मुख्यमंत्री कार्यालय, पंजाब
यूरोप यात्रा ने पंजाब के किसानों, उद्योग और युवाओं के लिए नए दरवाजे खोले: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* ज़ायका कंपनी के 1300 करोड़ के निवेश से पंजाब में उच्च गुणवत्ता वाली खेती और उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* पंजाब को नवीनता और निवेश केंद्र के रूप में प्रदर्शित करने के कारण दुनिया के अग्रणी कारोबारियों ने निवेश के लिए भारी दिलचस्पी दिखाई: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
* नीदरलैंड-फिनलैंड यात्रा ने पंजाब में अनुसंधान और विकास केंद्रों, कृषि परिवर्तन तथा युवाओं के लिए अवसरों के नए रास्ते खोलने की नींव रखी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
चंडीगढ़, 28 अप्रैल 2026:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज अपने नीदरलैंड-फिनलैंड दौरे का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड पेश किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कृषि, उद्योग और नवाचार के क्षेत्र में विश्व भर से मजबूत सहयोग हासिल किया है, जिससे किसानों, युवाओं और राज्य की अर्थव्यवस्था को सीधा लाभ पहुंचेगा।
ज़ायका कंपनी के 1300 करोड़ रुपए के निवेश, विश्वव्यापी कंपनियों की दिलचस्पी तथा केउकेनहॉफ से फिनलैंड तक उन्नत कृषि-तकनीकी सहयोग पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये रणनीतिक साझेदारियां फसल विविधीकरण को तेज करेंगी, निवेश को आकर्षित करेंगी और पंजाब को नवाचार, अनुसंधान एवं विकास तथा उच्च गुणवत्ता वाली खेती के लिए विश्व स्तरीय केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित करेंगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पहले दिन नीदरलैंड में भारत के राजदूत ने पंजाब के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और 19 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने विश्व प्रसिद्ध बागवानी मॉडल केउकेनहॉफ का दौरा किया, जहां रोजाना 40,000 पर्यटक आते हैं। वहां हमने प्रतिनिधियों से बातचीत की।”
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इस दौरे का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में साझेदारी के अवसरों की पड़ताल करना था। बागवानी के विकास के लिए सहयोग पर चर्चा हुई और पंजाब से गुलाब की निर्यात संभावना का पता लगाया गया।” उन्होंने कहा, “ज़ायका द्वारा किए जा रहे 1300 करोड़ रुपए के निवेश के अलावा यह समझौता फसल विविधीकरण को बड़ा प्रोत्साहन देने में मुख्य भूमिका निभाएगा।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस दौरे का उद्देश्य औद्योगिक निवेश और साझेदारी को प्रोत्साहित करना, शिक्षा और अनुसंधान में आदान-प्रदान को मजबूत करना, प्रौद्योगिकी के पारस्परिक आदान-प्रदान पर ध्यान केंद्रित करना तथा पंजाब के समग्र विकास के लिए योजना बनाना भी था।”
उन्होंने आगे कहा, “बातचीत के दौरान आधुनिक कृषि तकनीकों और टिकाऊ खेती में संयुक्त परियोजनाओं की संभावना की पड़ताल की गई तथा इस बात पर सहमति बनी कि उच्च मूल्य वाली फसलों और गुणवत्ता युक्त निर्यात उत्पादन के लिए सहयोग किया जाएगा। इस दौरे ने कौशल विकास और शैक्षणिक आदान-प्रदान के अवसरों के साथ-साथ नए औद्योगिक निवेशों और साझेदारियों के लिए रास्ते खोले।” उन्होंने रणनीतिक साझेदारी बनाने पर जोर देते हुए प्रौद्योगिकी और नवाचार के आदान-प्रदान पर भी समझौता किया। नीदरलैंड वर्टिकल (लंबवत) खेती के लिए प्रसिद्ध है, जिसे पंजाब में दोहराया जा सकता है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “20 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने विश्व बागवानी केंद्र का दौरा किया और नीदरलैंड्स इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड के प्रतिनिधियों से मुलाकात की तथा पंजाबी समुदाय से बातचीत की।” उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल को बताया गया कि हमारे जैसी खुली खेती में एक वर्ग मीटर में 6 किलो टमाटर पैदा होते हैं, जबकि वहां पॉलीहाउस में एक वर्ग मीटर में टमाटर का उत्पादन 100 किलो है।
