ईरान केवल हथियारों से ही नहीं, सोशल मीडिया के जरिए भी जंग लड़ रहा है.
कुछ समय पहले ट्रंप ने कहा था कि ईरान को पाषण युग में पहुंचा देंगे, इसके बाद ईरानियों ने ट्रंप को जवाब देने के लिए एक खास तरह की पोस्ट शेयर कीं.
पोस्ट उस घटना की याद दिलाती है कि जब रोमन सम्राट को फारस के सामने झुकना पड़ा था.
यह वही फारस है जिसे आज ईरान के नाम से जाना जाता है.
पोस्ट में दोनों राजाओं के सामने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप घुटनों के बल बैठे नजर आ रहे हैं.
अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में हुई शांति वार्ता टूट गई या यूं कहिए कि दोनों ही देश किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे. 15 दिन का युद्धविराम लागू हुए चार-पांच दिन बीत चुके हैं. इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने फिर से धमकी दी है कि वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को हर हाल में दुनिया के लिए खोल देंगे. इसके लिए जो कुछ भी करना होगा, उनकी सेना करेगी. करीब एक महीने से ज्यादा चले युद्ध, एक पखवारे के सीजफायर की घोषणा फिर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई दोनों देशों की शांति वार्ता के बेनतीजा होने के तुरंत बाद ट्रम्प की धमकी के बाद ईरान ने एक मीम का जरिए ट्रम्प को संदेश दिया है कि वह न तो झुका है और न ही झुकेगा. इस मीम में ट्रम्प को घोड़े पर सवार ईरान के राजा के सामने झुका हुआ दिखाया गया है.
मीम उस घटना को याद दिलाता है, जब रोमन सम्राट को फारस के राजा के सामने झुकना पड़ा था, क्योंकि वे युद्ध में हार गए थे. ताजे मसले के सामने आने के बाद इतिहास की उस घटना को याद करना जरूरी लगता है. आखिर क्या था वह मामला? कौन थे रोमन और फारस के राजा? यह कब की बात है? आइए, विस्तार से जानते हैं.
नाल्ड ट्रंप ने फिर से दी धमकी
अमेरिका-ईरान के संबंध काफी दिनों से खराब चल रहे हैं. इन दोनों देशों के बीच तनातनी कोई नई बात नहीं है. हाल में मामला तब अचानक फिर बिगड़ गया जब अमेरिका-इजरायल ने मिलकर बीते 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया. यह युद्ध करीब सवा महीने चला. फिर शांति वार्ता भी तय हुई. दोनों देश आमने-सामने बैठे लेकिन बात कुछ बनी नहीं. तब अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर एक धमकी दे दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर ईरान को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही. इनमें सांस्कृतिक विरासत वाली जगहें भी शामिल हैं. ट्रंप का यह बयान दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गया.
यह है वो सोशल मीडिया पोस्ट
मीम के जरिए ईरानियों ने किया पलटवार
ट्रंप की इस धमकी के जवाब में ईरानी पीछे नहीं हटे. उन्होंने बंदूक की जगह इतिहास का सहारा लिया. ईरान में सोशल मीडिया पर एक खास तस्वीर यानी मीम वायरल होने लगा. इस तस्वीर में एक प्राचीन ईरानी राजा और एक रोमन सम्राट नजर आ रहे हैं. मीम का संदेश साफ था है-ईरान ने पहले भी दुनिया की सबसे बड़ी ताकतों को घुटने टेकने पर मजबूर किया है. असल में यह मीम केवल एक मजाक नहीं है. यह एक ऐतिहासिक घटना की याद दिला रहा है, जो लगभग 1700 साल पुरानी है. जब फारस यानी प्राचीन ईरान ने दुनिया की सबसे बड़ी ताकत, रोमन साम्राज्य को करारी शिकस्त दी थी.
