Health Benefits Of Papaya Leaf Juice: पपीते के पत्तों का रस डेंगू बुखार ही नहीं, इन पांच बीमारियों में भी फायदेमंद है, जानें

Health Benefits Of Papaya Leaf Juice: पपीते के पत्ते डेंगू के लिए बहुत अच्छे हैं। ये पत्ते डेंगू बुखार में ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो तेजी से कम हो जाते हैं। बता दें, पपीते के पत्ते ना सिर्फ डेंगू, मलेरिया बल्कि कई अन्य रो…
Health Benefits Of Papaya Leaf Juice: गर्मियों में तापमान बढ़ने पर मच्छरों का आतंक भी बढ़ता है। यह मौसम मच्छरों से होने वाली बीमारियां, जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया, सबसे ज्यादा फैलती हैं। ध्यान दें कि गर्म और उमस भरे मौसम में पानी का जमाव और गंदगी मच्छरों के पैदा होने के लिए उपयुक्त वातावरण बनाते हैं, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसे रोगों की संख्या बढ़ जाती है। आपको दवा के साथ पपीते के पत्ते का जूस पीने की सलाह दी जा सकती है अगर आपके आसपास भी कोई डेंगू या मलेरिया से पीड़ित है। वास्तव में, पपीते के पत्ते डेंगू के इलाज में बहुत अच्छे हैं। ये पत्ते ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो डेंगू बुखार में तेजी से घटने लगते हैं। बता दें, पपीते के पत्ते ना सिर्फ डेंगू, मलेरिया बल्कि कई अन्य रोगों को भी ठीक करने के लिए यूज किए जाते हैं। आइए जानते हैं रोजाना पपीते के पत्तों का रस पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं।
पपीते का जूस पीने के लाभ
डेंगू बुखार में प्लेटलेट्स बढ़ाएं
पपीते के पत्तों का रस प्लेटलेट्स को बढ़ाता है, जो मलेरिया, डेंगू जैसे वायरल बुखार में कम हो जाते हैं। इन पत्तों में मौजूद एंजाइम्स रक्त कोशिकाओं को मजबूत करते हैं, जो इम्यूनिटी को बनाए रखने में मदद करते हैं।
पाचन क्रिया में सुधार
पपीते के पत्तों में मौजूद पपैन और चायमोपपैन जैसे एंजाइम्स प्रोटीन को पचाने में मदद करते हैं, कब्ज को दूर करते हैं और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखते हैं।
इम्यूनिटी करे बूस्ट
पपीते के पत्तों में विटामिन सी, ए और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं और उसे संक्रमण से बचाते हैं।
ब्लड शुगर नियंत्रण
पपीते के पत्तों का रस इंसुलिन की संवेदनशीलता को बढ़ाकर मधुमेह नियंत्रण में मदद करता है।
बालों के लिए लाभकारी
पपीते के पत्तों का रस डैंड्रफ और हेयर फॉल को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों से बालों की जड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है।
पपीते के पत्तों का रस कैसे बनाएं
पपीते का रस बनाने से पहले चार से पांच ताजे पपीते के पत्ते धोकर पीस लें। इसके बाद इस पेस्ट को पानी से मिलाकर छान लें। अब हर दिन 2 टेबलस्पून रस पिएं।
सावधानियां
पपीते का रस स्वाद में कड़वा और पेट के लिए भारी हो सकता है, ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन न करें। इसके अलावा गर्भवती महिलाएं और एलर्जी वाले लोग डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही इसका सेवन करें।



