द कर थीं।

10 मई को, कुछ दिन चले संघर्ष के बाद, दोनों देशों ने तुरंत सैन्य कार्रवाई रोक दी। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में घूमने वाले पर्यटकों पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसके परिणामस्वरूप 26 पर्यटक मारे गए थे। जिसका बदला लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के कोड नाम के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी शिविरों पर हमला किया था।

↑
Exit mobile version