- अटल जी ने ऐसी सर्जरी की कि किसी को पीड़ा नहीं हुई और तीन नये राज्यों का निर्माण किया
- राज्योत्सव की समापन बेला और राज्य अलंकरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा
- उपराष्ट्रपति ने कहा छत्तीसगढ़ के 36 सम्मान, इन्हें देखकर मुझे ऊर्जा मिली है
- हमारा उद्देश्य समग्र विकास, छत्तीसगढ़ में हो रहा बढ़िया काम- राज्यपाल श्री रमेन डेका
- सबकी भागीदारी से विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प होगा पूरा- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री ने लोककलाकारों को प्रोत्साहित करने की महत्वपूर्ण घोषणा
- ‘‘ए’’ श्रेणी के कलाकारों की अधिकतम कार्यक्रम स्वीकृति सीमा को 10 से बढ़ाकर 20 और ‘‘बी’’ श्रेणी के कलाकारों की अधिकतम सीमा 12 को बढ़ाकर 24 की
- ग्रेड निर्धारण समिति की प्रत्येक बैठक में अधिकतम 3 प्रतिष्ठित कला विशेषज्ञ अशासकीय सदस्य के रूप में होंगे सम्मिलित



Vice President Jagdeep Dhankhar: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव के समापन तथा राज्य अलंकरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए सबकी भागीदारी की जरूरत है। इसमें छत्तीसगढ़ का योगदान बढ़चढ़कर होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ देश के लिए एक मिसाल, यहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास के नये कीर्तिमान बन रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने राज्य अलंकरण से सम्मानित सभी विभूतियों कोे बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के 36 सम्मान, जिन्हें देखकर मुझे ऊर्जा मिली है।
उपराष्ट्रपति ने आगे कहा कि जब शताब्दी ने पलटी खाई तो छत्तीसगढ़ का उदय हुआ, ये यात्रा यहां तक आ गई है। इसके लिए बहुत शुभकामनाएं देता हूँ, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, पुरानी कहावत है आज भी कानों में गूंजती है। आप सभी इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। इस समारोह में आकर मेरा मन गौरव से भर गया है। छत्तीसगढ़ की पावन धरती समृद्ध सांस्कृतिक जीवन का दस्तावेज है। राष्ट्र के प्रति समर्पण और भारतीयता हमारी पहचान है। वर्ष 2000 में इस राज्य को विशिष्ट पहचान मिली। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को इस अवसर पर याद न करें तो बड़ी चूक होगी। उनकी याद सदैव आती है। राष्ट्रहित पर वे हमेशा अटल और मानवीय भावनाएं के विषय में बहुत कोमल थे। राजनीति में उन्होंने ऐसी सर्जरी की कि किसी को पीड़ा नहीं हुई और तीन राज्य बनाए, मैं उन्हें नमन करता हूँ। आपने पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री को बुलाकर एक बड़ा मापदंड हासिल किया, इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बधाई के पात्र हैं।
अटल जी ने जो कारीगरी की, उसमें कोई दर्द नहीं था। भाई चारा था। अगले साल छत्तीसगढ़ अपने स्वर्ण युग में प्रवेश करेगा इसका सुखद समन्वय भारत के अमृत काल के साथ हो रहा है। हमें अपनी गौरवमयी विरासत को नहीं भूलना चाहिए। यह मौका है हमारे महापुरुषों को याद करने का। आज जब हम अमृतकाल मना रहे हैं। मुझे और आपको गर्व है कि जिन लोगों ने अपना बलिदान किया, उन्हें दूर दूर जाकर हम उन्हें नमन कर रहे हैं। उनके समक्ष नतमस्तक हो रहे हैं। भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीरनारायण सिंह जैसे लोगों ने विषम हालात में स्वतंत्रता की