UP News: कुशीनगर में नक्सली हमले में शहीद हुए युवा को दी गई श्रद्धांजलि, गांव में मातम, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

UP News: कुशीनगर निवासी सत्यवान सिंह सीआरपीएफ झारखंड में उप निरीक्षक थे। बटालियन गस्त करके वापस आ रही थी। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर हमला बोल दिया। इससे हादसे में वह शहीद हो गए।

UP News: सत्यवान सिंह यूपी के कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर सोहरौना के निवासी थे और सीआरपीएफ झारखंड में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। क्षेत्र में उनके नक्सली हमला में मरने की खबर से शोक है। उनकी बटालियन गस्त करके वापस चली गई। उनके बटालियन पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला कर दिया। जिसमें सीआरपीएफ के जाबांज योद्वा सत्यवान सिंह ने नक्सलियों से लड़ते हुए अपनी जान दी।

सत्यवान सिंह के पार्थिव शरीर को विधायक हाटा मोहन वर्मा और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने सलामी देते हुए भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। यह एक ऐसा मौका था जब उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके परिवारों के प्रति सहानुभूति भी व्यक्त की गई। इनके सर्वोच्च बलिदान का देश सदा ऋणी रहेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी हाटा योगेश्वर सिंह, क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन सिंह, तहसीलदार हाटा नरेंद्र राम, थानाध्यक्ष हाटा क्षेत्रीय अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

शनिवार सुबह, ओडिशा और झारखंड की सीमावर्ती पहाड़ी और जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे संयुक्त अभियान में एक महत्वपूर्ण घटना हुई। सीआरपीएफ 134 बटालियन का सत्यवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया जब नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया। घटना के बाद घायल युवा को तुरंत इलाज के लिए ओडिशा के राउरकेला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।यह हमला उस समय हुआ जब सुरक्षाबल कोल्हान क्षेत्र से नक्सलियों को खदेड़ने के लिए तलाशी अभियान चला रहे थे।

↑
Exit mobile version