President Draupadi Murmu
President Draupadi Murmu ने कहा है कि हमारे देश में गुलामी की मानसिकता को समाप्त करने का राष्ट्रीय लक्ष्य तय किया गया है। जनजातीय समाज के लोग गुलामी की मानसिकता से हमेशा मुक्त रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जनजातीय गौरव के बारे में देश भर में एक नई चेतना का संचार हुआ है।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम में आयोजित ’आदि गौरव सम्मान’ समारोह के अवसर पर सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर, 1913 को मानगढ़ धाम में अंग्रेजों ने भील समुदाय के 1500 से अधिक बहादुरों की निर्मम हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली बलिदान की शौर्य गाथाओं के बारे में पूरे देश के लोगों को, विशेषकर युवाओं को जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर मानगढ़ आंदोलन से जुड़े भील समुदाय के गीत… भूरेटिया, नई मानूं रे नई मानूं… का भी उल्लेख किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने ’आदि गौरव सम्मान’ प्राप्त करने वाले सभी व्यक्तियों को बधाई देते हुए इस बात पर खुशी जताई कि महिलाओं की संख्या सम्मान प्राप्त करने वालों में अधिक रही। उन्होंने कहा कि महिलाओं का विकास किसी भी समाज के विकास का आईना है। इसलिए यह आदिवासी समाज राजस्थान और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह आदिवासी समाज की बहुमुखी क्षमता और उनके विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए अमूल्य योगदान का प्रमाण है।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि राजस्थान के जनजातीय समाज के बेटे और बेटियां खेलकूद की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं, यह बेहद खुशी की बात है। उन्होंने देश की लैक्रोस टीम की कप्तान चुनी गई राजस्थान की आदिवासी बेटी सुनीता मीना सहित राजस्थान के सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा की और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा।
राष्ट्रपति ने हाल ही में शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य जनजातीय समुदाय के पांच करोड़ से अधिक लोगों को लाभान्वित करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह अभियान आदिवासी समाज के गौरव को बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। उन्होंने जनजातीय समुदायों, किसानों और महिलाओं सहित वंचित वर्गों के कल्याण और विकास हेतु अनेक क्षेत्रों में सक्रियता के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को साधुवाद भी दिया।

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने यह जानकर खुशी व्यक्त की कि बड़ी संख्या में जनजातीय छात्र-छात्राएं ’एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल’, आदर्श विद्यालय, आश्रम छात्रावासों और स्पोर्ट्स हॉस्टल जैसी शैक्षिक पहलों से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करें और उनका उत्साह बढ़ाएं। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन की याद साझा करते हुए कहा, “कक्षा सात तक गांव में पढ़ाई करने के बाद मैंने भी भुवनेश्वर जाकर आगे की पढ़ाई पूरी की थी। यदि छात्रावास की सुविधा नहीं मिली होती तो शायद आगे की पढ़ाई मुश्किल से हुई होती या उसमें रुकावट भी आ सकती थी। आज मैं आपके सामने खड़ी हूं तो केवल शिक्षा के बल पर।“
राष्ट्रपति ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी राजीविका सखियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने प्रयासों से समाज में आर्थिक मजबूती ला रही हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदर्शित आदिवासी शिल्पकारों की वस्तुओं और आदिवासी नृत्य प्रस्तुतियों की भी प्रशंसा की और कलाकारों के समर्पण को सराहा।
आदिवासी समुदाय का भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ाव
कार्यक्रम में राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा कि आदिवासी समुदाय का शुरू से ही भारतीय संस्कृति की जड़ों से जुड़ाव रहा है। इस समुदाय में प्रकृति को सहेजने की परंपरा रही है। हमें आदिवासियों की इसी परंपरा से प्रेरणा लेकर प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें आदिवासियों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करना चाहिए, जिससे इन उत्पादों को उचित प्लेटफार्म मिल सके।