ज्योति को जलाये रखा, हम उन्हें हमेशा स्मरण करते हैं और इसके लिए जनजातीय दिवस मना रहे हैं। इन महापुरुषों ने निःस्वार्थ भाव से समाज की सेवा की। इस मौके पर आपको मैं चिंतन और मंथन के लिए भी आग्रह करूंगा। सेवा निःस्वार्थ होना चाहिए, इसमें कोई स्वार्थ नहीं होना चाहिए। निःस्वार्थ सेवा के नाम पर या आड़ पर हमारी श्रद्धा को परिवर्तन करने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी संस्कृति हजारों साल पुरानी है उस पर प्रहार किया जा रहा है। इस पर हमें सजग होना चाहिए। यह धनबल के आधार पर हो रहा है। भोलेपन के आधार पर हो रहा है। भारत की आत्मा को जीवंत रखने के लिए ऐसी ताकतों को कुचलने की आवश्यकता है। आपसे आग्रह है कि इनसे सचेत रहिये। इन प्रयत्नों में खासतौर पर हमारे आदिवासियों भाइयों को निशाना बनाया जाता है। हमारे भारत की संस्कृति सबको समेटने वाली संस्कृति है। इस विशेषता को बरकरार रखना है। इस राज्य के युवाओं के लिए एक और चिंता का कारण है जिस पर यह सरकार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने नक्सलवाद से लड़ने का काम किया है। सरकार की सकारात्मक नीतियों की वजह से युवाओं को अनेक अवसर मिल रहे हैं। राज्य की गति और देश की प्रगति में बड़ा जुड़ाव है। राज्य की प्रगति और देश की प्रगति एक दूसरे की पूरक है। भारत की विकास यात्रा ने दुनिया को चमत्कृत कर दिया है। दुनिया हमारी तकनीकी प्रगति को देखकर दांतों तले उंगली दबा रही है। मेरे मन में शंका नहीं है कि छत्तीसगढ़ का देश की प्रगति में बड़ा योगदान रहेगा। छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक संपदा बेहद समृद्ध है। इस राज्य में अनेक संभावनाएं हैं। इस ओर ध्यान दिया जा रहा है। नतीजे भी अच्छे आ रहे हैं। यहां की खनिज संपदा जैसे बस्तर का लौह अयस्क, कोरबा का कोयला भारत के औद्योगिक विकास की प्राणवायु है। इस भूमि को धान का कटोरा कहा जाता है। यह राष्ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। एक बात मैं जरूर ध्यान दूंगा और आपसे भी आग्रह करूंगा कि राज्य का हित राष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखना होगा, राज्य का हित राष्ट्र के हित से अलग नहीं है। प्रदेश के निरंतर विकास के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बधाई देना चाहता हूँ।
संविधान दिवस ज्यादा समय दूर नहीं है। आज के नवयुवकों को याद दिलाना चाहूंगा। संविधान हमारी महत्वपूर्ण आधारशिला है इस पर हमारा भविष्य टिका है। संविधान दिवस हर वर्ष 26 नवंबर को मनाया जाता है। हर नागरिक को संविधान की अहमियत का एहसास होना चाहिए। इसके आदर्शों का पालन हमारी जिम्मेदारी है। संविधान से खिलवाड़ के हर प्रयास को कुंठित करना चाहिए। आपातकाल देश का काला क्षण था। 21 महीनों तक अधिकारों पर विराम लग गया। हालात इतने भयावह थे कि प्रजातांत्रिक मूल्य नजर तक नहीं आ रहे थे। लाखों लोगों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया था। इस भयावह कालखंड की जानकारी आज की पीढ़ी को होनी चाहिए।
इस राज्य में आईआईटी है। आईआईएम है। जिस पेशे से मैं जुड़ा हूँ उससे भी जुड़ा हुआ विश्वविद्यालय है जो बहुत प्रतिष्ठित है। राज्य का युवा, महिला एवं हर वर्ग अपना योगदान दे सके, अपना उज्ज्वल भविष्य बना सके, ऐसी नीतियां छत्तीसगढ़ में तैयार हो रही है। यहां प्रशासनिक पारदर्शिता आई है। समाज के हर वर्ग को सशक्त करने का प्रयास हुआ है। राज्य ने हाल ही में एक उद्योग नीति बनाई है इससे नवयुवकों की आशाएं फलीभूत होंगी। केंद्र और राज्य ने युवाओं के लिए इतनी योजनाएं शुरू की हैं कि युवा अपने उद्यम से अन्य लोगों को भी लाभ दे सकते हैं।
