CSK के स्टार Dewald Brevis की साउथ अफ्रीका T20 टीम में वापसी, जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वॉड

IPL 2025 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद Dewald Brevis की साउथ अफ्रीकी टीम में वापसी हुई है। पढ़ें पूरी खबर और जानें सीरीज की जानकारी।
चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए हाल ही में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले Dewald Brevis को अब एक और बड़ा मौका मिल गया है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने उन्हें आगामी T20 त्रिकोणीय सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है, जिसमें न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमें भी हिस्सा लेंगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है और Dewald Brevis को टीम में शामिल किया जाना बताता है कि चयनकर्ता उन पर दोबारा भरोसा दिखा रहे हैं।
Dewald Brevis की T20I में वापसी
ब्रेविस ने साल 2023 में ही अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन सितंबर 2023 के बाद से उन्हें दोबारा टीम में मौका नहीं मिला था। अब तक उन्होंने सिर्फ 2 T20I मैच खेले हैं, जिसमें उनका प्रदर्शन मामूली रहा था।
हालांकि, IPL 2025 में CSK के लिए बेहतरीन बल्लेबाजी ने उन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बना दिया है।
IPL 2025 में Dewald Brevis का दमदार प्रदर्शन
IPL 2025 में Dewald Brevis को रिप्लेसमेंट के तौर पर CSK में मौका मिला और उन्होंने इस अवसर को दोनों हाथों से भुनाया। उन्होंने केवल 6 मैचों में 255 रन बना डाले, उनका औसत 37 के करीब रहा और स्ट्राइक रेट 180+ से ऊपर रहा।
इससे पहले वे मुंबई इंडियंस के लिए भी आईपीएल खेल चुके हैं, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले थे।
IPL प्रदर्शन से मिला फायदा
Dewald Brevis के शानदार IPL फॉर्म ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और इसी कारण उन्हें दुबारा साउथ अफ्रीकी टीम में शामिल किया गया है। अब सबकी निगाहें इस पर रहेंगी कि क्या ब्रेविस इस बार खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साबित कर पाते हैं।
रासी वैन डेर डुसेन को मिली कप्तानी
चूंकि नियमित कप्तान एडन मार्करम इस सीरीज में नहीं खेल रहे, इसलिए उनकी जगह रासी वैन डेर डुसेन को टीम की कमान सौंपी गई है।
साउथ अफ्रीका की स्क्वॉड इस प्रकार है:
रासी वैन डेर डुसेन (कप्तान)
डेवाल्ड ब्रेविस
कॉर्बिन बॉश
नांद्रे बर्गर
गेराल्ड कोएत्जी
रीजा हेंड्रिक्स
रुबिन हरमन
जॉर्ज लिंडे
क्वेना मफाका
सेनुरन मुथुसामी
लुंगी एनगिडी
नकाबा पीटर
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस
एंडिले सिमेलाने



