Delhi News: MOU पर हुए साइन, दिल्ली की यमुना में चलेगी क्रूज, पूरा प्लान जानिए

Delhi News: यह परियोजना यमुना नदी में सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) में छह किलोमीटर की दूरी पर नाव पर्यटन और नौका सेवाओं को एनएच-10 के पास शुरू करेगी।

Delhi News: केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के विभागों ने एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें मनोरंजक नाव पर्यटन और यमुना नदी में सफर करने की सुविधा दी जाएगी। यह परियोजना यमुना नदी में सोनिया विहार से जगतपुर (शनि मंदिर) में छह किलोमीटर की दूरी पर नाव पर्यटन और नौका सेवाओं को एनएच-10 के पास शुरू करेगी।

इसके लिए आज असिता पार्क में हुए समारोह में केंद्र सरकार के अधीनस्थ भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग के बीच समझौता पर हस्ताक्षर हुए।

आईडब्ल्यूएआई ने कहा कि यमुना में छह किलोमीटर की दूरी पर मनोरंजक नाव सेवाएं शुरू की जाएंगी। 25 से 30 लोगों का हाइड्रोलिक बोट यमुना में चलेगा। दिल्ली में यह सेवाएं अगले छह से आठ महीने में शुरू करने की योजना अधिकारियों ने बताई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस मौके पर कहा कि यह दिल्ली के पर्यटन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह काम दो इंजन की सरकार के तहत हो रहे हैं। यमुना क्रूज भी जल्द ही शुरू होगा।

उपराज्यपाल ने क्रूज और नाव सेवा के लिए आज एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इससे यमुना की मरम्मत में मदद मिलेगी। दिल्ली के पर्यावरण के लिए भी यह महत्वपूर्ण कदम है।

यह काम एक साल पहले से चल रहा था। मैंने इस परियोजना केंद्र के मंत्रालय से बातचीत की थी। वर्तमान सरकार के मुख्यमंत्री भी अधिकारियों से कई बार चर्चा कर रहे थे। लेकिन नकारत्कम राजनीति के कारण यह नहीं हो सका। यह काम कई बाधाओं से गुजर रहा था, लेकिन नई सरकार के गठन के दौरान शुरू किया जा रहा है। हाइब्रिड और सोलर क्रूज चलाने का निर्णय लिया है। जेटिज और नाव चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। यह जाम को कम करेगा। उपराजयपाल ने कहा, अभी छोटे क्रूज के साथ इसकी शुरुआत करेंगे। निजी साझेदारी के विकल्प भी खोजे जाएंगे। दिल्ली के लोग यमुना को संस्कृतिक धरोहर समझें। आईडबल्यूएआई के अनुसार इलेक्ट्रिक सोलर हाइब्रिड बोट पर 20 से 30 यात्रियों के लिए बैठने की व्यवस्था होगी। इसका यमुना नदी में क्रूज की तरह से उपयोग किया जाएगा।

Exit mobile version