इस मौके पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि मैं असम प्रदेश से आता हूं। यह हरा-भरा प्रदेश है। छत्तीसगढ़ और असम राज्य में कई समानताएं हैं। छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत हिस्सा वनों से घिरा हुआ है। दोनों ही राज्य प्राकृतिक सम्पदा से भरपूर राज्य है। प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखते हुए छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर सतत् आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रशंसा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की स्थापना के 24 वर्षाे में हमने शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य और कई अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। एक युवा राज्य के रूप में हमारा उद्देश्य सिर्फ आर्थिक विकास नहीं बल्कि समग्र विकास है जिसमे हर नागरिक का उत्थान हो सके। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की विकसित भारत 2047 की संकल्पना को हम सबको साकार करना है। इसमे हर नागरिक, हर युवा पूरे उत्साह से योगदान देगा। प्रदेश के विकास में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई योजनाएं प्रारंभ की गई है। महिलाओं को समाज में सम्मान जनक स्थान दिलाने के लिए महतारी वंदन योजना जैसी अभिनव योजनाएं संचालित हो रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन की शुरुआत अलंकृत हो रही सम्मानित विभूतियों को बधाई देते हुए की। उन्होंने कहा कि आज अलंकृत हो रही विभूतियों में नारायणपुर के बुटलू राम माथरा जी भी हैं। उनकी सराहना ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम में हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने भी की थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्योत्सव 03 करोड़ छत्तीसगढ़ियों की एकता और अखण्डता का प्रतीक है। पिछले 2 दिनों में हम लोगों ने 24 वर्षों की यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को मिली उपलब्धियों का जश्न मनाया, लेकिन आज का यह अवसर अपनी आगे की यात्रा के बारे में बात करने का अवसर है, विकास की नई ऊंचाईयों को छूने का संकल्प लेने का अवसर है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल हम लोग राज्य स्थापना की रजत जयंती मनाएंगे, उसके आगे की यात्रा राज्य के स्वर्णिम भविष्य के साथ स्वर्ण जयंती की ओर आगे बढ़ने की यात्रा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं-बहनें भावी विकास के लिए हमारी ताकत हैं। हमारी महतारी वंदन योजना के फलस्वरूप प्रदेश की माताएं और बहनें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त हो रही हैं। महिला सशक्तिकरण से ही हम प्रदेश का सशक्तिकरण कर पाएंगे।