उन्होंने आगे कहा, “प्रतिनिधिमंडल ने विदेशी निवेश और विश्वव्यापी साझेदारी को प्रोत्साहित करने तथा सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवाचार क्षेत्रों में अवसरों की पड़ताल के उद्देश्य से निवेश रोड शो भी किया।” उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीक और बागवानी मॉडलों को अपनाने, स्टार्ट-अप्स, अनुसंधान और कौशल विकास को प्रोत्साहित करने तथा पंजाब को विश्व स्तरीय निवेश और प्रौद्योगिकी केंद्र के रूप में स्थापित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार के प्रयासों ने वांछित परिणाम दिए क्योंकि मोहाली में एक अनुसंधान और विकास केंद्र तथा नवाचार हब का प्रस्ताव पेश किया गया था।” उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में एक बागवानी अनुभव और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की योजना को भी मंजूरी दे दी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबी बेअदबी विरोधी कानून बनाने और पहली बार किसी पंजाबी प्रतिनिधिमंडल द्वारा नीदरलैंड का दौरा करने पर वे बहुत खुश हैं।
उन्होंने आगे कहा, “विदेशी कंपनियां राज्य में निवेश और साझेदारी के लिए मजबूत दिलचस्पी दिखा रही हैं, जो प्रौद्योगिकी ट्रांसफर, अनुसंधान और स्टार्ट-अप्स में सहयोग के लिए नए अवसर खोलेगी।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “यह फसल विविधीकरण और उच्च तकनीकी खेती को भी प्रोत्साहित करेगा, जिससे पंजाब का विश्व पटल पर एक नवाचार-आधारित और निवेशक-अनुकूल राज्य के रूप में मजबूत अक्स बनेगा।”
उन्होंने आगे कहा, “20 अप्रैल को मैं महान डच हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवलैंडर से मिला और पंजाब में हॉकी व खेलों को प्रोत्साहित करने पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही हॉकी को बड़ा प्रोत्साहन देने के लिए पंजाब का दौरा करेंगे।” उन्होंने बताया कि बोवलैंडर को पंजाब आने का निमंत्रण दिया गया था और उन्हें बताया गया कि पंजाब पहली बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा, जो राज्य और हॉकी के लिए बड़ा प्रोत्साहन होगा।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस दौरे को जारी रखते हुए 21 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने एन.एक्स.पी. सेमीकंडक्टर और आल्समीर फ्लावर ऑक्शन का दौरा किया तथा एल.टी. फूड्स के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। साथ ही कृषि, मत्स्य पालन, फूड सिक्योरिटी और प्रकृति मंत्रालय से बातचीत की।”
उन्होंने आगे कहा, “यह चर्चा व्यापार और निवेश के अवसरों को बढ़ाने, वैश्विक सप्लाई चेन में साझेदारी को मजबूत करने, कृषि और फूलों की खेती में विश्व स्तरीय मॉडलों को अपनाने, किसानों की आय बढ़ाने तथा युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने पर आधारित थी।”
उन्होंने कहा कि निवेश और तालमेल के लिए इन नई संभावनाओं की खोज के बाद पंजाब को वैश्विक सप्लाई चेन से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। फूलों की खेती और आधुनिक कृषि मॉडलों के बारे में जानकारी ली गई, कृषि में नवाचार और प्रौद्योगिकी पर चर्चा हुई तथा किसानों की आय बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के रास्ते तैयार किए गए।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “एन.एक्स.