राजा शापुर प्रथम और रोमन सम्राट वैलेरियन
यह कहानी तीसरी शताब्दी की है. उस समय दुनिया में दो बड़ी ताकतें थीं. एक तरफ शक्तिशाली रोमन साम्राज्य था. दूसरी तरफ फारस का ससानी साम्राज्य. ईरान पर उस समय राजा शापुर प्रथम का शासन था. वह एक बहुत ही कुशल योद्धा और शासक था. रोमन साम्राज्य और फारस के बीच लगातार युद्ध होते रहते थे. रोमन सम्राट वैलेरियन एक बड़ी सेना लेकर फारस पर हमला करने निकला. उसे अपनी जीत पर पूरा भरोसा था लेकिन शापुर प्रथम की रणनीति के आगे रोमन सेना टिक नहीं सकी.

राजा शापुर प्रथम और रोमन सम्राट वैलेरियन. फोटो: AI Generated
एड्रेसा का युद्ध में हुई तगड़ी हार
सन 260 ईस्वी में एड्रेसा का युद्ध हुआ. इस युद्ध में रोमन सेना बुरी तरह हार गई. इतिहास में यह हार इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहली बार एक रोमन सम्राट को जिंदा पकड़ा गया था. ससानी राजा शापुर प्रथम ने रोमन सम्राट वैलेरियन को युद्ध के मैदान में बंदी बना लिया. रोमन इतिहास में यह सबसे बड़ी बेइज्जती मानी जाती है. वैलेरियन एकमात्र रोमन सम्राट था जिसे किसी दुश्मन देश ने युद्ध में बंदी बनाया था. यह घटना ससानी साम्राज्य की शक्ति का प्रतीक बन गई.
अपमान की कई कहानियां हैं प्रचलित
कहा जाता है कि शापुर प्रथम ने सम्राट वैलेरियन के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया. कुछ कहानियों के अनुसार, गिरफ़्तारी के बाद जब शापुर प्रथम को अपने घोड़े पर बैठना होता था, तो वह वैलेरियन की पीठ को सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करता था. वैलेरियन को झुकना पड़ता था ताकि राजा उस पर पैर रखकर घोड़े पर चढ़ सके.
कहा जाता है कि इसी कैद के दौरान जब वैलेरियन की मौत हो गई, तो उसके शरीर में भूसा भर दिया गया. इसे फारस में एक ट्रॉफी की तरह रखा गया. यह सब इसलिए किया गया ताकि दुनिया को फारस की ताकत दिखाई जा सके. ईरान में प्रचलित ये कहानियाँ लोग अलग-अलग तरीके से सुनाते हैं. हालांकि, आधुनिक इतिहासकार इन कहानियों को सिर्फ अफवाह भी मानते हैं.

राजा शापुर प्रथम. फोटो: AI Generated
…लेकिन नक्श-ए-रुस्तम में दर्ज है गवाही
आज भी ईरान में नक्श-ए-रुस्तम नाम की एक जगह है. वहां पहाड़ों पर बड़े-बड़े चित्र उकेरे गए हैं. इनमें से एक चित्र बहुत प्रसिद्ध है. इस चित्र में राजा शापुर प्रथम घोड़े पर बैठा है. उसके सामने रोमन सम्राट वैलेरियन घुटनों के बल बैठा है और दया की भीख मांग रहा है. यह पत्थर पर उकेरा गया इतिहास है. यही वह तस्वीर है जो ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में वायरल हुई. ईरानी लोग इसके जरिए कहना चाहते हैं कि वे किसी महान ताकत से नहीं डरते.
इतिहास कैसे राजनीति को प्रभावित करता है?
ईरान अपनी प्राचीन सभ्यता पर बहुत गर्व करता है. जब भी कोई बाहरी देश उन्हें धमकी देता है, वे अपने गौरवशाली अतीत की याद दिलाते हैं. ईरानी लोगों के लिए शापुर प्रथम और वैलेरियन का किस्सा उनकी वीरता का प्रतीक है. अमेरिका के लिए ट्रंप केवल एक राष्ट्रपति हैं लेकिन ईरानियों के लिए वे एक नए दौर के रोमन हमलावर की तरह हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुई वैलेरियन की तस्वीर असल में एक चेतावनी ही है. इसका मतलब यह है कि जमीन बदल सकती है, हथियार बदल सकते हैं, लेकिन ईरान का जज्बा वही है जो शापुर प्रथम के समय था. तब रोमन दुनिया का ताकतवर देश था और आज अमेरिका है.
