स्वास्थ्य

Liver Swelling Symptoms: लिवर में सूजन क्यों होती है और इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं?

 Liver Swelling Symptoms: हमारे शरीर में लिवर एक महत्वपूर्ण अंग है। इसे शरीर का मैनेजर भी कहा जाता है। लिवर पर जोखिम भी पूरे शरीर पर असर डालता है। मरीज पहले हल्के लक्षणों को नजरअंदाज करते हैं। जब लक्षण दिखाई दें तो तुरंत इलाज करना चाहिए। लापरवाही से परिणाम गंभीर हो सकता है।

 Liver Swelling Symptoms: हमारे शरीर में लिवर एक महत्वपूर्ण अंग है। रक्त से विषाक्त पदार्थों को फिल्टर करने के अलावा लिवर कई अन्य महत्वपूर्ण काम करता है। लिवर में गड़बड़ी होने पर पूरेशरीर प्रभावित होता है। वर्तमान में, बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतों के कारण लिवर सूजन और फैटी होना एक आम समस्या बन गया है। हालांकि इसके तुरंत इलाज की जरूरत है. लापरवाही बरतने पर हालत गंभीर हो सकती है।

लिवर सूजन के कई कारण हैं। इसके लक्षण भी तुरंत दिखाई देते हैं। यह लक्षण शुरू में हल्के होते हैं। जो उन्हें नजरअंदाज करता है। मरीज परेशान होने पर इलाज की कोशिश करता है। लिवर पर सूजन मेडिकल भाषा में हेपेटाइटिस कहलाता है। यदि इसका समय से इलाज न किया जाए तो यह समस्या गंभीर होती जाती है. लिवर पर सूजन के कारण दिल का रोग और लिवर कैंसर भी हो सकता है।

क्यों सूजन होती है, लक्षण

लिवर सूजन के कई कारण हैं। इसके प्रमुख कारणों में अत्यधिक शराब पीना, वायरल संक्रमण, फैटी लिवर, ऑटोइम्यून विकार, विषाक्त पदार्थ और दवाएं शामिल हैं। इसके पहले लक्षणों में थकान, भूख में बदलाव, उल्टी होना और पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द शामिल हैं। लेकिन पहले यह लक्षण हल्के होते हैं। इसलिए मरीज लक्षणों को नजरअंदाज करता है। जिसके कारण यह समस्या गंभीर हो जाती है और इलाज में लंबा समय और खर्चा भी होता है।

क्या करें

यदि बताए गए लक्षणों में कोई भी एक या ज्यादा लक्षण महसूस हो रहे हैं तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करें. अपनी दिनचर्या और खानपान में बदलाव करें और शराब से दूरी बनाएं. संतुलित आहार लें और नियमित रूप से व्यायाम जरूर करें. अतिरिक्त वजन को कम करें. हेपेटाइटिस के टीके लगवाएं, लिवर पर सूजन के इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह के बिना कोई दवा या सप्लीमेंट न लें. लक्षण गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से मिले और इलाज शुरु करवाएं.

Related Articles

Back to top button