पी. ने निवेश की अन्य संभावनाओं की पड़ताल करने के साथ-साथ राज्य में अनुसंधान और विकास को प्रोत्साहन देने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है।” उन्होंने आगे कहा कि इन कंपनियों को बताया गया कि पंजाब में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए सर्वश्रेष्ठ बुनियादी ढांचा और अनुकूल माहौल उपलब्ध है। “इससे राज्य के आर्थिक विकास और लोगों की खुशहाली को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “दावत राइस ब्रांड वाली एलटी फूड्स ने भी राजपुरा में निवेश करने के लिए सहमति दे दी है।” उन्होंने आगे कहा कि कंपनी दुनिया के 80 देशों को चावल निर्यात करती है और यह राज्य की अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा। चावलों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक विश्व भर में सराहनीय रही है और इससे राज्य को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने फ्लावर ऑक्शन का भी दौरा किया जहां एक सुचारू प्रणाली के माध्यम से रोजाना 4 करोड़ से अधिक फूलों का व्यापार किया जाता है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “इस दौरान 22 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल फिनलैंड दौरे पर गया जहां उन्होंने पंजाबी समुदाय से बातचीत की और फिनलैंड के राजदूत हेमंत एच. कोटलवाड़ से मुलाकात की।” उन्होंने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य प्रवासी पंजाबियों से जुड़ना, लोगों के बीच संपर्क को मजबूत करना, शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता में प्रवासियों की भूमिका पर चर्चा करना, निवेश, नवाचार और स्टार्ट-अप के अवसरों की पड़ताल करना तथा पंजाब सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों की जानकारी साझा करना था।
उन्होंने कहा कि इससे पंजाबी समुदाय के साथ संबंधों और विश्वास को और मजबूत करने में मदद मिली है, शिक्षा और कौशल विकास में सहयोग के रास्ते खुले हैं तथा निवेश और नवाचार संबंधी नए रास्ते खुल गए हैं। उन्होंने बताया कि फिनलैंड की हॉकी टीम में पांच खिलाड़ी पंजाबी हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “हॉकी क्लब ने फिनलैंड हॉकी क्लब द्वारा जीता गया स्वर्ण पदक प्यार और सम्मान के प्रतीक के रूप में उन्हें भेंट किया।” उन्होंने आगे कहा, “यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि पंजाबी खिलाड़ी दुनिया भर में अपनी क्षमता साबित कर रहे हैं। पंजाबी खिलाड़ी न केवल भारत बल्कि दुनिया भर की टीमों के लिए हॉकी खेल रहे हैं।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की नीतियों और उपलब्धियों की विश्व स्तर पर मान्यता के साथ-साथ स्टार्ट-अप्स और उद्यमिता में संभावित साझेदारी की भी पड़ताल की गई। उन्होंने आगे कहा, “23 अप्रैल को प्रतिनिधिमंडल ने फिनलैंड के आधुनिक शिक्षा मॉडल का अध्ययन किया और प्री-सर्विस ट्रेनिंग तथा निरंतर व्यावसायिक विकास के बारे में गहरी समझ हासिल की।” उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने क्लासरूम अभ्यासों, मूल्यांकन प्रणालियों और सीखने के माहौल संबंधी डिजाइन के अलावा बाल-केंद्रित और खेल-आधारित प्रशिक्षण प्रणालियों का भी अध्ययन किया।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “अध्यापक प्रशिक्षण और ईसीसीई में साझेदारी की पड़ताल करने के साथ-साथ पंजाब में अध्यापक क्षमता, मेंटरिंग और लीडरशिप को मजबूत करने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।”
उन्होंने आगे कहा, “इससे फिनलैंड की उन्नत शिक्षा प्रणाली, क्लासरूम प्रबंधन तथा मूल्यांकन अभ्यासों के बारे में गहरी जानकारी प्राप्त हुई।”
उन्होंने आगे कहा, “अध्यापक प्रशिक्षण और ईसीसीई में सहयोग के अवसरों की पड़ताल के अलावा अध्यापक प्रशिक्षण और लीडरशिप को मजबूत करने के लिए भी साझेदारी की गई।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “मीटिंगों के दौरान शिक्षा क्षेत्र में नवाचार के भविष्य के अवसरों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।”
उन्होंने आगे कहा, “प्रतिनिधिमंडल ने रकू यूनिवर्सिटी और इसके अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन एंड केयर सेंटर का भी दौरा किया। पंजाब सरकार की ओर से पहले ही तीन बैचों के माध्यम से 216 प्राइमरी अध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जा चुका है।”
