Kidney Damage Symptoms: रात में दिखाई देने वाले ये लक्षण किडनी की बिगड़ती सेहत का संकेत हो सकते हैं

Kidney Damage Symptoms: क्या आप रात में दिखाई देने वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में जानते हैं, जो किडनी की खराब सेहत की तरफ इशारा कर सकते हैं? आइए कुछ सामान्य लक्षणों पर चर्चा करें।
Kidney Damage Symptoms: किडनी की बीमारियां खराब लाइफस्टाइल और अनियमित आहार के कारण हो सकती हैं। आपको लेने के लिए भी देने पड़ सकते हैं अगर आपने अपनी किडनी की बीमारी का इलाज जल्दी नहीं शुरू किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रात में दिखाई देने वाले कुछ लक्षण किडनी डैमेज की तरफ इशारा कर सकते हैं।
बार-बार पेशाब आना
रात में बार-बार पेशाब आना किडनी की बीमारी का संकेत हो सकता है। यदि आपको भी रात में बार-बार पेशाब जाना पड़ता है, तो आपको तुरंत एक अच्छे डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए।
पैरों में सूजन महसूस होना
रात को सोने से पहले आपके पैरों में सूजन होती है? इस तरह का लक्षण नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शरीर में पानी और सोडियम की जमा होने से पैर सूज सकते हैं। ये लक्षण आपको इस बात का संकेत दे रहा है कि आपकी किडनी सही तरीके से काम नहीं कर रही है।
सांस फूलने में कठिनाई
रात में सांस फूलने की समस्या एक किडनी समस्या का संकेत हो सकता है। अगर आप भी सांस फूलने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द किसी अच्छे डॉक्टर से अपना चेकअप करवा लेना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
अधिक प्यास लगना
रात में आपको बहुत प्यास लगने लगी है? अगर यह सच है, तो इस लक्षण को हल्का मानकर नजरअंदाज न करें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किडनी खराब होने से मरीज को अधिक प्यास लगने लगती है और शरीर में पानी की कमी होने लगती है।