उन्होंने कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में शांति स्थापित करते हुए लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ की पुण्य भूमि में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। माओवाद के खिलाफ कड़ाई के साथ लड़ रहे हैं। राज्य में माओवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर क्षेत्र के युवाओं को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने, बस्तर की खेल प्रतिभाओं को सामने लाने के उद्देश्य से हम बस्तर ओलंपिक का आयोजन कर रहे हैं।प्रदेश के किसानों, आदिवासियों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं सहित समस्त नागरिकों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उन्नति में भागीदार बनें। आप सभी के प्रयासों से विकसित छत्तीसगढ़ के सपनों को साकार करेंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने लोककलाकारों को प्रोत्साहित करने महत्वपूर्ण घोषणा भी की। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लोक कलाकरों को प्रोत्साहित करने तथा लोक संस्कृति का देश विदेश में प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से बनाए गए ‘‘छत्तीसगढ़ कलाकार पंजीयन भुगतान नियम 2021’’ के संबंध में कला, संगीत, नृत्य, नाट्य एवं गायन के क्षेत्र में राज्य अलंकरण प्राप्त कलाकारों के लिए एक विशिष्ट ग्रेड ‘ए1’ निर्धारित करने की घोषणा की।
साथ ही समस्त ‘‘ए’’ श्रेणी के कलाकारों की अधिकतम कार्यक्रम स्वीकृति सीमा को 10 से बढ़ाकर 20 किया जाता है तथा ‘‘बी’’ श्रेणी कलाकारों की अधिकतम सीमा 12 को बढ़ाकर 24 करने की घोषणा की। साथ ही ग्रेड निर्धारण समिति की प्रत्येक बैठक में अधिकतम 3 प्रतिष्ठित कला विशेषज्ञों को अशासकीय सदस्य के रूप में सम्मिलित करने की घोषणा की।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा से लेकर कौशल उन्नयन तक हर क्षेत्र में छत्तीसगढ़ में बढ़िया काम हमने किया। छत्तीसगढ़ कभी पलायन के लिए जाना जाता था। एक रुपए किलो चावल आने के बाद छत्तीसगढ़ से पलायन का काम रूका। अब यहां आईआईटी भी हैं आईआईएम भी हैं। 14 मेडिकल कालेज भी है। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई भी दी।
इस मौके पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद एवं अन्य अधिकारी तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
source: https://dprcg.gov.in

अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में बड़ी भीड़ ने पंजाब में राजनीतिक हलचल मचा दी
डांसिंग डॉल: 8 वर्षीय शिवकान ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजाबी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए विरासत पुरस्कार जीता
सिख गुरु का नाम हटा: पंजाब AAP ने तख्त पटना साहिब के पास पुल के लिए ‘नीतीश सेतु’ टैग लगाया।
विभाग ने अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई तेज की है: पंजाब मंत्री बरिंदर गोयल
आप की कत्तर इमानदार छवि उजागर हुई, पंजाब भाजपा ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
ऑरा इंडिया टूर: दिलजीत दोसांझ ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इतिहास रचा, पंजाबी जड़ों की रक्षा की
सिख तीर्थयात्री गुरु नानक की जयंती समारोह में भाग लेने के लिए अटारी सीमा के रास्ते पाकिस्तान जाते हैं
एंटी-ड्रग अभियान: मुक्तसर पुलिस युवाओं के साथ वॉलीबॉल खेलती है, हॉटस्पॉट क्षेत्र में जाल बिछाता है
जेल में बंद पंजाब युवा कांग्रेस नेताओं से मिलने से इनकार किए जाने परगट सिंह ने ‘तानाशाही’ आप सरकार की आलोचना की
स्पेशल लोक अदालत ने संगरूर में 52 चेक-बाउंस मामलों का निपटारा किया
टीवी स्क्रीन से लेकर फूड बिजनेस तक, मेघा शर्मा पंजाब का असली स्वाद मुंबई में लेकर आती हैं
