Sanjay Singh के सीजफायर पर प्रधानमंत्री से पांच प्रश्न, क्या आपको ट्रंप ने धमकी देकर दबाव में डाला?

Sanjay Singh: आम आदमी पार्टी (आप) पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार के साथ खड़ी रही है, लेकिन सीजफायर के बाद से वह अधिक हिंसक हो गई है।

Sanjay Singh News: आम आदमी पार्टी (आप) पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार के साथ खड़ी रही है, लेकिन सीजफायर के बाद से वह अधिक हिंसक हो गई है। ‘आप’ के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्रंप की ओर से किए गए दावों को लेकर पीएम मोद से 5 सवाल किए हैं। उन्होंने पीएम मोदी से यह भी पूछा कि क्या यह सच है कि अमेरिका राष्ट्रपति ने व्यापार बंद करने की धमकी दी थी, जिसकी वजह से दबाव में आकर सीजफायर किया गया।

संजय सिंह के पीएम से 5 सवाल

पहला सवाल: पीओके पर भारत की सेना कब्जा कर सकती थी। 21 आतंकवादी स्थानों को नष्ट कर सकती थी, बलूचिस्तान को पाकिस्तान के नक्शे से अलग कर सकती थी। तब आपने ट्रंप के निर्देश पर सीजफायर की घोषणा क्यों की?

दूसरा सवाल: पूरा देश पूछ रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत बहनों के माथे से सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकवादियों को मारने के लिए हुई थी, वो आतंकवादी कहां हैं? उन आतंकवादियों को मौत के घाट कब उतारा जाएगा?

तीसरा सवाल: कल आपके भाषण में ट्रंप ने दोनों देशों को सीजफायर लागू करने की धमकी दी थी। एक हिन्दुस्तानी जो खाने को मोहताज है, जानता है कि अमेरिका का पाकिस्तान के साथ कौन सा व्यापार हो सकता है। व्यापार तो भारत के साथ है। तो आपको व्यापार को लेकर धमकी देकर दबाव डाला?

चौथा सवाल: ट्रंप का दावा है कि पाकिस्तान एक बड़ी और शक्तिशाली देश है, आप सार्वजनिक रूप से कहते हैं कि पाकिस्तान एक आतंकवादी देश है। बुलाइए संसद का सत्र। हम मिलकर पास करेंगे कि पाकिस्तान आतंकवादी देश है।

पांचवां सवाल: प्रधानमंत्री जी आपने कहा कि वह आतंकवादी घटनाओं को आगे अंजाम नहीं देगा, वह सैन्य दुस्साहस नहीं करेगा, ऐसा उसने कहा। आप देश को बताइए कि जैसे ही सीजफायर का ऐलान हुआ तीन घंटे के भीतर इसका उल्लंघन हुआ। कैसे दुस्साहस दिखाया उसने? आपके गृहराज्य गुजरात के कच्छ में सीजफायर उल्लंघन हुआ। कल जैसे ही आपने अपना भाषण खत्म किया, पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। अमृतसर में फ्लाइट नहीं उतर पाई। आप पाकिस्तान पर भरोसा कर रहे हैं? बताइए कैसे उन्होंने सैन्य दुस्साहस किया, सीजफायर उल्लंघन का?

↑
Exit mobile version