Hair Transplant Side Effects: हेयर ट्रांसप्लांट कराने के साइड इफेक्ट और किसे नहीं कराना चाहिए?

Hair Transplant Side Effects: आजकल बालों का ट्रांसप्लांट करवाना काफी लोकप्रिय है। सेलेब्स के बाद बहुत से लोग भी बाल ट्रांसप्लांट करवा रहे हैं। लेकिन इसके खराब पक्ष भी अक्सर देखे जाते हैं, जैसे कानपुर में एक इंजीनियर की मौत।
Hair Transplant Side Effects: सितारों और अभिनेत्रियों के अलावा आम लोगों में भी हेयर ट्रांसप्लांट का चलन तेजी से फैल रहा है। गंजापन से परेशान लोग हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा ले रहे हैं। आपके बाल कुछ दिनों में इससे उगने लगेंगे। हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान खराब साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसा मामला कानपुर में हाल ही में सामने आया है। जहां इंजीनियर विनीत दुबे की हेयर ट्रांसप्लांट के बाद निधन हो गया है विनीत ने गंजेपन से छुटकारा पाने के लिए बाल ट्रांसप्लांट करवाया था।
विनीत का चेहरा हेयर ट्रांसप्लांट के बाद सूजनग्रस्त हो गया था, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों का कहना है कि इंफेक्शन उनके पूरे शरीर में फैल गया था। जिसकी वजह से इंजीनियर की मौत हो गई।
हेयर ट्रांसप्लांट क्या है?
हेयर ट्रांसप्लांट में आपके सिर के अधिक बाल वाले हिस्से से बाल निकालकर गंजेपन वाली जगह पर बाल लगाए जाते हैं। ये प्रक्रिया आसान लग सकते हैं, लेकिन इसे करने के लिए खास कौशल चाहिए और कभी-कभी नुकसान भी उठाना पड़ता है। हेयर ट्रांसप्लांट केवल अनुभवी प्लास्टिक या डर्मेटोलॉजिकल सर्जन से करवाना चाहिए।
हेयर ट्रांसप्लांट से होने वाले नुकसान
हेयर ट्रांसप्लांट के साइड इफेक्ट्स सभी को होते हैं लेकिन कुछ लोगों को काफी हल्के लक्षण महसूस होते हैं जो कुछ दिनों में ही ठीक हो जाते हैं।
- ब्लीडिंग और इंफेक्शन
- स्कैल्प में सूजन आना
- आंखों के आसपास नीला पड़ना
- सिर के ऊपर पपड़ी बनना
- ट्रांसप्लांट वाली जगह का सुन्न होना
- सिर में खुजली होना
- हेयर फॉलिकल्स में इंफेक्शन और सूजन
- किसे नहीं कराना चाहिए हेयर ट्रांसप्लांट
- अगर आपकी कोई दवाएं चल रही हैं
- जिनकी कीमोथेरेपी के बाद बाल झड़ गए हैं
- किसी तरह की सिर पर चोट लगी हो
- सर्जरी के बाद किसी तरह के निशान हों
- अगर महिलाओं के पूरे सिर से बाल झड़ रहे हों