इस तरह कहा जा सकता है कि ईरान और अमेरिका का विवाद केवल आज के तेल या परमाणु हथियार तक सीमित नहीं है. इसमें हजारों सालों का इतिहास और सम्मान भी जुड़ा है. फारस ने जब एक रोमन सम्राट को बंदी बनाया था, तो उसने दुनिया को संदेश दिया था. सदियों बाद ट्रंप के समय वही संदेश फिर से गूंज रहा है. इतिहास एक बार फिर करवट लेकर दुनिया के सामने है. इंटरनेट पर मीम बनकर जिंदा है. यह हमें याद दिलाता है कि युद्ध केवल हथियारों से नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक तरीके से भी लड़े जाते हैं. इतिहास की एक फोटो भी दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति को उसकी सीमा याद दिला रही है. ईरान का यह इतिहास आज भी वहां के बच्चों को पढ़ाया जाता है. जब तक नक्श-ए-रुस्तम के वे पत्थर मौजूद हैं, ईरान इसी तरह दुनिया को अपनी पुरानी ताकत की याद दिलाता रहेगा.
HOMEPAGE:-http://NEWSINDIA4U.COM

पुणे-पटना इंडिगो फ्लाइट खराब मौसम के कारण लखनऊ के लिए डायवर्ट की गई
पीएम मोदी ने भारत के 1 करोड़ HPV वैक्सीन डोज़ के मील के पत्थर को पार करने का स्वागत किया
भारत ने एशिया में प्रभाव बढ़ाया, पीएम मोदी को शी के बाद दूसरा सबसे प्रभावी नेता माना गया: रिपोर्ट
NCERT स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में धुंधले पाठ की शिकायतों की जांच करेगा, सुधारात्मक कार्रवाई का आश्वासन देता है
जब योगी आदित्यनाथ ने भिक्षु बनने के बाद अपनी माँ से भिक्षा मांगी
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने 2-दिवसीय भारत यात्रा शुरू की, ऊर्जा और कनेक्टिविटी एजेंडा में
19 वर्षीय पुणे छात्र कॉलेज लिफ्ट में 12 घंटे फंसा हुआ, अगले दिन सुबह बचाया गया
भारत-ईयू व्यापार समझौता संभवतः 16 दिसंबर को हस्ताक्षरित होगा
कर्नाटक लिंगायत नेता ने लेखक रवि हांज को ‘अपमानजनक’ टिप्पणियों के लिए इनाम घोषित किया
राजस्थान के कोटा में तीर्थयात्रियों को ले जा रही गाड़ी ट्रक से टकराने से परिवार के 9 सदस्यों की मौत
गुकेश सिंदारोव के खिलाफ ताज बचाते हुए, एक साल के हारने के बाद आत्म-संदेह से जूझ रहे हैं
रिजिजू ने राहुल के ‘समझौता किए हुए प्रधानमंत्री’ के तंज पर पलटवार किया, कांग्रेस से 1962 के युद्ध और गरीबी पर सवाल उठाए
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने एनएसए अजीत डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन भेजा
अपनी ही बंदूक से हुई आकस्मिक गोली लगने पर हुई चोट युद्ध चोट पेंशन के लिए योग्य है, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने देश भर में 32 ‘नकली’ विश्वविद्यालयों को चिह्नित किया, दिल्ली में 12 विश्वविद्यालय शामिल हैं
भारत ने पहली स्वदेशी H5N1 बर्ड फ्लू वैक्सीन विकसित की, जिसकी कीमत 1-2 रुपये प्रति खुराक है
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से रक्त संबंधी लोगों के बीच विवाह कानून लाने पर प्रतिक्रिया मांगी
