Vivo X Fold 5 Date OUT: 25 जून को लॉन्च होगा वीवो का अगला फोल्डेबल स्मार्टफोन, डिजाइन और फीचर्स लीक

Vivo X Fold 5 Date OUT: अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो कुछ दिनों का इंतज़ार कर लीजिए।

Vivo X Fold 5 की लॉन्च डेट अब कंफर्म हो चुकी है। यह डिवाइस चीन में 25 जून को शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार 4:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन का टीज़र जारी कर इसके डिजाइन और रंगों की झलक भी दे दी है।

पतला और हल्का डिजाइन

Vivo X Fold 5 को पिछले मॉडल X Fold 3 से ज्यादा पतला और हल्का बताया जा रहा है। इसका वजन लगभग 209 ग्राम और फोल्डिंग के बाद मोटाई 8.7mm, जबकि अनफोल्ड होने पर सिर्फ 4.3mm बताई जा रही है। इसमें 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले का उपयोग किया गया है, जो हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और Zeiss मास्टर कलर सर्टिफिकेशन जैसे फीचर्स के साथ आता है।

प्री-ऑर्डर और कलर ऑप्शन्स| Vivo X Fold 5

फोन के लिए प्री-ऑर्डर चीन में शुरू हो चुके हैं। यह डिवाइस ग्रीन, टाइटेनियम और व्हाइट जैसे तीन रंगों में उपलब्ध होगा। फोन की डिजाइन में एक स्लीक फ्लैट कवर डिस्प्ले, सेंटर पंच-होल कैमरा और बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल शामिल है, जिसमें Zeiss ब्रांडिंग नजर आती है।

iCloud कनेक्टिविटी का सपोर्ट

वीवो के प्रोडक्ट मैनेजर हान बॉक्सियाओ के अनुसार, Vivo X Fold 5 पहला एंड्रॉयड फोन होगा जो सीधे Apple iCloud से कनेक्ट हो सकेगा। यूजर्स अपने फाइल मैनेजर से iCloud फाइल्स एक्सेस कर सकेंगे। इसके अलावा, यह फोन iPhone के साथ रियल-टाइम सिंक, MacBook को एक्सटेंडेड स्क्रीन के रूप में उपयोग करने और AirPods पेयरिंग जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करेगा।

कैमरा सेटअप दमदार

फोन के रियर साइड पर तीन 50MP कैमरे दिए जाने की संभावना है जिसमें प्राइमरी, अल्ट्रावाइड और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस शामिल होंगे। इसके अलावा, 32MP के दो सेल्फी कैमरे इनर और कवर डिस्प्ले पर हो सकते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 90W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सुरक्षा के लिहाज से डिवाइस IP5X और IPX9+ रेटिंग के साथ आएगा, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाता है।

Vivo X Fold 5 प्रीमियम डिज़ाइन, उन्नत डिस्प्ले, iCloud कनेक्टिविटी और शक्तिशाली हार्डवेयर के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन की रेस में बड़ा खिलाड़ी बन सकता है। यदि आप एक फोल्डेबल फोन की तलाश में हैं जो इनोवेटिव फीचर्स और प्रीमियम फिनिश के साथ आता हो, तो इस फोन का इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

↑
Exit mobile version