April Vrat Tyohar 2025: अप्रैल में कब है अष्टमी, रामनवमी, अक्षय तृतीया और हनुमान जन्मोत्सव?

April Vrat Tyohar 2025 अप्रैल में अष्टमी, रामनवमी, अक्षय तृतीया और हनुमान जयंती शामिल हैं। इन त्योहारों की सही तिथि जानें-
April Vrat Tyohar 2025: हिंदू धर्म में हर महीने कई व्रत-त्योहार हैं। इस समय चैत्र महीना है। इस समय चैत्र नवरात्रि चल रहे हैं। चैत्र महीने में कई व्रत-त्योहार होंगे, जिनमें नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी और रामनवमी शामिल हैं। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल भी शुरू हो गया है। अप्रैल में कामदा एकादशी, हनुमान जयंती और अक्षय तृतीया जैसे कई महत्वपूर्ण अवसर आएंगे। जानें अप्रैल महीने के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट–
दुर्गाष्टमी 2025 कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी 4 अप्रैल 2025 को रात 8 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और 6 अप्रैल 2025 सुबह 12 बजकर 35 मिनट पर समाप्त होगा। 05 फरवरी 2025, बुधवार को दुर्गाष्टमी है।
राम नवमी 2025 कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, नवमी तिथि 5 अप्रैल 2025 को रात 7 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और 6 अप्रैल 2025 को रात 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। राम नवमी 06 अप्रैल 2025, रविवार को मनाई जाएगी।
हनुमान जयंती 2025: हिंदू धर्म में हनुमान जी को कलयुग का देवता मानते हैं। हनुमान जी का जन्म चैत्र मास में होता है। 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जयंती होगी।
अक्षय तृतीया 2025 कब है: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन शुभ कार्य बिना मुहूर्त के किए जा सकते हैं। 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया मनाई जाएगी।
अप्रैल 2025 के पर्व-त्योहार की लिस्ट-
1 अप्रैल 2025: विनायक चतुर्थी, चैती छठ प्रारंभ
2 अप्रैल 2025: चैती छठ (नहाय-खाय)
3 अप्रैल 2025: चैती छठ (संध्या अर्घ्य)
4 अप्रैल 2025: चैती छठ (ऊषा अर्घ्य)
6 अप्रैल 2025: राम नवमी, विकट संकष्टी चतुर्थी
8 अप्रैल 2025: कामदा एकादशी
10 अप्रैल 2025: प्रदोष व्रत
12 अप्रैल 2025: हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा व्रत
24 अप्रैल 2025: वरुथिनी एकादशी
25 अप्रैल 2025: प्रदोष व्रत
26 अप्रैल 2025: मासिक शिवरात्रि
27 अप्रैल 2025: वैशाख अमावस्या
29 अप्रैल 2025: परशुराम जयंती
30 अप्रैल 2025: अक्षय तृतीया



