Jhanak Spoiler: मुून से बात करके भावुक हो गई अर्शी, झनक नई मुसीबत में फंसेगी

Jhanak Spoiler: स्टार प्लस के शो झनक में हर रोज कुछ नया होता है। अब शो में झनक एक नई परेशानी में फंस जाएगी। वह अपनी बरसों पुरानी दोस्त से मिलेगी और एक नई मुसीबत में खुद को पाएगी।

Jhanak Spoiler: स्टार प्लस के सीरियल झनक में अबतक आपने देखा कि अनिरुद्ध मून को उसके घर ले जा चुका है। उसने अर्शी और घर के सभी लोगों को बताया कि मून उसकी और अर्शी की बेटी है। मून को देखकर अर्शी भावुक हो जाती है। उसने मून को बताया कि अबसे वह उसकी मां है। मून झनक (नूतन) का प्रश्न उठता है। अर्शी उसे बताती है कि वह नूतन की बेटी नहीं है। अर्शी बताती है कि उसे पांच साल पहले उनसे छीन लिया गया था।

छोटॉन और मीनू अनिरुद्ध को समझाएंगे

इधर, मीनू और छोटॉन अनिरुद्ध से झनक की पूछताछ करते हैं। वह बताते हैं कि आखिर वह झनक से इतना नाराज क्यों है। अनिरुद्ध बताता है कि वह एक गांव के लड़के से विवाह कर चुकी है। छोटॉन और मीनू अनिरुद्ध को बताने की कोशिश करते हैं कि झनक उसके विचार से बिल्कुल अलग है। अर्शी मीनू और छोटॉन की बात सुन लेती है।

छोटॉन-मीनू से बदतमीजी करेगी अर्शी

वह कमरे में आकर मीनू और छोटॉन को बताती है कि वह अनिरुद्ध को भड़काने की कोशिश क्यों कर रहे हैं। वो उसे कहते है कि वे उसे भड़काने की कोशिश नहीं कर रहे थे। इसके बाद अर्शी छोटॉन और मीनू दोनों से बदतमीजी करती है। वहीं, अनिरुद्ध अर्शी से कहता है कि वो अब कभी झनक को इस घर में नहीं लाएगा।

झनक अपनी दोस्त से मिलेगी

आनेवाले एपिसोड में झनक गांव के मेले में अपनी बरसों पुरानी दोस्त से मिलेगी। वह इशानी को देखकर प्रसन्न होगी। जब झनक उससे बात कर रही होगी, इशानी को गांव के कुछ लड़के किडनैप कर लेंगे। इशानी को बचाने के लिए झनक को भी चोट लगेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि इशानी और झनक की मुलाकात से कहानी कैसे बदलती है।

↑
Exit mobile version