एससी तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी की चोटी पर एक बार के कार्तिगै दीपम लाइटिंग की अनुमति देता है, सार्वजनिक सभा को रोक देता है
तारिक रहमान के ‘मास्टर्स’ बयान पर भारत ने टिप्पणी करने से इनकार किया, बांग्लादेश के साथ रचनात्मक संबंध बनाने की कोशिश की
कावेरी विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक से अतिरिक्त जल छोड़ने के तमिलनाडु के अनुरोधों को खारिज किया
EPFO ने व्यवस्थित निकासी योजना को मंजूरी दी, न्यूनतम PF बैलेंस को 10% तक घटाया
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने वाली ईडी की याचिका खारिज कर दी
अलविदा कहने गया, अंत में साथ चला गया: UP वंदे भारत में 12 ‘फंसे’, 36,000 रुपये का जुर्माना
पन्नुन मुकदमा: अमेरिकी अदालत ने दिल्ली अदालतों के माध्यम से एनएसए डोभाल, पूर्व RAW प्रमुख गोयल को समन जारी किया
चेन्नई के एक व्यक्ति की दिल्ली में इन्फ्लुएंसर के घर में प्रवेश करने पर पीटा गया और उसकी मौत
सोनिया गांधी का नागरिकता पूर्व मतदाता सूची प्रवेश मामला: दिल्ली अदालत ने कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी
इतालवी राजनेता का ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा: सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सोशल मीडिया क्लिप्स हटाने की अपील सुनेगा
‘थोड़ा हटो, जेम्स बॉन्ड!’ हिमंत बिस्वा सरमा कहते हैं कि असम के 007 ‘काफी बेहतर’ हैं
‘रील निर्माता’ पत्रकारिता की सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते: दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
क्वाड ‘विश्वसनीय साझेदारी’ है जो समाधान प्रदान कर रहा है: प्रधानमंत्री मोदी ने आसियान बैठक के मौके पर शिखर सम्मेलन में कहा
पनामा ध्वज वाला LPG टैंकर, जिसमें 24 भारतीय सवार थे, होर्मुज मिसाइल हमले में निशाना बनाया गया
कोहरे का मौसम: जम्मू और काठगोदाम को जोड़ने वाली दो साप्ताहिक ट्रेनें रद्द
बिलकिस बानो ने सुप्रीम कोर्ट के दोषियों को जमानत देने पर हैरानी जताई है, कहा कि वह वह न्याय खो रही है जिसके लिए उसने लड़ाई लड़ी थी
गडकरी कहते हैं कि परिवहन क्षेत्र वायु प्रदूषण का 40% हिस्सा है; स्वच्छ ईंधन की ओर बदलाव की मांग
कश्मीर आतंकी हमला: महबूबा मुफ्ती ने कहा- कुलगाम का अख्रां-गांव ‘छावनी’ में बदल गया है
अमेरिका ने आसियान शिखर सम्मेलन से इतर क्वाड नेताओं की बैठक का संकेत दिया
यूके में बिहारी पति के साथ छठ पूजा का जश्न पंजाबी महिला ने मनाया, वीडियो ने जीता दिल
चीन की प्रतिस्पर्धा के बीच भारत, अमेरिका और 8 अन्य देशों ने एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए
पंजाब चुनाव: पूनिया ने बीजेपी के घोषणापत्र की पहली बैठक की अध्यक्षता की पार्टी की नजर ‘जनता संकल्प पत्र’ पर
सीएम के सामने बोलने का मौका नहीं मिलने पर उत्तराखंड के कांग्रेस विधायक ने जौलजीबी मेले में हंगामा किया
भारत को प्रौद्योगिकी उपयोगकर्ता से वैश्विक नवप्रवर्तक की ओर बढ़ना चाहिए: राजनाथ सिंह
आरएसएस खुलकर पंजाब चुनाव में क्यों शामिल हो रहा है?
सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सेना प्रमुख 16-19 नवंबर को चेक गणराज्य का दौरा करेंगे
192 यात्रियों के साथ गुवाहाटी जा रहा इंडिगो का विमान लैंडिंग गियर में विफल होने के कारण पुणे लौटा
‘भाजपा-आरएसएस की विचारधारा से अडाणी, अंबानी को फायदा’ : राहुल गांधी ने तेलंगाना कल्याण कानून की सराहना की
कश्मीर में 1,600 किलोग्राम भैंस का मांस जब्त, कोल्ड चेन उल्लंघन पर नष्ट किया गया
बांग्लादेश ने कहा, हसीना की वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी हो गई है, फैसला भारत पर निर्भर करता है: रिपोर्ट
रसगुल्ले जैसा बम चबाने से सांसद की मौत दोस्त जिसने उसे इसे दिया था बुक किया गया
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
वैश्विक आउटेज के बाद 74 देशों में Microsoft सेवाएं ठीक हो गईं
भारत-बांग्लादेश राजनयिक वार्ता पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथि पर होगी: विदेश मंत्रालय
जेईई-एडवांस्ड 2027 का आयोजन 23 मई को होगा। आईआईटी दिल्ली में परीक्षा का आयोजन
असम के काजीरंगा में बस और ट्रक की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 अन्य घायल
पीएम मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो की पिंक लाइन लाइन पर 3,470 करोड़ रुपये की लागत से किया उद्घाटन
दिल्ली के सीवर में फिसला 4 साल का बच्चा, शव के पुर्जे मिले
न्यूयॉर्क गुरुद्वारे में दिवाली पर आतिशबाजी की घटना के बाद सिख कल्चरल सोसाइटी के अध्यक्ष ने मांगी माफी
भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद अमीश शाह और पिया डांडिया मध्यमार्गी न्यू डेमोक्रेटिक गठबंधन में शामिल
नार्वे के पत्रकार ने दावा किया कि कांग्रेस के भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारतीय वीजा अंतिम समय में रद्द
भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को न्यूयॉर्क वेटरन्स परेड के ग्रैंड मार्शल के रूप में सम्मानित किया गया
जब प्रणब ने लिखा, ‘सोनिया गांधी के इनकार करने के बाद उम्मीद थी कि मैं प्रधानमंत्री बनूंगा’
1977 के चुनाव चुनाव में इंदिरा गांधी की हार के बाद राहुल के दोस्तों ने उनके जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा नहीं लिया था: सोनिया
कोलकाता से मुंबई जा रहे एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला हाईजैक का धमकी भरा नोट विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया
सोनिया ने शाह बानो मामले पर राजीव से सवाल किया, उन्होंने कहा कि वह इससे निष्पक्ष तरीके से निपटने की कोशिश कर रहे हैं
फारस की खाड़ी में मिसाइल की चपेट में आए लाइबेरिया के झंडे वाले जहाज पर सवार 6 भारतीय नाविक
सोनिया ने संस्मरण में बेटे के गोल-मटोल बचपन को याद करते हुए कहा, ‘राहुल, हम सभी के लिए खुशी, खासकर उनकी दादी के लिए खुशी’
चुनाव आयोग ने पंजाब और अन्य चुनावी राज्यों में सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों के लिए आदर्श आचार संहिता की पाबंदियां बढ़ाई
सोनिया ने संस्मरण में इंदिरा और संजय की आपातकाल की ज्यादतियों का खुलासा किया, कहा- ‘अगर मैं इस्तीफा देती हूं तो आरएसएस अपना काम कर लेगा’
पीएमओ की फाइलें कभी नहीं देखीं: सोनिया ने ‘पीछे की सीट पर चलने वाले ड्राइवर’ के टैग को खारिज किया, कहा- प्रणब-चिदंबरम के बीच मतभेद
‘क्या महत्वाकांक्षी होना अपराध है?’ प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी पर साधा पलटवार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में 1 दिसंबर तक 56,000 से अधिक कंप्यूटर होंगे