श्री बागडे ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने भारतीय समुदाय में जनजातियों की महत्वपूर्ण भूमिका को समझते हुए पहली बार अलग से जनजातीय कल्याण मंत्रालय की स्थापना की थी। इसके बाद जनजातियों के विकास के लिए निरन्तर काम किए गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी जनजातियों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित हैं। केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से जनजातियों को लाभान्वित किया जा रहा है।
राज्यपाल ने कहा कि आज ‘आदि गौरव सम्मान समारोह’ में खेल, शिक्षा, तकनीकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान किया गया है। जो कि राज्य सरकार का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में सम्मान का मतलब है सहज मूल्यों का सम्मान तथा इन्हीं प्रयासों के माध्यम से श्रेष्ठ भारत की भावना को फलीभूत किया जा रहा है।
देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासियों का विशेष योगदान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आदिवासी समुदाय का तीर्थस्थल मानगढ़ धाम पूरे भारत में एक ऐतिहासिक धरोहर है। यहां गोविंद गुरू जी के नेतृत्व में आदिवासी समुदाय ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़कर साहस और बलिदान की अनुपम मिसाल पेश की। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासियों का विशेष योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आदिवासी समुदाय के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मानगढ़ धाम को एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिससे इस क्षेत्र की संस्कृति के प्रचार के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि मां-बाड़ी में कार्यरत शिक्षाकर्मी, महिला सहयोगिनी तथा स्वास्थ्य कर्मियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि, आवासीय विद्यालयों सहित राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में छात्र-छात्राओं के लिए मैस भत्ता 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपये करना, टीएसपी फण्ड को 1000 करोड़ से बढ़ाकर 1500 करोड़ रुपये करने सहित विभिन्न निर्णयों से राज्य सरकार आदिवासियों को समृद्ध एवं सशक्त बनाने के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।
श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने पहली बार आदि गौरव सम्मान दिये जाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत आज जनजाति क्षेत्र के विकास में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया जा रहा है। इससे आदिवासी समाज के अन्य लोग भी प्रेरणा लेकर क्षेत्र के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मानगढ़ धूणी क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा की। साथ ही, मानगढ़ धाम में पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा की।
कार्यक्रम में जनजातीय क्षेत्र के विकास में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए विभिन्न व्यक्तियों एवं संस्थाओं को आदि रत्न गौरव सम्मान, आदि सेवा गौरव सम्मान तथा आदि ग्रामोत्थान गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने महिला स्वयं सहायता समूह की राजीविका सखियों को 158 करोड़ रुपये का चैक वितरित किया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्म पौण्ड, पाइपलाइन, कृषि यंत्र, तारबंदी की अनुदान राशि एवं कृषि संकाय में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहन राशि का डीबीटी हस्तान्तरण किया। इसके अन्तर्गत लगभग 20 हजार 221 लाभार्थियों को 63 करोड़ रुपये की राशि हस्तान्तरित की गई। इससे पहले राष्ट्रपति ने जनजातीय समुदायों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने मानगढ़ धाम स्थित स्मारक स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री श्री हेमन्त मीणा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
Related Articles
-
MP CM डॉ. यादव ने पीएम मोदी से मुलाकात की, उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 में आमंत्रित किया
-
इंदौर में पानी से होने वाली मौतों को रोका जा सकता है, पाइपलाइन टेंडर में देरी से त्रासदी हुई: न्यायिक पैनल
-
छत्तीसगढ़ के चट्टानी इलाके में चाय की खेती से आर्थिक बदलाव आता है
-