उन्होंने आगे कहा, “पहला बैच 20 अक्टूबर से 8 नवंबर, 2024 को, दूसरा बैच 17 से 28 मार्च, 2025 को, तीसरा बैच 17 से 18 नवंबर, 2025 को भेजा गया था और 72 अध्यापकों का चौथा बैच 18 मई, 2026 को भेजा जाएगा।”
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पंजाब सरकार ने पंजाब को दुनिया भर में सबसे पसंदीदा निवेश स्थल के रूप में प्रस्तुत किया है।”
उन्होंने आगे कहा, “पहले जापान और कोरिया के दौरे के सार्थक नतीजे सामने आए क्योंकि राज्य सरकार इन दोनों देशों से निवेश आकर्षित करने में सफल रही थी।”
उन्होंने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि नीदरलैंड और फिनलैंड की यह यात्रा भी राज्य की अर्थव्यवस्था को बड़ा प्रोत्साहन देगी।”
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और संजीव अरोड़ा, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM

पंजाब में 2.17 लाख नशीले पदार्थों के अपराधी, सिर्फ 7 को कड़े कानून के तहत गिरफ्तार किया गया
पंजाब आंगनवाड़ी यूनियन ने निजी फर्मों को राशन की आपूर्ति आउटसोर्स करने के कदम का विरोध किया
पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों के लिए धान की पराली प्रबंधन के स्थायी तरीके सुझाए
पंजाब पुलिस ने कर्मियों को यात्रा के दौरान वर्दी से बचने की सलाह देने से इनकार किया
पंजाब में ‘धोखाधड़ी’ के बढ़ते मामले कनाडा ने शादी में धोखाधड़ी के खिलाफ चेतावनी दी
हाईकोर्ट ने पंजाब को जिला अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा, कहा- ‘सभी प्रयासों’ की जरूरत
पंजाब में मेडिको-लीगल सिस्टम चला, 19 जिलों में एक्सपर्ट नहीं
पंजाब के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक में एडवाइजरी बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे उद्योगपति
डीए के आदेश का पालन नहीं हुआ, पंजाब के मुख्य सचिव को हाईकोर्ट में पेश होने का निर्देश
ईडी ने मोहाली में गमाडा के कार्यालय पर छापेमारी, 3 मंजिलों को सील कर दिया पुनर्मिलन के रिकॉर्ड, अन्य मामलों को जब्त कर लिया गया
जहर खाने से लड़की की मौत, लड़के की हालत गंभीर
सरकार का रिपोर्ट कार्ड घर-घर ले जाऊंगा : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ‘आप’ के घर-घर जाने के अभियान की शुरुआत की
पंजाब: ‘झूठ फैला रहे हैं’, सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी के पर्चे के अभियान को लताड़ा
अमृतसर: अवैध खनन से रावी नदी का तलाव
लुधियाना के लापता व्यक्ति को परिवार से मिलाने के लिए बिहार का शख्स हर हाल में
लेवी की चिंताओं के बीच, पंजाब में पेट्रोल पंप 16 अक्टूबर से 2,000 रुपये से अधिक यूपीआई ट्रांसफर नहीं करेंगे
किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा पंजाब, यमुना का हिस्सा मांगा
पंजाब सरकार ने 2.67 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ आंगनवाड़ी राशन प्रणाली में सुधार किया
ड्रग्स का मुद्दा उठाने पर ‘पीटा’, संगरूर के शख्स ने खाई जहर
अमृतसर में एएसआई हत्याकांड के दूसरे संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी की
आर्थिक विवाद को लेकर कपूरथला गांव में शरारती तत्वों ने की गोलीबारी, घर में तोड़फोड़ 22 साल का युवक घायल
जालंधर में रैली में शामिल हुए पंजाब, पड़ोसी राज्यों के किसान, मजदूर
ईडी ने पंजाब क्रिकेट संघ की जमीन खरीद पर उच्च न्यायालय को स्थिति रिपोर्ट सौंपी
अकाल तख्त ने एसजीपीसी सदस्य अमरजीत सिंह चावला और एडिशनल हेड ग्रंथी मलकीत सिंह को निष्कासित किया
अमृतसर में एएसआई की हत्या के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया
हाईकोर्ट ने पेंशन बकाया राशि के भुगतान में देरी पर पंजाब के 4 अधिकारियों का वेतन रोका
फरीदकोट में महिला की पति ने की हत्या जान बचाने के लिए पड़ोसी के घर में छिप गया
