खेल

IPL 2025 के सबसे बड़े खोजकर्ता वैभव सूर्यवंशी ने ये पांच शानदार रिकॉर्ड दर्ज किए

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 18वें सीजन में डेब्यू करने वाले 14 वर्षीय बाएं हाथ के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी प्रतिभा से सभी का दिल जीत लिया है।

IPL 2025 के सीजन में कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता, लेकिन 14 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा चर्चा की. उन्होंने अपने पहले आईपीएल सीजन में ऐसा खेल दिखाया कि सभी काफी प्रभावित हुए। वैभव ने 7 मैच खेले और 36 के औसत से 252 रन बनाए. इस दौरान उसके बल्ले से एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी भी हुईं। वैभव ने अपने पहले सीजन में ही पांच महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी बनाए, जिन्हें आने वाले सीजन में तोड़ना मुश्किल होगा।

वैभव सूर्यवंशी के पांच महत्वपूर्ण रिकॉर्ड

1. वैभव सूर्यवंशी ने IPL में सबसे कम उम्र में डेब्यू किया है। वैभव ने 14 साल 23 दिन की उम्र में अपना पहला खेला।

2. वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 35 गेंदों में शतक लगाकर IPL में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

3. T20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले प्लेयर के तौर पर अब ये रिकॉर्ड वैभव के नाम पर दर्ज हो गया है। वैभव ने 14 साल 32 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट शतक जड़ा।

4. वैभव सूर्यवंशी ने IPL इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अब अपने नाम पर दर्ज किया है।

5. अब वैभव सूर्यवंशी IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी का रिकॉर्ड है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वैभव ने अपनी शतकीय पारी के दौरान कुल 11 छक्के लगाए और ईशान किशन का रिकॉर्ड तोड़ा।

वैभव का करियर अभी तक ऐसा रहा

वर्तमान क्रिकेट करियर में वैभव सूर्यवंशी ने 5 फर्स्ट क्लास मैच, 6 लिस्ट-ए मैच और 8 टी20 मैच खेले हैं। वैभव ने फर्स्ट क्लास मैचों में जहां 100 रन बनाएं हैं, तो वहीं लिस्ट में उनके नाम 132 रन दर्ज हैं। टी20 फॉर्मेट में अब तक वैभव कुल 265 रन बनाने में कामयाब हुए हैं।

Related Articles

Back to top button