पटना में ‘स्कूटी दीदी’ से बदसलूकी और मारपीट, गश्त के दौरान महिला पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़
-
‘पापा ने बुलाया तो आ गई’, 11 महीने बाद पटना लौटीं रोहणी, लालू और राबड़ी को देखते ही भर आईं आंखें
-
सासाराम में तिरंगे में लौटा BSF का लाल, ड्यूटी के दौरान थमी सांस; अंतिम दर्शन को उमड़ा गांव
-
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर नींद में सवार यात्रियों पर टूटा कहर, ट्रेलर से भिड़ी दिल्ली-दरभंगा AC बस; चार की मौत
-
मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने पार्टी से निकाले जाने के बाद मांगा एक और मौका
-
मथुरा में मंदिर ट्रस्ट धातु दान की शुद्धता का परीक्षण करने के लिए कम्प्यूटरीकृत मशीन का उपयोग करेगा
-
यूपी के बहराइच होटल में फांसी पर लटकी मिली 46 साल की शादीशुदा महिला और उसका 27 वर्षीय साथी
-
6.37 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामला: लखनऊ की सीबीआई अदालत ने एलआईसी के पूर्व सहायक को 10 साल की सजा सुनाई
-
चंडीगढ़: ट्राइसिटी में मौसम में फिर से बदलाव, शहर में पंजाब में दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज
-
2 बैंक घोटालों के बाद, हरियाणा के नए ऑडिट कानून ने अधिकारियों को अवैध भुगतान, नुकसान के लिए हुक में डाल दिया
-
वाडा के प्रतिबंध और ओलंपिक कोटा हारने के बाद, रोहतक की परवीन हुड्डा ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता
-
हर 50 मीटर पर चार कूड़ेदान: हरियाणा में पर्यटकों, तीर्थ स्थलों पर कचरा प्रबंधन के साथ हाईटेक किया जाएगा
-
दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशन बंद, सीईसी के खिलाफ प्रस्तावित विरोध से पहले धारा 163 लागू
-
दिल्ली सरकार ने उत्तरी रिज में 277 एकड़ के लिए ‘आरक्षित वन’ का दर्जा दिया
-
महात्मा गांधी की जयंती पर पीएम मोदी और कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
-
जंतर-मंतर प्रदर्शन: मतदाता सूची विवाद के बीच छात्र समूहों ने सीईसी ज्ञानेश कुमार को निशाना बनाया
-
भ्रष्टाचार के शिकायतकर्ता ने ऑडियो क्लिप में पंजाब के निलंबित डीआईजी एचएस भुल्लर की आवाज की पहचान की
-
संगरूर के सांसद गुरमीत हेयर ने शिअद और कांग्रेस को दी चुनौती
-
ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जौहल नौ साल बाद तिहाड़ से बाहर
-
कनाडा में फोन पर गेम खेलते हुए हुई जानलेवा दुर्घटना में पंजाब मूल के ट्रक चालक को 6 साल की सजा
-
सुखबीर बादल 6 अक्टूबर को डोर-टू-डोर ड्राइव के साथ शिअद के पंजाब चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
-
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि 36.87 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 1,262 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए
-
पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए दिल्ली में करेंगे राहुल गांधी की मुलाकात
-
मर्चेंट बैंकर के जरिए 10,000 करोड़ रुपये का कर्ज नहीं उठाएगी पंजाब पावर कॉरपोरेशन
-
ओंकारेश्वर में नर्मदा के बीच नाव के इंजन में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; नाविक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
-
जबलपुर में कार की टक्कर से पलटी स्कूल वैन, आठ बच्चे घायल; सड़क पर मची अफरा-तफरी
-
छत्तीसगढ़ में दूल्हे को नशे में पाया गया, दुल्हन ने तोड़ी शादी पुलिस ने उनके रुख का सम्मान किया
-
पहाड़ों के बीच बंजर जमीन पर उगाई सफलता: गया की सुषमा ने खेती, डेयरी और मत्स्य पालन से रची नई इबारत
-
बिहार के लिए अगले 48 घंटे अहम, उफान पर नदियां; मानसून को लेकर IMD का अपडेट
-
रोहतास में पत्थर खदानों की बंदोबस्ती शुरू, बिहार समेत कई राज्यों के मजदूरों को मिलेगा रोजगार
-
औरंगाबाद में 288 करोड़ की लागत से बनेगा 8 KM लंबा फोरलेन बाईपास, 8 मौजों में जमीन का होगा अधिग्रहण
-
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शख्स की लॉ डिग्री रद्द
-
सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को ‘बचाने’ के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस को फटकार लगाई; समन अधिकारी
-
यूपी में मॉनसून की विदाई की उल्टी गिनती शुरू, अगले 7 दिनों के मौसम को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट
-
चलती फ्लाइट में को-पायलट ने किया हमला, घायल होकर कैप्टन स्मित मच्छार ने बचाई 174 यात्रियों की जान, CM योगी तारीफ करते नहीं थके!
