मनवीर कौर गिल ने कहा,’ हरियाणा में कांग्रेस सरकार आएगी

पंचकूला नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनवीर कौर गिल ने कहा कि चार महीने के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस को विधानसभा में लगभग 58 और लोकसभा में 5 हलकों में विजयी बनाया, जो भाजपा से लोगों की निराशा को दिखाता है। कालका में कांग्रेस की जीत पर उत्साहित हुए कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बांटने के बाद मनवीर कौर गिल ने यह दावा किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनायेगी और भाजपा की कथित जनविरोधी नीतियों से लोगों को छुटकारा दिलायेगी। गिल ने कहा कि प्रदेश का हरेक वर्ग भाजपा से तंग है जिसका गुस्सा लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके लोगों ने दिखा दिया है। उनका दावा था कि कांग्रेस ने 90 में से 58 सीटों पर जीत हासिल की है और 5 लोकसभा सीटों पर भी जीत हासिल की है।

गिल ने दावा किया कि कांग्रेस की सरकार सभी वर्गों को सुख देगी। उनका कहना था कि कांग्रेस का समय है और लोग विकास की नई ऊंचाई को छुयेंगे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन संतोष शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी भी उपस्थित थे।

↑
Exit mobile version