फरीदकोट पुलिस ने सीमा पार से तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया 47.3 किलो हेरोइन, तीन पिस्टल बरामद
हाईकोर्ट ने पंजाब के पूर्व मंत्री के पिता की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की
चंडीगढ़ ट्राइसिटी देश के 11 सबसे गर्म प्रॉपर्टी बाजारों में शामिल, 5 साल में कीमतें 63% बढ़ी
पंजाब की नहर सिंचाई से बढ़ा जलस्तर : भगवंत मान
विदेश में वर्षों की अनिश्चितता के बाद, संत सीचेवाल के हस्तक्षेप के बाद दो पंजाबी स्वदेश लौटे
बठिंडा में नौकरियों को नियमित करने की मांग को लेकर सफाई और सीवर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की
होशियारपुर में 5 साल के बच्चे की हत्या के आरोप में यूपी के प्रवासी की मौत
ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहल को 9 साल की हिरासत के बाद मिली जमानत
अमृतसर गांव के पास नहर के काम के दौरान पाइप टूटा, रिहायशी इलाके में पहुंचा पानी
राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने पंजाब में जंगलों के पास फार्महाउसों के लिए नीति पर रोक बढ़ाई
यूपीआई लेनदेन पर नए शुल्क को लेकर कांग्रेस ने जालंधर में प्रदर्शन किया
सात और मामलों में जग्गी जोहल को मिली जमानत, रिहाई की उम्मीदें बढ़ी
वीडियो: रवनीत बिट्टू ने सीएम मान को शराब की बोतल ‘तोहफे’ की, कहा- केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब में शासन करने दें
आम आदमी पार्टी ने पूर्व अकाली मंत्री रखड़ा को समाना प्रभारी नियुक्त किया
कम आपूर्ति के कारण नींबू की ऊंची कीमतें उपभोक्ताओं को खट्टी छोड़ देती हैं
सरकार ने प्रदर्शनकारी कर्मचारी यूनियनों के साथ बातचीत फिर शुरू की
पंजाब के बाद अब सोने के गहने छीनने के लिए ध्यान भटकाने वाले गिरोहों से जूझ रहा कनाडा
मोहाली में भूमि उपयोग में बदलाव का घोटाला: ईडी ने अल्टस स्पेस बिल्डर्स और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अदालत का रुख किया
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों ने की कार्रवाई की मांग
‘मुझे चिंता है, यह फिर से हो सकता है’: हम क्या जानते हैं कि 28 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने अमेरिका में 17 बार चाकू मारा
तख्त की सड़क पर पानी भर जाने से आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट परियोजना फिर अधर में लटकी मंत्री ने एसजीपीसी को दोषी ठहराया
बीजेपी प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीड़ितों के परिवारों ने की कार्रवाई की मांग
संपत्ति विलेख देखभाल पर चुपचाप? शब्दों से परे देखिए: उच्च न्यायालय
पंजाब में भाजपा की नशा विरोधी यात्रा से पहले परिवारों ने नुकसान और निराशा की कहानियां सुनाई
महिला की वेश्यावृत्ति, आईटी अधिनियम के तहत आरोपों का कोई आधार नहीं: उच्च न्यायालय
सुनील जाखड़ ने कांग्रेस में फिर से शामिल होने की खबरों का खंडन किया, अटकलों को ‘झूठा, निराधार’ बताया
हरि नौ सिख कार्यकर्ता की हत्या: ग्रामीणों ने 2027 के पंजाब चुनाव में अमृतपाल सिंह का बहिष्कार करने का प्रस्ताव पारित किया
सनटेक सिटी मामले में ईडी की पूछताछ के एक हफ्ते बाद अनुराग वर्मा को पंजाब राजस्व विभाग से स्थानांतरित किया गया
जंक फूड में छिपी शर्करा के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्कूल ‘शुगर बोर्ड’ स्थापित करेंगे
पंजाब चुनाव से पहले तख्त हजूर साहिब में पीएम मोदी के जन्मदिन की अरदा, भाजपा के सिख संपर्क को लेकर बहस को हवा दे दी
बठिंडा में रोजाना 222 ट्रैफिक चालान, 43,000 रुपये का जुर्माना
हम पंजाब को लंदन या पेरिस नहीं बनाना चाहते हैं, हम पुराने पंजाब को बहाल करना चाहते हैं: भगवंत मान
मंडी अहमदगढ़ के मुस्लिम युवक गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा घर लाए
पटियाला और मोहाली में ‘फर्जी’ कॉल सेंटरों पर ईडी की छापेमारी जारी