-
सोहना एलिवेटेड रोड पर चलती कार में लगी आग, चालक बाल-बाल बचा
-
11 अक्टूबर से लागू होंगी संपत्ति कर की नई दरें
-
ग्रेटर फरीदाबाद में नाबालिग के साथ उसके दोस्त के सामने ‘गैंगरेप’ 3 गिरफ्तार
-
2 महीने की सैलरी में देरी से करनाल एमसी दफ्तर के बाहर सफाई कर्मचारियों का विरोध
-
फर्जी ई-चालान मैसेज से बैंक खाते खाली हो सकते हैं: पंचकूला पुलिस ने वाहन मालिकों को दी चेतावनी
-
टीवी से प्रेरणा लेने से लेकर एशियाई खेलों में रजत पदक तक, आशिमा अहलावत का निशानेबाजी सफर
-
दिल्ली पीडब्ल्यूडी के 23 करोड़ रुपये के रोड टेंडर में ‘अनियमितताओं’ को लेकर आम आदमी पार्टी ने एसीबी का दरवाजा खटखटाया
-
दिल्ली की एक अदालत ने यासीन मलिक और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप तय करने का आदेश दिया है।
-
बारापुला फेज-3 के खुलने के अगले दिन दिल्ली में सूर्यघाड़ी, आश्रम में जाम
-
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को पंजाब के नांगल में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर की हत्या से कथित तौर पर जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू संयुक्त अरब अमीरात में रहता था और कहा जाता है कि उसने अपराधियों को रसद सहायता और वित्तपोषण प्रदान किया था। उसे एनआईए ने वांछित घोषित कर दिया था। एनआईए ने एक बयान में कहा कि कुमार को कूटनीतिक प्रयासों के बाद गुरुवार को भारत प्रत्यर्पित किया गया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद कुमार को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे कानूनी कार्यवाही के लिए यहां विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया। यह मामला प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के सदस्यों द्वारा प्रभाकर की लक्षित हत्या से संबंधित है। एनआईए ने हत्या के संबंध में 9 मई, 2024 को एक मामला दर्ज किया था। इस मामले में अब तक तीन चार्जशीट दाखिल की जा चुकी हैं। नवीनतम गिरफ्तारी 13 अगस्त को यूएई के एक अन्य आरोपी मनवीर राम को पकड़ने के बाद की गई है। अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियारों की आपूर्ति में कथित तौर पर शामिल मनवीर राम को अमृतसर हवाई अड्डे पर रोका गया। एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि प्रभाकर को खत्म करने की साजिश कथित तौर पर जर्मनी स्थित बीकेआई के गुर्गों हरजीत सिंह उर्फ लाडी और कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू ने रची थी। बयान में कहा गया है कि जांच में यह भी स्थापित हुआ है कि कुमार ने संयुक्त अरब अमीरात से काम करते हुए विदेशों में स्थित बीकेआई के गुर्गों के लिए एक रसद प्रदाता और फाइनेंसर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसमें कहा गया है कि वह एक भर्तीकर्ता और हैंडलर के रूप में काम करता था, हथियारों की व्यवस्था करता था और प्रभाकर की हत्या में शामिल शूटरों को उनकी डिलीवरी की सुविधा प्रदान करता था। आतंकवाद निरोधक एजेंसी ने कहा कि हरजीत सिंह और कुलबीर सिंह के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए कुमार ने साजिश के संबंध में आतंकवाद के लिए धन भी प्राप्त किया और उसे हस्तांतरित किया। एजेंसी ने कहा कि कुमार का प्रत्यर्पण भगोड़ों की भारत वापसी में शामिल विभिन्न एजेंसियों के प्रयासों के कारण किया गया है।
