राज्यदिल्ली

Delhi मौसम अपडेट: दिल्ली में बारिश से मौसम बदला, कंपकंपी बढ़ी, जानें क्या हुआ मौसम का हाल

Delhi बारिश: पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है, मौसम विभाग ने कहा।

Delhi Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में फरवरी महीने की शुरुआत झमाझम बारिश (Rain) से हुई है. दिल्ली में बुधवार को पूरे दिन हल्की बारिश होती रही. गुरुवार सुबह से ही दिल्ली-NCR के कई इलाकों में लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से कंपकंपी वाली ठंड भी बढ़ गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीन फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है.

दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से एक डिग्री कम है. दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण बुधवार को करीब 100 उड़ानों में देरी हुई और कम से कम पांच उड़ानों का मार्ग बदला गया.

ज्यादा बारिश हो सकती है

दिसंबर और जनवरी में सामान्य से अधिक शुष्क मौसम के बाद उत्तर भारत में फरवरी में सामान्य से अधिक बारिश होगी। बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। India Meteorological Department (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि फरवरी में भारत में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button