राजा वारिंग की ‘इंसाफ यात्रा’ को लुधियाना में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली
खड़ूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह 2027 पंजाब चुनावों से पहले राजनीतिक सुर्खियों में लौटे
बठिंडा का युवक कनाडा में आत्महत्या से मर जाता है; परिवार ने सरकार से शव घर लाने में मदद की अपील की
91 साल की उम्र में तकनीकी समझ नहीं हो सकती: पंजाब हाईकोर्ट ने 6 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए डोरस्टेप सेवा का आदेश दिया
पंजाब ने 75 मिलीग्राम से अधिक प्रेगाबालिन की बिक्री पर पूर्व अनुमति के प्रतिबंध लगाए
पूर्व पंजाब डीआईजी भुल्लर के सहायक कृष्णनु शारदा ने कई अधिकारियों के लिए मध्यस्थ का काम किया: ईडी
अयाली अमृतपाल सिंह के साथ दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होती है, कहता है कि वह जेल से ही शो चलाता है
ग्रीस में पंजाब के दो भाई मारे गए; रिश्तेदार द्वारा पकड़ा गया
बलविंदर संधू हत्या मामले के आरोपी को पुलिस हिरासत में भाभी की शादी में शामिल होने की अनुमति
अमृतपाल सिंह असम जेल से बाहर दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अदालत की अनुमति के बाद
अकाल तख्त ने राज कुंद्रा की फिल्म को मंजूरी नहीं दी है, इसके सचिवालय ने स्पष्ट किया
19वीं सदी का एक राजनेता एक टूटे हुए 21वीं सदी के विश्व को क्या सिखा सकता है? महाराजा रणजीत सिंह से सीखें
अमृतसर BRTS में 95 बसें भर्ती की गईं, गोदाम में पड़ी हैं, याचिकाकर्ता ने उच्च न्यायालय को बताया
नंगल रेलवे अंडरपास पुनरुद्धार ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के भीतर दरार को उजागर किया
सिद्धू मूसेवाला ने साजिशकर्ता गोल्डी ब्रार की हत्या कनाडा की सबसे वांछित सूची में शीर्ष स्थान पर
पंजाब पुलिस ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए सुरक्षा कड़ी करने के लिए अंतर-राज्यीय बैठक की
पंजाब एएसआई इकबाल सिंह हत्या मामला: जीरकपुर में मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इटली में सिख व्यवसायी सोनिया गांधी के बचपन के घर का मालिक है, उसे संग्रहालय बनाना चाहता है
ईडी ने राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू को फंड ट्रांसफर मामले में तलब किया
मोगा में पराली जलाने की बढ़ी: CAQM ने DC को कारण बताओ नोटिस जारी किया, स्पष्टीकरण मांगा
लालरू टॉडलर हत्या: 22 वर्षीय महिला ने पड़ोसी के बच्चे का गला घोंटकर हत्या की, शव को छत पर फेंक दिया
एक तारीख से रेट्रोस्पेक्टिव रेगुलराइज़ेशन, बाद की तारीख से वास्तविक लाभ? HC ने मना कर दिया
पंजाब मूल के पुरुष, महिला की सरे के बाहर गोलीबारी में मौत की पहचान
राहुल गांधी पंजाब चुनाव टिकटों के लिए मेरी सिफारिशों पर विचार करेंगे: लुधियाना में राजा वारिंग
पंजाब ने संशोधित किरातपुर साहिब-नंगल राजमार्ग योजना NHAI को भेजी
पंजाब पीसीएस परिणामों को लेकर भाजपा ने आप पर हमला किया, भर्ती में पक्षपात का आरोप लगाया
चीनी मांझा खतरा: उच्च न्यायालय ने पंजाब से कड़ी कार्रवाई, पीड़ित मुआवजा पर विचार करने को कहा
2 वरिष्ठ अकाली नेता, आप के नवदीप संघा सहित दर्जनों लोग गठबंधन वार्ताओं के बीच भाजपा में शामिल हुए
उच्च न्यायालय ने पंजाब पीसीएस, एलाइड सर्विसेज की भर्ती प्रक्रिया पर कथित अनियमितताओं के आरोप में रोक लगाई
छत्तीसगढ़ में 2 युवकों को उसके पुरुष मित्र की पिटाई के बाद महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और लूटपाट के आरोप में गिरफ्तार किया गया