तमिलनाडु में दिवाली पर अलग-अलग हादसों में 10 लोगों की मौत
केंद्र ने पंजाब जेल कानून को चंडीगढ़ तक बढ़ाया, कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण की अनुमति दी
झारखंड के हजारीबाग में तेज रफ्तार ट्रेलर ने वाहन को टक्कर मारी, 7 लोगों की मौत, दर्जन भर से अधिक घायल
रायगंज एनकाउंटर: बीजेपी ने पुलिस कार्रवाई का किया समर्थन, विपक्ष ने उठाए एनकाउंटर कल्चर पर उठाए सवाल
केंद्र वित्त वर्ष 2028 के बजट में 100 उत्पादों के स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देगा
दिल्ली में इमारत हादसा, मरने वालों की संख्या 7 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
पंजाब के भगोड़े गैंगस्टर अफरीदी को 35 मामलों में वांछित माना गया था, 10 महीने की तलाश के बाद इथियोपिया से वापस लाया गया
एनआईए ने महाराष्ट्र में आईएसआईएस आतंकी मॉड्यूल मामले में आरोपियों की सजा सुनिश्चित की
ट्रंप के सहयोगी से जुड़ी लॉबिंग फर्म ने भारत-अमेरिका तक पहुंच की व्यवस्था की
हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव को सीआरपीएफ में एडीजी नियुक्त किया गया
बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जीता ‘राइज एंड फॉल’ सीजन 2, जीते 35 लाख रुपये
अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महिलाओं की गरिमा की कीमत पर नहीं आ सकती: राष्ट्रीय महिला आयोग प्रमुख
भारत में एससीओ की बैठक में भाग लेने पर फैसला करेगा पाकिस्तान
अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि ‘बीजेपी के गुंडों’ ने अपने घर पर हमला किया है। बंगाल के मंत्री ने उड़ाया दावे का मजाक
बेंगलुरु: कैब ड्राइवर ने पत्नी और उसके परिवार के छह सदस्यों की हत्या कर दी है। विभिन्न स्थानों पर शवों को डंप किया
भारतीय मूल की अमेरिकी नित्या रमन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार को हराकर लॉस एंजिलिस के मेयर पद पर जीत दर्ज की
24 घंटे की समयसीमा हिरासत के क्षण से शुरू होती है, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं: सुप्रीम कोर्ट
झारखंड के खूंटी में ट्रक ने कुचला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
सुप्रीम कोर्ट ने 60 साल से चल रहा बिजली विवाद खत्म किया पंजाब, हरियाणा 20 साल में हिमाचल को देगी 11,973 एमयू बिजली
गोवा के कॉलेज ने लंबे समय तक चलने वाली शादियों के लिए 15 दिन का कोर्स शुरू किया
मनप्रीत बादल की बेटी की शादी से रॉयल्टी-राजनीति के रिश्ते और मजबूत होते हैं
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सीजेपी पर लगाया ‘भारत विरोधी’ फंडिंग का आरोप
गिरफ्तारी की 24 घंटे की समयसीमा हिरासत से शुरू होती है, औपचारिक गिरफ्तारी से नहीं: सुप्रीम कोर्ट
2 से अधिक बच्चे पैदा करने वाले लोगों को दंडित करने वाले कानूनों की प्रासंगिकता खत्म हो गई है: सुप्रीम कोर्ट
‘ए महाराज, नेता क्या जो चुनाव से भागे?’ ओपी राजभर ने दी अखिलेश यादव को चुनौती, बोले- आइये हो जाये दो-दो हाथ
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में एक्यूआई डेटा से छेड़छाड़ का आरोप, निगरानी स्टेशनों पर पानी के छिड़काव की स्वतंत्र जांच की मांग की
ट्रंप समर्थित भारतीय-अमेरिकी विवेक रामास्वामी ओहायो के गवर्नर पद की दौड़ में हारे
भारतीय मूल की अमेरिकी अमी बेरा ने कैलिफोर्निया से जीता अमेरिकी सदन
राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी चुनौती देते हुए कहा, ‘आरएसएस प्रमुख हो सकते हैं जज