कनाडा में पंजाबी कलाकारों को बढ़ती धमकियों पर गुलाब सिद्धू की गोलीबारी ने सुर्खियां बटोरीं
अमृतसर में ड्रग तस्कर 4 गिरफ्तार 27 किलो हेरोइन, पिस्टल जब्त
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान सरकार पर कांग्रेस के हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया, 1984 के दंगों का मुद्दा उठाया
एक कमरे के घर से लेकर एशिया कप के गौरव तक, पंजाब की सुखवीर कौर ने संघर्ष को सफलता में बदल दिया
पंजाब कांग्रेस के प्रदर्शन में सचिन पायलट, वारिंग, चन्नी ने हाथ मिलाया
15,000 करोड़ रुपये की गमाडा उधारी योजना से संबंधित याचिका पर हाईकोर्ट ने महालेखाकार को बुलाया
अमृतसर में सुरक्षा में चूक, 3 इटालियन इमिग्रेशन जांच के बिना बाहर निकले
सचिन पायलट का पंजाब में डेब्यू, कांग्रेस एकता की कोशिशों की शुरुआत
लुधियाना: पीजीआईएमईआर प्रतियोगिता में पीएयू के छात्रों ने शोध को मान्यता में बदल दिया
स्मार्ट सेंसर से लेकर एआई एजेंटों तक, कैसे तकनीक पंजाब में कृषि को नया आकार दे रही है
लंबे समय तक आउटेज को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच पंजाब सरकार ने पीएसपीसीएल के सीएमडी को बदला
राजा वारिंग से मतभेदों के बीच करण कौर बराड़ ने चंडीगढ़ दौरे से पहले सचिन पायलट से की मुलाकात
अमेरिका में ट्रक चला रहे व्यक्ति को आईसीई ने गिरफ्तार किया है, कुछ दिन पहले डीएचएस ने विवादित पोस्टर वापस लिया
कनाडा ने जबरन वसूली के आरोप में पंजाब के चार लोगों को देश से भेजा अब तक 111 हटाए गए
पंजाब में बीजेपी के नशे विरोधी अभियान से पहले केंद्र में पहुंचे भगवंत मान
लुधियाना में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल स्पर्धाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी
कपूरथला के किसान ने धान के खेतों में यूरिया की जगह डेयरी के घोल का इस्तेमाल किया
पंजाब में गन्ने का रकबा 1.16 लाख हेक्टेयर तक पहुंचा
गैंगस्टर बुरी बसंतकोटिया गुरदासपुर में गिरफ्तार
वायरल मॉन्ट्रियल-न्यूयॉर्क ‘गधा मार्ग’ वीडियो मध्यावधि चुनावों से पहले अमेरिकी आव्रजन बहस में प्रवेश करता है
फगवाड़ा की नंगल कॉलोनी में हथियारबंद हमलावरों ने घर पर की फायरिंग
पंजाब के मंत्रियों के घरों पर आज से प्रदर्शन करेगा मजदूर मोर्चा
पाकिस्तान सरकार से सिख श्रद्धालुओं को भूमि मार्ग से भारत आने की सुविधा प्रदान करने का आग्रह किया गया
मानसा में बरेटा के पास स्कूल वैन ने पीआरटीसी बस को टक्कर मार दी। छात्र और वैन चालक घायल
सीएलयू की मंजूरी को लेकर ईडी ने ग्रेटर लुधियाना क्षेत्र विकास प्राधिकरण के प्रमुख को तलब किया
स्वर्ण मंदिर में लंगर के रूप में देखा भक्तों का समुद्र, गुरुपर्व पर जुलूस
कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, ‘पंजाब जीतने के बाद हम तय करेंगे कि किसे क्या भूमिका मिलेगी’
नाम बदलाव, वैवाहिक कलह से महिलाओं के चुनाव में प्रवेश में बाधा
अमृतसर में केमिस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, दुकान से मिले हाई स्ट्रेंथ प्रीगाबलिन कैप्सूल
दिलजीत दोसांझ ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, नवंबर में अहमदाबाद में परफॉर्म करेंगे
फगवाड़ा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया, दो रजत पदक जीते
पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के बरनाला स्थित घर पर गोलियां चलाईं। ‘गैंगस्टर डोनी बल ने लिया जिम्मेदारी’
सिख इतिहास के पाठ्यक्रम में बदलाव पर पंजाब विश्वविद्यालय ने लिया यू-टर्न
पंजाब में किसान मजदूर मोर्चा सोमवार से शुरू करेगा 5 दिन का प्रदर्शन
राशन नहीं, जालंधर की आंगनवाड़ियां बच्चों को परोसी जाती हैं बिस्कुट, टॉफी
चंडीगढ़ ट्राइसिटी में रविवार को भारी बारिश की संभावना
जालंधर की 66 साल पुरानी साहित्यिक यात्रा: 20 किताबें, 160 संकलन और एक विरासत जो उनके पिता की कविता से शुरू हुई
जालंधर के कलाकार ने प्रकृति से प्रेरित मूर्तियों के साथ धूम मचाई