Holika Dahan 2025: होलिका दहन के दिन इन चीजों को दान करें, जीवन में कोई दिक्कतें नहीं आएंगी !

Holika Dahan 2025: होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत कहते हैं।

Holika Dahan 2025: होलिका का दहन होली के एक दिन पहले होता है। इस दिन होलिका की पूजा और परिक्रमा की जाती है। इस दिन दान भी करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि होलिका दहन के दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है।

रंगों का त्योहार होली मनाया जाता है। होली के त्योहर पर देश भर में रंगों की धूम होती है। होली वो त्योहार माना जाता है, जो शत्रुओं को मित्र बना देता है। होली पर लोग गले लगाकर एक दूसरे को रंगते हैं। होली फाल्गुन की पूर्णिमा पर मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन होता है।

पौराणिक कहानियों में होलिका एक राक्षसी थी। वो दैत्यराज हिरण्यकश्य की बहन थी। हिरण्यकश्यप ने उसे प्रहलाद को लेकर आग में बैठने को कहा था, ताकि उसे मार डाला जा सके, लेकिन होलिका खुद आग में जलकर मर गई। जिस दिन होलिका अग्नी में जली वो फाल्गुन माह की पूर्णिमा का था। इसलिए तब से ही फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है।

बुराई के खिलाफ अच्छाई का विजेता का प्रतीक

होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई का विजेता मानते हैं। इस दिन होलिका की पूजा और परिक्रमा की जाती है। इस दिन दान भी करते हैं। आज दान करने से जीवन में कोई समस्या नहीं आती। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए।

कब होलिका दहन होता है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर इस दिन का समापन होगा। ऐसे में मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन रात्रि 11 बजे 26 मिनट से 12 बजे 30 मिनट तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त होगा। इस दिन होलिका दहन करने में एक घंटे चार मिनट लगेंगे। अगले दिन होली का आयोजन होगा।

होलिका दहन के दिन इन चीजों का करें दान

होलिका दहन के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान करना चाहिए.

इस दिन गेहूं, चना, जौ या चावल का दान करना चाहिए.

इस दिन शुद्ध देशी घी का दान करना चाहिए.

इस दिन गुड़ और चने का दान करना चाहिए.

इस दिन नारियल का दान करना चाहिए.

इस दिन बर्तन का दान करना चाहिए।

Exit mobile version