शहीद स्मारक खुला, ध्यान अंबाला की ऐतिहासिक जेल को संरक्षित करने पर केंद्रित
27 साल बाद, पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने महिला को संस्कृत शिक्षक पद से वंचित करने का आदेश दिया
यमुनानगर चीनी मिल ने क्रशिंग सीजन की शुरुआत की
NCERT ने हरियाणा के 200 से अधिक शिक्षकों के लिए 5-दिवसीय निष्ठा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया
पुरानी पेंशन योजना के लिए कट-ऑफ तिथि से पहले शुरू किए गए अनुकंपा नियुक्ति दावे: उच्च न्यायालय
मध्य प्रदेश: खंडवा में दिनभर विरोध के बाद रात में दरगाह पर चला बुलडोजर, शहरकाजी ने कार्रवाई का किया विरोध
‘इनके बैग में गांजा रख दो…’, सिवनी के होटल में कपल को फंसाने की साजिश; Video वायरल होने के बाद नपे पुलिस अधिकारी
चक्रवात ‘अकवान’ के असर से बदलेगा MP का मौसम, दो दिन बाद कुछ जिलों में बारिश के आसार
मध्य प्रदेश में अब तीन बच्चे होने पर भी मिल सकेगी सरकारी नौकरी, मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला
सीहोर में दिल दहला देने वाली वारदात: घर में सो रहे दंपती और बेटे की नृशंस हत्या, सिर पर मिले गहरे जख्म
मुजफ्फरपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, मार्च तक तैयार होगा 2000 सीटों वाला आधुनिक आडिटोरियम
पीरपैंती बिजलीघर की बिजली ग्रिड तक पहुंचाएगी अदाणी की कंपनी, 35 साल में मिलेगा 17,281 करोड़ का शुल्क
जहानाबाद में 3 छात्रों की मौत के 10 दिन बाद इंजीनियरिंग छात्रों का हंगामा, मुआवजे के साथ व्यवस्था सुधारने की मांग
Bihar Crime : बेतिया में दिनदहाड़े करीब 40 करोड़ की लूट, 8 हथियारबंद बदमाशों ने गोल्ड शोरूम को बनाया निशाना
मुंगेर धान खरीद अपडेट : 59 पैक्स और 3 व्यापार मंडलों को मिला 35214 एमटी का लक्ष्य, CM सम्राट चौधरी ने दिया आश्वासन
‘कथा रोकेंगे तो नमाज भी रोकनी पड़ेगी’, धीरेंद्र शास्त्री का बयान खूब चर्चा में, रामकथा के लिए अखिलेश को भी दिया न्योता
झांसी में हॉकी खेलने आईं बेटियों को स्टेडियम में नहीं मिला ठिकाना, कमरा ढूंढा तो भी खुद पकाना पड़ा खाना
वंदे भारत ट्रेन में रिश्तेदार को छोड़ने गए 12 लोग, डोर बंद होने पर फंसे तो रेलवे ने फसूल लिया तगड़ा जुर्माना
Garh Ganga Mela: ‘हुड़दंग किया तो ठोक-ठोक कर लाल कर देंगे’, ASP महेश कुमार की चेतावनी
हापुड़ में अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष समेत पूरी कार्यकारिणी की भंग, ओपी राजभर ने कसा तंज!
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्य कांत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अवमानना नोटिस जारी किया
मेट्रो के ज़रिए ‘मू-विंग’? दिल्ली के कर्कड़डूमा स्टेशन पर गाय देखी गई, DMRC ने जवाब दिया
AIIMS के डॉक्टर अंटार्कटिका में 12,000 किलोमीटर दूर बिना शारीरिक रूप से उपस्थित हुए अल्ट्रासाउंड कर सकते हैं
दिल्ली के स्कूल सभी कक्षाओं के लिए शारीरिक कक्षाएं फिर से शुरू करेंगे क्योंकि CAQM ने GRAP-III प्रतिबंधों को हटाया
मुंडका में प्लास्टिक स्क्रैप गोदाम में आग लगी, कोई हताहत नहीं
अमृतपाल सिंह 21 नवंबर को दादी के अंतिम संस्कार में 3 घंटे के लिए हिरासत में शामिल होंगे
पहले खराब मतदान से आहत भाजपा नितिन नबिन की पंजाब यात्रा से पहले सतर्क
गुरदासपुर अनियंत्रित शहरी विकास, खराब योजना के कारण घुट रहा है