-
पंजाब विहिप नेता की हत्या के मामले में एनआईए ने यूएई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
-
बाबा फरीद विश्वविद्यालय ने एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग के तीसरे दौर के कार्यक्रम में संशोधन किया
-
पंजाब चुनाव पर बीजेपी ने आज से 2 दिन की मंथन, बीएल संतोष करेंगे नेतृत्व
-
ईडी ने उद्योगपति एसपी ओसवाल को 7 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया
-
आम आदमी पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने नंगल संयंत्र में भूजल प्रदूषण का आरोप, जांच की मांग की
-
पंजाब के सीमावर्ती जिले में 7 महंगी पिस्तौल के साथ 4 गिरफ्तार
-
राजा वारिंग के बाद, कौन? राहुल और खड़गे से मिलने के लिए दिल्ली में कैंप पंजाब के नेता
-
मोगा, मुक्तसर और फरीदकोट में तीन महीने में 47,000 से अधिक चालान जारी किए गए
-
राहुल के विश्वासपात्र विजय इंदर सिंगला पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में राजा वारिंग की जगह लेंगे
-
राजा वारिंग ने नए प्रमुख की घोषणा से पहले एक्स बायो को ‘पूर्व पीपीसीसी अध्यक्ष’ में बदल दिया
-
पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, राहत सामग्री का करेंगे वितरण
-
बिहार के लाल ने हासिल किया खास मुकाम, LIC म्यूचुअल फंड के MD-CEO बने आशीष कुमार
-
पत्थर खनन को लेकर रोहतास प्रशासन ने उठाया कदम, करवंदिया पहाड़ी के दो ब्लॉक की बंदोबस्ती जल्द
-
गंडक के बढ़ते जलस्तर से सारण के पानापुर में तटबंध पर बढ़ा दबाव, दो जगह रिसाव; अलर्ट मोड में विभाग
-
ब्लू ड्रम मर्डर केस: सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में मुस्कान और साहिल दोषी करार पालन करने के लिए सजा
-
राज्यसभा के लिए रिलायंस के कार्यकारी धनराज नाथवानी और प्रोफेसर राम गोपाल के साथ समाजवादी पार्टी को हैरानी
-
आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के घर को ‘बदनाम’ करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हत्या का आरोप लगाया गया
-
यूपी के बदायूं में तेज रफ्तार माइनिंग ट्रक और स्कूल वाहन की टक्कर से 6 बच्चे घायल
-
कुशल के तीरंदाजी लक्ष्य से गोहाना के सिवांका गांव में एशियाई खेलों का स्वर्ण पदक
-
सोनीपत के डाबरपुर गांव से आइची-नागोया तक: सुनील कुमार ने अपने पिता के लिए कांस्य पदक जीता
-
2 दिन में 3 मेडल: शादी से पहले चुना मेडल हरियाणा की निशानेबाज नीरू ढांडा
-
एचएसजीएमसी प्रमुख ने अखिल भारतीय गुरुद्वारा अधिनियम की मांग की, 211 सदस्यीय राष्ट्रीय सिख निकाय को ‘सिख संसद’ के रूप में पेश किया
-
उत्तरी दिल्ली में लूटपाट और हत्या के आरोप में चचेरे भाई समेत चार गिरफ्तार
-
दिल्ली में एसआईआर के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश के साथ ही युवा मतदाता कैंपस शिविरों में पहुंचे
-
सर्दियों से पहले दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी कड़ा
-
दिल्ली का बारापुला फेज-3 एक दशक की देरी के बाद खुला
-
