April 2025 Festival Calendar: ये व्रत-त्योहार अप्रैल महीने में पड़ेंगे यहां पूरी लिस्ट देखें

April 2025 Festival Calendar: कुछ ही दिनों में अप्रैल शुरू हो जाएगा। माता रानी के पवित्र नवरात्रि से इस बार नव महीने की शुरुआत होगी। साथ ही, हनुमान जयंती से अक्षय तृतीय तक अप्रैल में कई महत्वपूर्ण व्रत त्योहार होने वाले हैं।
April 2025 Festival Calendar: अप्रैल अंग्रेजी कैलेंडर में वर्ष का चौथा महीना होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष अप्रैल में चैत्र और वैशाख का संयोग होगा। यह महीना व्रत और त्योहारों में खास होगा क्योंकि इसमें चैत्र नवरात्रि, राम नवमी, हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया और कामदा एकादशी शामिल हैं। आइए अप्रैल में सभी व्रत त्योहारों की तिथियां देखें।
अप्रैल 2025 के व्रत-त्यौहार
1 अप्रैल 2025- चैती छठ, विनायक चतुर्थी
2 अप्रैल 2025: चैती छठ (नहाय-खाय)
3अप्रैल 2025: चैती छठ (साध्य अर्घ्य)
4. अप्रैल 2025: चैती छठ (ऊषा अर्घ्य)
6 अप्रैल 2025: रामनवमी
8 अप्रैल 2025: कामदा एकादशी
10 अप्रैल 2025: प्रदोष व्रत
12 अप्रैल 2025: हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा
13 अप्रैल 2025: वैशाख प्रारंभ
14 अप्रैल 2025: मेष संक्रांति
6 अप्रैल 2025: विकट संकष्टी चतुर्थी
24 अप्रैल 2025: वरुथिनी एकादशी
25 अप्रैल 2025: प्रदोष व्रत
26 अप्रैल 2025 – मासिक शिवरात्रि
27 अप्रैल 2025 – वैशाख अमावस्या
29 अप्रैल 2025 – परशुराम जयंती
30 अप्रैल 2025 – अक्षय तृतीया
राम नवमी शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 5 अप्रैल शाम 7 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी और 6 अप्रैल शाम 7 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक चलेगा। भक्तों को पूजा करने के लिए इस दौरान दो घंटे तीस मिनट का समय मिलेगा।
हनुमान जयंती का समय
12 अप्रैल को हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह की पूर्णिमा सुबह 3 बजकर 21 मिनट पर होगी। साथ ही, तिथि अगले दिन 13 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। हनुमान जयंती 12 अप्रैल को मनाई जाएगी।
अक्षय तृतीया शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया यानी वैशाख माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 29 अप्रैल को शाम 5 बजकर 31 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 30 अप्रैल को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को मनाई जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.