जेल की राजनीति पंजाब की व्यापारिक राजधानी में त्रिकोणीय प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती है
अमृतसर: गुरिंदर सिंह मट्टू की कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ लड़ाई प्रेरणा देती रहती है
चुनाव आगे हैं, पंजाब में AAP सरकार ने खाद्य जाल बढ़ाया, 10 लाख लाभार्थी जोड़े
एक मृत पिता, एक शादी का कार्ड और एक कोर्टरूम सरप्राइज
GMADA जांच में ED के दृष्टिकोण से राजनीतिक नियुक्ति
नितिन नबिन के नेतृत्व वाली भाजपा यात्रा आज पंजाब में शुरू हुई, पार्टी की जमीनी ताकत की परीक्षा
लुधियाना एमसी में सभी 4 जोन में सहायक आयुक्त नहीं थे; नागरिक संकट बढ़ते
बिहार में बनेगा देश का पहला पुल म्यूजियम, तीन मंजिला भवन लगभग तैयार
मौत से पहले कारोबारी ने वीडियो कॉल पर की थी लंबी बात, पुलिस ने ट्रेस किया मोबाइल नंबर; 15 लाख रुपये का रहस्य गहराया
छठ के बाद मोतिहारी से दिल्ली लौटना महंगा: ट्रेनों में जगह नहीं, वोल्वो बस का किराया ₹7000 तक पहुंचा
केले के कचरे से लाखों की कमाई, बिहार के किसानों ने खोजा रोजगार का नया फॉर्मूला; विदेशों तक पहुंच रहे उत्पाद
‘लालू यादव के नाम से हो पुल’, बिहार में नीतीश सेतु के उद्घाटन से पहले तेज प्रताप की डिमांड
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियारों, ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया; 7 गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर ड्रग कार्रवाई में 4 पंजाब निवासी गिरफ्तार; उनमें से एक फिरोजपुर जेल से भागे हुए लोग भी थे
तलवंडी साबो में हार्ट अटैक से प्रतिभागी की मौत के बाद चन्नी ने ‘जवानी संभल’ साइकिल यात्रा स्थगित की
पंजाब सरकार द्वारा 161.75 करोड़ रुपये की स्वान नदी नहरीकरण परियोजना शुरू की गई
पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग पैनल गठित किया; उम्मीदवारों की पहली सूची संभवतः दिसंबर के पहले सप्ताह तक
SAD सत्ता में आने के बाद मानसा में व्यापार मंत्रालय और औद्योगिक केंद्र स्थापित करेगा: सुखबीर बादल
उर्वरक के लिए जेल, काला बाजार, और सख्त कीटनाशक कानून आने वाला है: केंद्र
पंजाब मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना कार्यवाही के बीच 10 साल के डीए बकाया को जारी करने पर विचार कर रहा है
सीआर पाटिल ‘किसी भी गठबंधन बैठक में शामिल नहीं हैं’, कहते हैं भाजपा पंजाब की सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने फूड फॉर ऑल, मेरी रसोय योजनाओं को 10 लाख और लाभार्थियों तक बढ़ाया
सीआरपीएफ ने मणिपुर ड्यूटी के लिए छत्तीसगढ़ से नक्सल विरोधी बटालियन को हटाया
महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने पिछले कुछ दिनों में पंजाब समेत 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को रोजगार देने वाला नहीं बनाना है।
एनसीआर में उद्योगों को सर्दियों में प्रदूषण पर अंकुश
भिवानी में 18 फुट गहरे कुएं से कोबरा के बच्चे को बचाया गया
रेवाड़ी में नशा मुक्त अभियान के तहत खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं
हिसार: एचएयू मारपीट मामले में चालान दाखिल करने में देरी पर पुलिस को कार्रवाई का सामना करना पड़ा
‘अगर खिलाफ हैं होने दो, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है..’ धमकियों के बीच इंदौर के मंच से दिलजीत दोसाझं का करारा जवाब
दोस्त के दादा के घर चोरी की कोशिश में लगा चाकू, रतलाम के जंगल में छोड़कर भाग गए साथी; 2 हफ्ते बाद मिला कंकाल