बस में गैंगरेप: दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में बायोलॉजिकल सैंपल, फोन लोकेशन डेटा के अहम सबूत
-
एलपीयू हिंसा, आगजनी मामले में सीबीआई जांच के लिए छात्र ने पंजाब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया
-
पंजाब कांग्रेस को ‘दो दिन’ में मिलेगा नया अध्यक्ष
-
‘मी टाइम’ से लेकर पर्वतीय उपलब्धि तक, अमृतसर की कंवलदीप कौर ने खार्दुंग ला पर चढ़ाया विजय
-
बोहरू: सुधारकों, स्वतंत्रता सेनानियों और शिक्षकों का अमृतसर गांव
-
अमेरिकी राजदूत गोर के स्वर्ण मंदिर दौरे के दौरान खालिस्तान समर्थक नारों को लेकर भाजपा ने मान सरकार से उठाए सवाल
-
ईडी के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह से पीएमएलए कोर्ट में जिरह
-
स्पेसिफिकेशन में बदलाव से 75 करोड़ रुपये के 2 बोलीदाताओं को बाहर कर दिया गया पंजाब के बिजली विभाग के टेंडर से
-
अकाली दल से निष्कासित नेता रूप कौर संधू ने सुरक्षा की मांग की, जान को खतरा बताया
-
अमित शाह के पंजाब दौरे के दिन जालंधर की सड़कों पर ड्रग्स, पानी के बंटवारे को लेकर उनसे पूछताछ करने वाले चुनावी होर्डिंग
-
अमृतसर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और हथियारों की आपूर्ति के 3 मामलों का भंडाफोड़ किया 5 गिरफ्तार
-
छत्तीसगढ़ में गेहूं से लदे ट्रक ने खड़े वाहन से टकराया 6 लोगों की मौत, 7 घायल
-
छत्तीसगढ़ झीरम घाटी में 2013 में हुए नक्सली हमले के सभी 10 दोषियों को मौत की सजा
-
मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ही खाई में खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
-
श्री गडकरी ने ईंधन आयात में कटौती, कृषि आय बढ़ाने के लिए इथेनॉल, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन की गतिशीलता पर जोर दिया
-
RJD सुप्रीमो लालू यादव के परिवार में मिटीं दूरियां! रोहिणी आचार्य की पोस्ट ने दिए ‘शुभ’ संकेत
-
बेगूसराय के होटल में महिला से दुष्कर्म! वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
-
रांची-अलीपुरद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; बोकारो, चितरंजन, जसीडीह, नवगछिया, किशनगंज, कटिहार व सिलीगुड़ी में रुकेगी
-
‘सुशासन स्टाइल’ से सुलझेगा अनंत और नीरज का झगड़ा, पटना में JDU के मंत्री ने दिए संकेत
-
‘रात के अंधेरे में एक नेता से मुलाकात’ के दावों पर दिव्या मित्तल का पलटवार, Ex- IAS ने दिया करारा जवाब!
-
पश्चिमी यूपी की थानाभवन सीट पर क्या फिर फंस जाएगी बीजेपी? समझिए पूरा समीकरण
-
यूपी में MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की ताजा लिस्ट, इन 6 नेताओं को मिला टिकट
-
क्या मुख्तार अंसारी के भतीजे को टिकट देंगे अखिलेश यादव? मोहम्मदाबाद सीट पर इन नामों की चर्चा
-
प्राइवेट पार्ट कटा और खूब हुई ब्लीडिंग… प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत पर शंकराचार्य ने खड़े किए सवाल
-
हिसार में अनाज मंडी में जलभराव, तराजू में दोषपूर्ण तराजू को लेकर पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाई
-
645 करोड़ रुपये का आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: ईडी ने चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में 14 स्थानों पर छापे मारे